Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पालक प्याज की कढ़ी से बढ़ाएं मुंह का जायका, रूटीन सब्जी की जगह है एक शानदार विकल्प #Recipe

कढ़ी हमारे देश की लोकप्रिय पारंपरिक फूड डिश है। कढ़ी कई तरह से बनाई जाती है। अलग-अलग जगहों पर इसका स्वाद भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 14 Nov 2023 3:50:50

पालक प्याज की कढ़ी से बढ़ाएं मुंह का जायका, रूटीन सब्जी की जगह है एक शानदार विकल्प #Recipe

कढ़ी हमारे देश की लोकप्रिय पारंपरिक फूड डिश है। कढ़ी कई तरह से बनाई जाती है। अलग-अलग जगहों पर इसका स्वाद भी अलग-अलग मिलता है। यूं तो कढ़ी कई चीजों की बनती है, फिर भी पालक और प्याज से बनने वाली कढ़ी लोगों को काफी पसंद आती है। यह टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होती है। पालक आयरन से भरपूर होता है। कढ़ी को लंच या डिनर किसी भी वक्त बनाकर खाया जा सकता है। इसे रोटी, पराठा या फिर राइस के साथ सर्व किया जा सकता है। अगर आप रूटीन सब्जियों को खाकर बोर हो गए हैं, तो मुंह का स्वाद बदलने के लिए पालक प्याज की कढ़ी ट्राई कर सकते हैं।
palak pyaj ki kadhi,palak pyaj ki kadhi ingredients,palak pyaj ki kadhi recipe,palak pyaj ki kadhi traditional dish,palak pyaj ki kadhi tasty,palak pyaj ki kadhi healthy,kadhi,spinach,onion सामग्री (Ingredients)

पालक कटा – 1/4 कप
प्याज कटा – 1
दही – 1/4 कप
बेसन – 1 टेबल स्पून
पालक पेस्ट – 1/4 कप
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1/2 टी स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
राई – 1/2 टी स्पून
जीरा – 1/2 टी स्पून
मेथी दाना – 1/2 टी स्पून
हरी मिर्च पेस्ट – 1 टी स्पून
हींग – 1 चुटकी
सूखी लाल मिर्च – 1
तेल – 1 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार palak pyaj ki kadhi,palak pyaj ki kadhi ingredients,palak pyaj ki kadhi recipe,palak pyaj ki kadhi traditional dish,palak pyaj ki kadhi tasty,palak pyaj ki kadhi healthy,kadhi,spinach,onion विधि (Recipe)

- सबसे पहले पालक को अच्छी तरह से साफ कर धो लें और इसके बाद बारीक-बारीक काट लें। प्याज के भी बारीक टुकड़े कर लें।
- अब एक बर्तन में दही डालें और उसमें 1 टेबल स्पून बेसन, हल्दी पाउडर और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छी तरह से फेंट लें।
- दही तब तक फेंटे जब तक कि अच्छी तरह से स्मूथ न हो जाए। इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
- तेल गरम हो जाने के बाद उसमें राई, जीरा और मेथी दाना डालकर कुछ सैकंड तक भूनें।
- जब मसाले तड़कना शुरू हो जाएं तो उनमें बारीक कटा प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट और साबुत लाल मिर्च डालकर 1-2 मिनट तक सॉट कर लें।
- इसके बाद कटी हुई पालक डालकर चलाते हुए आधा मिनट तक पकाएं।
- अब कड़ाही में बेसन-दही का तैयार किया हुआ मिश्रण डालें और करछी की मदद से उसे चलाते हुए पकने दें।
- 1 मिनट तक पकाने के बाद कढ़ी में जरूरत के मुताबिक पानी डाल दें।
- अब स्वादानुसार नमक और हरी मिर्च का पेस्ट डाल दें और कढ़ी को ढककर पकाएं। कढ़ी को लगभग 10 मिनट तक पकाएं।
- इस दौरान बीच-बीच में कढ़ी को चलाते भी रहें। कढ़ी में जब अच्छा उबाल आने लगे तो गैस बंद कर दें। तैयार है प्याज पालक कढ़ी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology