न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मटर पनीर का ख्याल आते ही मुंह में आने लगता है पानी, इस सब्जी का स्वाद होता है बेमिसाल #Recipe

पनीर एक ऐसा डेयरी प्रोडक्ट है जिसका इस्तेमाल कई डिश का स्वाद बढ़ाने के साथ ही सब्जी के रूप में भी किया जाता है। पनीर से बनने वाली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Dec 2023 3:45:46

मटर पनीर का ख्याल आते ही मुंह में आने लगता है पानी, इस सब्जी का स्वाद होता है बेमिसाल #Recipe

पनीर एक ऐसा डेयरी प्रोडक्ट है जिसका इस्तेमाल कई डिश का स्वाद बढ़ाने के साथ ही सब्जी के रूप में भी किया जाता है। पनीर से बनने वाली कई सब्जियां बहुत मशहूर हैं। इनमें से एक है मटर पनीर। इसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। यह सब्जी लंच या डिनर किसी भी वक्त बनाकर खाई जा सकती है। आप भी अगर यह खाना पसंद करते हैं तो आज हम आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है और ये खाने का स्वाद बढ़ाने वाली सब्जी है। चूंकी अभी सर्दियों का सीजन चल रहा है इसलिए आपको मटर भी आसानी से मिल जाएंगे।

मटर पनीर का ख्याल आते ही मुंह में आने लगता है पानी, इस सब्जी का स्वाद होता है बेमिसाल #Recipe

सामग्री (Ingredients)

पनीर – 2 कप
मटर – 1 कप
क्रीम – 1/2 कप
टमाटर – 3-4
अदरक पेस्ट – 1 टी स्पून
जीरा – 1/2 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
हींग – 1 चुटकी
हरी मिर्च – 2
हरा धनिया – 3-4 टेबल स्पून
तेल – 3-4 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

मटर पनीर का ख्याल आते ही मुंह में आने लगता है पानी, इस सब्जी का स्वाद होता है बेमिसाल #Recipe

विधि (Recipe)

- सबसे पहले पनीर के एक-एक इंच के चौकोर टुकड़े काट लें। इसके बाद टमाटर, हरी मिर्च और हरी धनिया पत्ती को बारीक काट लें।
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें। तेल गरम होने के बाद उसमें पनीर के टुकड़े डालकर फ्राई करें।
- पनीर तब तक फ्राई करना है जब तक कि उनका रंग हल्का सुनहरा न हो जाए। इसके बाद गैस बंद कर पनीर को एक प्लेट में निकाल लें।
- अब कड़ाही में मटर के दानों को डाल दें और उन्हें धीमी आंच पर ढककर 2-3 मिनट तक पकाएं।
- जब दानें हल्के नरम हो जाएं तो गैस बंद कर दें और मटर के दाने एक बाउल में निकाल लें।
- अब मिक्सर जार में टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर उन्हें ब्लेंड करें और पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें।
- अब ग्रेवी बनाने के लिए कड़ाही में 2 टेबल स्पून तेल डालें और गरम करें।
- तेल गरम होने के बाद उसमें जीरा और हींग डालकर तड़का लगाएं। कुछ सैकंड बाद हल्दी, अदरक पेस्ट और धनिया पाउडर डालकर भूनें।
- फिर मसालों में टमाटर पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डालकर करछी से चलाते हुए पकाएं।
- ग्रेवी को तब तक भूनना है जब तक कि ग्रेवी के ऊपर तेल न दिखाई देने लगे।
- मसाला भुन जाने के बाद उसमें क्रीम डालकर मिक्स करें। ग्रेवी को तब तक भूनना है जब तक कि उसमें उबाल न आ जाए।
- जरूरत के हिसाब से ग्रेवी में पानी मिक्स कर सकते हैं। ग्रेवी में उबाल आने के बाद गरम मसाला, हरा धनिया और स्वादानुसार नमक मिला दें।
- इसके बाद ग्रेवी में फ्राइड पनीर और मटर डालकर मिक्स करें और सब्जी को 4-5 मिनट तक और पकाएं।
- फिर गैस बंद कर दें। तैयार है मटर पनीर की स्वादिष्ट सब्जी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
लंदन में दो ट्रेनों की आमने-सामने भीषण टक्कर, ड्राइवर की मौत; 80 से अधिक घायल, यात्रियों ने सुनाई भयावह आपबीती
लंदन में दो ट्रेनों की आमने-सामने भीषण टक्कर, ड्राइवर की मौत; 80 से अधिक घायल, यात्रियों ने सुनाई भयावह आपबीती
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: USA ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह, लगातार दूसरी जीत से मजबूत स्थिति
FIFA World Cup 2026: USA ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह, लगातार दूसरी जीत से मजबूत स्थिति
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
अयोध्या राम मंदिर में दान राशि विवाद पर VHP का पलटवार, बोली- 'श्रद्धा से मिले दान को चंदा बताना सनातन परंपरा का अपमान'
अयोध्या राम मंदिर में दान राशि विवाद पर VHP का पलटवार, बोली- 'श्रद्धा से मिले दान को चंदा बताना सनातन परंपरा का अपमान'
शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' की शानदार शुरुआत, पहले दिन ही डबल डिजिट कमाई के साथ बनाया नया रिकॉर्ड
शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' की शानदार शुरुआत, पहले दिन ही डबल डिजिट कमाई के साथ बनाया नया रिकॉर्ड
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सड़क पर पड़ा नोट उठाने से पहले सोच लें 100 बार, वायरल वीडियो में बताया गया बड़ा खतरा
सड़क पर पड़ा नोट उठाने से पहले सोच लें 100 बार, वायरल वीडियो में बताया गया बड़ा खतरा