न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेल के बिना तैयार करें मिर्च का चटपटा अचार, ऐसा लाजवाब स्वाद कि बार-बार बनाने का करेगा मन #Recipe

तेल के बिना मिर्च का चटपटा अचार घर पर आसानी से बनाएं। यह हेल्दी और टेस्टी रेसिपी डाइटिंग करने वालों के लिए परफेक्ट है। नींबू और मसालों से तैयार यह अचार रोटी-पराठे का स्वाद दोगुना कर देगा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 27 Jan 2026 8:34:07

तेल के बिना तैयार करें मिर्च का चटपटा अचार, ऐसा लाजवाब स्वाद कि बार-बार बनाने का करेगा मन #Recipe

खाने के साथ अचार हो तो स्वाद अपने आप दोगुना हो जाता है। खासतौर पर मिर्च का अचार रोटी, पराठे और पूरी के साथ खाने का मजा ही कुछ और होता है। सफर के दौरान जब पूरी और अचार की खुशबू फैलती है, तो भूख अपने आप बढ़ जाती है। अगर आप भी अचार के शौकीन हैं लेकिन तेल से परहेज करते हैं, तो यह बिना तेल वाला मिर्च का अचार आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। डाइटिंग करने वालों के लिए यह अचार किसी ट्रीट से कम नहीं, क्योंकि इसमें स्वाद भी भरपूर मिलेगा और अतिरिक्त तेल से भी बचाव होगा। खास बात यह है कि बिना तेल का मिर्ची अचार बनाना बेहद आसान है। चलिए, बिना देर किए इसकी झटपट रेसिपी जान लेते हैं।

बिना तेल के मिर्च का अचार बनाने की आसान विधि

पहला स्टेप:

सबसे पहले 250 ग्राम मीडियम साइज की मोटी हरी मिर्च लें। मिर्चों को अच्छी तरह साफ पानी से धो लें और फिर कपड़े से पोंछकर पूरी तरह सुखा लें, ताकि उनमें नमी न रहे। इसके बाद मिर्च का डंठल काटकर हटा दें। अब हर मिर्च में लंबाई में हल्का सा चीरा लगाएं, ध्यान रखें कि मिर्च आगे-पीछे से जुड़ी रहे, ताकि मसाला अंदर अच्छी तरह भर सके।

दूसरा स्टेप:

अब अचार के मसाले की तैयारी करें। इसके लिए एक पैन में 1 चम्मच सौंफ, 1 चम्मच जीरा, 1 चम्मच मेथीदाना और 2 चम्मच पीली सरसों के दाने डालें। सभी मसालों को धीमी आंच पर हल्का सा भून लें, ताकि उनकी खुशबू अच्छी तरह निकल आए। भुनने के बाद इन्हें ठंडा होने दें और फिर मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें। ध्यान रखें कि मसाला बहुत बारीक न हो, हल्का दरदरा स्वाद को और बढ़ा देगा।

तीसरा स्टेप:

अब 8–10 नींबू लेकर उनका ताजा रस निकाल लें। इस नींबू के रस में 1 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, तैयार किया हुआ अचार मसाला, थोड़ी सी कलौंजी और स्वादानुसार नमक मिला दें। इसके अलावा एक प्लेट में हींग और काला नमक मिलाकर रख लें और मिर्चों के अंदर थोड़ा-थोड़ा लगाते जाएं, ताकि हर मिर्च में मसाले का स्वाद भर जाए।

चौथा स्टेप:

अब सारी कटी हुई मिर्चों को नींबू और मसाले के तैयार मिश्रण में अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद मिर्चों को किसी साफ और सूखे कांच के जार में भरकर रख दें। जार को ढककर रख दें और इसे 24 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। एक दिन बाद आपका बिना तेल वाला मिर्च का अचार खाने के लिए तैयार हो जाएगा। इस अचार को आप आसानी से बाहर भी स्टोर कर सकते हैं।

एक बार इस तरीके से मिर्च का अचार बनाकर चख लिया, तो यकीन मानिए आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे। बिना तेल का यह मिर्ची अचार खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है। इसे आप रोटी, पराठे या पूरी के साथ मजे से एन्जॉय कर सकते हैं और हर बार इसका चटपटा स्वाद आपको उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज