न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंह में पानी लाने के लिए काफी है मटर पुलाव का नाम, हर पार्टी-फंक्शन की है जान #Recipe

हमारे देश में पुलाव पसंद करने वालों की कमी नहीं है। पुलाव एक महत्वपूर्ण फूड आइटम है। पार्टी हो या फंक्शन पुलाव आपको जरूर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Sep 2023 3:57:42

मुंह में पानी लाने के लिए काफी है मटर पुलाव का नाम, हर पार्टी-फंक्शन की है जान #Recipe

हमारे देश में पुलाव पसंद करने वालों की कमी नहीं है। पुलाव एक महत्वपूर्ण फूड आइटम है। पार्टी हो या फंक्शन पुलाव आपको जरूर मिल जाएगा। घर पर भी लोग अक्सर पुलाव बनाकर खाना पसंद करते हैं। पुलाव को कई तरह से बनाया जाता है। पनीर, जीरा, ड्राई फ्रूट्स, शाही पुलाव जैसी कई वैराइटी काफी प्रसिद्ध हैं। एक ऐसी ही फेमस वैराइटी है मटर पुलाव। यह एक बेहद स्वादिष्ट डिश है। ये खाने का स्वाद काफी बढ़ा देती है। इसे लंच या डिनर किसी भी समय बनाकर खा सकते हैं। वैसे यह काफी हल्का होता है तो ऐसे में डिनर के लिए परफेक्ट चोइस है।

matar pulao,matar pulao ingredients,matar pulao recipe,matar pulao home,matar pulao party,matar pulao function,matar pulao tasty dish

सामग्री (Ingredients)

चावल – 1/2 कप
मटर - 2 कप
टमाटर – 2
आलू – 2
प्याज – 2-3
हरी मिर्च – 2-3
अदरक-लहसुन पेस्ट – 2 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
बिरयानी मसाला – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
बड़ी इलायची – 2
छोटी इलायची – 2
हींग – 1 चुटकी
दालचीनी – 2 टुकड़े
हरा धनिया कटा – 2 टेबल स्पून
नींबू – 1/2
तेजपत्ता – 2
तेल – 2 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

matar pulao,matar pulao ingredients,matar pulao recipe,matar pulao home,matar pulao party,matar pulao function,matar pulao tasty dish

विधि (Recipe)

- सबसे पहले चावल को साफ कर पानी से धोएं। इसके बाद कुछ देर के लिए चावल पानी में भिगोकर रख दें।
- अब प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और आलू के टुकड़े काट लें। इसके बाद कुकर में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा और हींग डालकर भूनें।
- जब जीरा चटकने लगे तो बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, आलू और मटर डालकर उसे करछी से चलाते हुए हल्का सा भून लें।
- इसके बाद इस मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर सहित अन्य सूखे मसाले डालें और करछी से मिलाकर अच्छी तरह से भूनें।
- 2-3 मिनट तक भुनने के बाद जब प्याज और टमाटर एकदम नरम हो जाएं तो भिगोये चावल कुकर में डालें और चलाते हुए कुछ देर तक भूनें।
- इसके बाद कुकर में जरूरत के मुताबिक पानी डालकर ढककर 10 मिनट तक पकाएं। चाहें तो कुकर का ढक्कन लगाकर 2-3 सीटी भी ले सकते हैं।
- तय समय के बाद गैस की फ्लेम को बंद कर दें और ढक्कन खोलकर देखें कि पुलाव पूरी तरह से तैयार हुआ है या नहीं।
- अगर चावल पूरी तरह से पके ना हों तो उन्हें कुछ देर तक और पकने दें।
- अगर कुकर में सीटी दी है तो इसका प्रेशर अपने आप रिलीज होने दें उसके बाद ढक्कन खोलें।
- तैयार है मटर पुलाव। इसे सर्विंग प्लेट में निकालकर हरी धनिया पत्ती से गार्निश करें और नींबू का रस डाल दें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम