न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात की ट्रेडिशनल डिश है मेथी थेपला, नाश्ते में चाहते हैं कुछ अलग तो जरूर करें ट्राई #Recipe

नाश्ते में लोग अलग-अलग वैरायटी पसंद करते हैं। गुजरात का परंपरागत व्यंजन मेथी थेपला ब्रेकफास्ट के रूप में काफी हिट है। यह खाने में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 21 Nov 2023 3:42:53

गुजरात की ट्रेडिशनल डिश है मेथी थेपला, नाश्ते में चाहते हैं कुछ अलग तो जरूर करें ट्राई #Recipe

नाश्ते में लोग अलग-अलग वैरायटी पसंद करते हैं। गुजरात का परंपरागत व्यंजन मेथी थेपला ब्रेकफास्ट के रूप में काफी हिट है। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट और सेहतमंद होता है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। अगर आप नाश्ते में सूजी, बेसन का चीला, पोहा, आलू पराठा जैसी डिश खाकर ऊब गए हैं तो एक बार मेथी थेपले की रेसिपी जरूर आजमाएं। सर्दियां आ गई हैं और इस मौसम में बाजार में मेथी की बहार होती है। थेपले में मेथी डालते हैं, जिससे यह और भी ज्यादा पौष्टिक हो जाता है। यह डिश बच्चों को लंच बॉक्स में भी दी जा सकती है। हमारा मानना है कि कोई भी इसे एक बार खाने के बाद दुबारा इसकी मांग जरूर करेगा।

methi thepla,methi thepla ingredients,methi thepla recipe,methi thepla breakfast,methi thepla tiffin,methi thepla gujarati dish,methi thepla tasty,methi thepla healthy

सामग्री (Ingredients)

आटा - 2 कप
मेथी - 1 कप
लहसुन का पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
अदरक का पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
अजवायन - 1/2 छोटा चम्मच
दही - 1/2 कप
हरी मिर्च - 2 कटी हुई
लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
गरम मसाला - आधा चम्मच
तलने के लिए तेल - आवश्यकतानुसार
नमक - स्वादानुसार

methi thepla,methi thepla ingredients,methi thepla recipe,methi thepla breakfast,methi thepla tiffin,methi thepla gujarati dish,methi thepla tasty,methi thepla healthy

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक बाउल में गेहूं का आटा डालें। मेथी को अच्छी तरह से पानी से धोकर काट लें। इसे आटे में डाल दें।
- साथ में लहसुन, अदरक का पेस्ट, कटी हुई हरी मिर्च, अजवायन, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हल्दी पाउडर, दही डालकर मिक्स करें।
- अब इसमें स्वादानुसार नमक डालें और थोड़ा पानी डालकर गूंथे।
- एक से दो चम्मच रिफाइंड ऑयल भी डाल दें, इससे आटा गूंथने के बाद सॉफ्ट हो जाता है।
- बहुत गीला या कड़े आटे को ना गूंथे। जितना मुलायम आटा होगा, थेपले उतने ही सॉफ्ट बनेंगे।
- इसे 10 मिनट के लिए ढंककर छोड़ दें। गैस चूल्हे पर तवा या पैन रखकर गरम करें।
- आटे से छोटे लोई बना लें और इसे पराठे के शेप में बेलें। इसे गोल भी बेल सकते हैं।
- तवे पर थेपले को डालकर पलटते हुए सेकें। हल्का तेल दोनों तरफ लगाएं और गोल्डन ब्राउन हो जाए तो प्लेट में निकाल लें।
- रिफाइंड तेल की जगह घी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। धीरे-धीरे इसी तरह से सभी थेपले बेलकर सेकते जाएं।
- तैयार है मेथी के थेपले। इसे दही, अचार, धनिया की चटनी या टोमैटो सॉस के साथ खाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम