न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेथी का पराठा खाने को बार-बार ललचाता है जी, स्वाद के साथ सेहत से भी नहीं करता समझौता #Recipe

ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर सभी के लिए पराठा एक परफेक्ट डिश मानी जाती है। पराठा चाहे सादा हो या फिर किसी सब्जी का, अपनी छाप...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 18 Nov 2023 3:45:38

मेथी का पराठा खाने को बार-बार ललचाता है जी, स्वाद के साथ सेहत से भी नहीं करता समझौता #Recipe

ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर सभी के लिए पराठा एक परफेक्ट डिश मानी जाती है। पराठा चाहे सादा हो या फिर किसी सब्जी का, अपनी छाप छोड़ने में सफल रहता है। लाजवाब स्वाद होने से इसे बार-बार खाने को जी ललचाता है। आज हम बात कर रहे हैं मेथी के पराठे की। यह सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद होता है। सर्दियों की शुरुआत होते ही बाजार में मेथी आ जाती है। मेथी का पराठा एक पारंपरिक फूड आइटम है, जिसे काफी पसंद किया जाता है। मेथी पाचन बेहतर रखने के साथ ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद करती है। इसे बनाना काफी आसान है।

methi paratha,methi paratha ingredients,methi paratha recipe,methi paratha winter,methi paratha healthy,methi paratha tasty,methi paratha special dish

सामग्री (Ingredients)

गेहूं का आटा – 2 कप
मेथी पत्ते – 2 कप
दही – 1/4 कप
अजवायन – 1/2 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
अदरक पेस्ट – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
जीरा पाउडर – 1/4 टी स्पून
तेल – जरूरत के अनुसार
नमक – स्वादानुसार

methi paratha,methi paratha ingredients,methi paratha recipe,methi paratha winter,methi paratha healthy,methi paratha tasty,methi paratha special dish

विधि (Recipe)

- सबसे पहले मेथी को धोकर सुखा लें और फिर उसके पत्ते तोड़कर बारीक-बारीक काट लें।
- अब एक बड़ी बाउल लें और उसमें आटा छान लें। इसके बाद इसमें मेथी पत्ते डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- अब इस मिश्रण में दही डालें और मिला दें। दही के इस्तेमाल से अगर मेथी में कड़वाहट है तो वह कम हो जाती है।
- इसके बाद इस मिश्रण में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, अजवायन, अदरक पेस्ट और नमक डालकर मिश्रण के साथ अच्छी तरह से मिक्स करें।
- इसके बाद थोड़ा-थोड़ा कर पानी डालते हुए आटा गूंथ लें। आटे में 2 टी स्पून तेल भी डालें, जिससे पराठे नरम और कुरकुरे बनेंगे।
- अब आटे को एक गीले सूती कपड़े से ढंक दें और उसे आधा घंटे के लिए अलग रख दें।
- तय समय के बाद आटे को लेकर एक बार और गूंथे और उसकी समान अनुपात में लोइयां बना लें।
- इसके बाद एक नॉनस्टिक पैन/तवे को मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- इसके बाद तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दें। वहीं एक लोई लेकर उसे पराठे की तरह गोलाकार या तिकोना बेल लें।
- अब पराठे को तवे पर डालें और सेकें। कुछ देर बाद पराठा पलट दें और दूसरी ओर तेल लगाकर सेकें।
- पराठा गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक सेकें फिर एक प्लेट में निकाल लें।
- इसी तरह एक-एक कर सारे मेथी के पराठे तैयार कर लें। इसे रायता, अचार या टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम