न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नाश्ता हो या स्नैक्स दोनों का मजा बढ़ा देता है लौकी का चीला, सेहत से भी नहीं करना पड़ता समझौता #Recipe

लौकी (घीया) सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है ये तो हम सभी जानते हैं। हालांकि ज्यादातर लोग इसके स्वाद से संतुष्ट नहीं होते। फिर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 Nov 2023 3:42:54

नाश्ता हो या स्नैक्स दोनों का मजा बढ़ा देता है लौकी का चीला, सेहत से भी नहीं करना पड़ता समझौता #Recipe

लौकी (घीया) सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है ये तो हम सभी जानते हैं। हालांकि ज्यादातर लोग इसके स्वाद से संतुष्ट नहीं होते। फिर भी बता दें कि इसकी कई डिश इतनी लाजवाब होती है कि कोई भी तारीफ किए बगैर नहीं रह पाता। लौकी से बनने वाला चीला इन्हीं में से एक है। अगर आप एक जैसी चीजें खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ टेस्टी खाना चाहते हैं तो लौकी चीला ट्राई कर सकते हैं। लौकी और बेसन के सहयोग से तैयार होने वाला चीला पौष्टिक भी होता है। इसे सुबह नाश्ते में या फिर दिन में स्नैक्स के तौर पर खाया जा सकता है। शाम की चाय के साथ भी इसका मजा बढ़ जाता है। ये रेसिपी मिनटों में तैयार हो जाती है।

lauki cheela,lauki cheela ingredients,lauki cheela recipe,lauki cheela home,lauki cheela spicy dish,lauki cheela tasty,lauki cheela breakfast,lauki cheela snacks

सामग्री (Ingredients)

बेसन – 1 कप
लौकी कद्दूकस – 1 कप
हरी मिर्च कटी – 1
हरा धनिया कटा – 2 टेबल स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
अजवायन – 1/2 टी स्पून
सोडा – 1 चुटकी
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार

lauki cheela,lauki cheela ingredients,lauki cheela recipe,lauki cheela home,lauki cheela spicy dish,lauki cheela tasty,lauki cheela breakfast,lauki cheela snacks

विधि (Recipe)

- सबसे पहले लौकी को साफ पानी से धोएं और छिलनी की मदद से उसका छिलका उतार लें।
- इसके बाद लौकी को एक बर्तन में कद्दूकस कर लें। अब एक बर्तन में बेसन छानकर डालें।
- अब बेसन में कद्दूकस लौकी डालें और दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करें।
- इसके बाद बेसन-लौकी के मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, सोडा, अजवायन डालकर अच्छीतरह से मिलाएं।
- अब मिश्रण में हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक मिलाएं। फिर थोड़ा-थोड़ा करते हुए पानी डालें और पतला घोल तैयार कर लें।
- इसके बाद एक नॉन स्टिक पैन/तवा मीडियम आंच पर गरम करें। जब तवा गरम हो जाए तो उस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैलाएं।
- अब एक कटोरी में लौकी-बेसन का घोल लें और उसे तवे के बीच में डालकर गोल-गोल करते हुए चीला फैला दें।
- कुछ देर तक चीला सेकने के बाद उसके किनारों पर थोड़ा सा तेल डालें और चीला पलट दें।
- इसके बाद चीले की ऊपरी सतह पर थोड़ा सा तेल लगाएं।
- अब चीले को दोनों ओर से पलटते हुए तब तक सेकें जब तक कि दोनों तरफ से चीला सुनहरा होकर क्रिस्पी न हो जाए।
- इसके बाद चीला एक प्लेट में उतारें। इसी तरह सारे घोल से लौकी-बेसन के चीले तैयार कर लें। इन्हें गरमागरम चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम