न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दूध का शरबत : इस लाजवाब ड्रिंक का जल्द से जल्द लें मजा, पेट की गर्मी को शांत करने में भी मिलेगी मदद #Recipe

अभी देश में मानसून और गर्मी दोनों मौसम चल रहे हैं। गर्मी के चलते ऐसी चीजों को प्राथमिकता दी जाती है, जो शरीर को ठंडा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 12 Jul 2025 5:48:17

दूध का शरबत : इस लाजवाब ड्रिंक का जल्द से जल्द लें मजा, पेट की गर्मी को शांत करने में भी मिलेगी मदद #Recipe

अभी देश में मानसून और गर्मी दोनों मौसम चल रहे हैं। गर्मी के चलते ऐसी चीजों को प्राथमिकता दी जाती है, जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करे। ऐसे में दूध का शरबत बनाकर पिया जा सकता है। यह काफी टेस्टी होता है और शरीर में पानी की कमी पूरी कर देता है। अक्सर थोड़ा सा भी ज्यादा खा लेने पर पेट की गर्मी बढ़ जाती है। दूध का शरबत पीने से काफी राहत मिलेगी। इसके सेवन पर सेहत को भी फायदा होगा यानी आपके स्वास्थ्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होगा। इसे बनाना भी आसान होता है। अगर आप इसकी पौष्टिकता बढ़ाना चाहते हैं तो इसमें ड्राई फ्रूट्स का पेस्ट मिला सकते हैं। अभी इसका मजा लेने का पूरा मौका है और इसे किसी हाल में नहीं चूकें। वैसे भी किसी हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक के साथ लंबे समय तक दूरी बनाना ठीक नहीं है।

milk sharbat,milk sharbat body,milk sharbat healthy drink,milk sharbat tasty drink,milk sharbat ingredients,milk sharbat recipe,milk sharbat cool,milk sharbat summer

सामग्री (Ingredients)

दूध – डेढ़ लीटर
काजू – 2 टेबल स्पून
बादाम – 2 टेबल स्पून
पिस्ता – 2 टेबल स्पून
केसर – आधा चुटकी
कस्टर्ड पाउडर – 2 टी स्पून
पिस्ता कतरन – सजाने के लिए
चीनी – आधा कप (स्वादानुसार)

milk sharbat,milk sharbat body,milk sharbat healthy drink,milk sharbat tasty drink,milk sharbat ingredients,milk sharbat recipe,milk sharbat cool,milk sharbat summer

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक बाउल में काजू, बादाम और पिस्ता को डालें। इसके बाद बाउल में गरम पानी डालकर ड्राई फ्रूट्स को 10 मिनट के लिए भिगोएं।
- 10 मिनट के बाद ड्राई फ्रूट्स को बाउल में से निकालें और सबसे पहले बादाम के छिलके उतार लें।
- इसके बाद सभी चीजों को मिक्सर जार में डालें और ऊपर से 2 टेबल स्पून दूध डालकर ग्राइंड कर सॉफ्ट पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट को एक बाउल में निकालकर अलग रख दें।
- अब एक बड़ी कड़ाही लें और उसमें दूध डालकर मीडियम आंच पर गरम करें। थोड़ी देर बाद दूध में केसर डालकर चम्मच से मिलाएं और दूध के उबलने का इंतजार करें।
- जब दूध में उबाल आ जाए तो उसमें ड्राई फ्रूट्स वाला पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद दूध को तब तक उबालें जब तक कि थोड़ा गाढ़ा न हो जाए।
- अब एक छोटी कटोरी में कस्टर्ड पाउडर और आधा कप दूध डालकर मिक्स कर दें। अब कड़ाही के दूध में कस्टर्ड पाउडर वाला दूध डालकर चम्मच की मदद से मिक्स करें।
- दूध शरबत को दोबारा थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं। इसके बाद दूध में आधा कप चीनी डालें और पकाएं। कुछ देर बाद गैस बंद कर दें और दूध ठंडा होने दें।
- जब दूध ठंडा हो जाए तो इसे एक बड़े बाउल में ट्रांसफर करें और फ्रिज में 4-5 घंटे के लिए ठंडा होने रख दें।
- तय समय के बाद दूध शरबत को फ्रिज से निकालें और चम्मच से एक बार घोलें। ग्लास में दूध शरबत डालकर आइड क्यूब्ड और पिस्ता कतरन मिलाकर सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह