न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुलाब जामुन : मुंह में जाते ही घुल जाए, बनता है हरियाली खोये से, ये है बनाने का सरल तरीका

भारत की सबसे पुरानी मिठाई के रूप में गुलाब जामुन का नाम सबसे पहले आता है। कोई भी त्यौहार हो, या गेस्ट का आना हो गुलाब ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 27 May 2021 8:18:40

गुलाब जामुन : मुंह में जाते ही घुल जाए, बनता है हरियाली खोये से, ये है बनाने का सरल तरीका

भारत की सबसे पुरानी मिठाई के रूप में गुलाब जामुन का नाम सबसे पहले आता है। कोई भी त्यौहार हो, या गेस्ट का आना हो गुलाब जामुन सबकी पहली पसंद होती है। इसे आप बनाकर पहले रख सकते हैं। ये 10 दिन तक आराम से चलते हैं। पुराने समय में जब हर चीज घर पर ही बनती थी, गुलाब जामुन में मेन रोल खोये का ही होता है। हर खोये से गुलाब जामुन नहीं बनाया जा सकता। औथेन्टिक गुलाब जामुन को हरियाली खोये से बनाया जाता है, जो खाने में बहुत स्वादिष्ट व मुंह में जाते ही घुल जाता है। तो चलिए बनाना सीखते हैं भारतीय मिठाइयों में अपनी खास जगह रखने वाले गुलाब जामुन पर :—

gulab jamun,sweet dish gulab jamun,gulab jamun recipe,delicious gulab jamun,gulab jamun method,khoya,recipe article in hindi

एक नज़र

रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
समय : 30 मिनट से 1 घंटा
मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

100 ग्राम मावा (खोया)
एक बड़ी चम्मच मैदा
1/4 चम्मच बेकिंग सोडा
घी

चाशनी के लिए सामग्री

2 कप चीनी
2 बड़ी चम्मच दूध थोड़ा पानी मिला हुआ
4 हरी इलायची पिसी हुई
2 कप पानी

gulab jamun,sweet dish gulab jamun,gulab jamun recipe,delicious gulab jamun,gulab jamun method,khoya,recipe article in hindi

विधि

- एक बर्तन में मावा (खोया) हाथ से अच्छी तरह मैश करें। मावे में गुठलियां नहीं पड़नी चाहिए।

- अब मावे में बेकिंग सोडा और मैदा मिलाकर गूंथें, यह न तो ज्यादा सख्त हो और न ही बहुत नर्म। ध्यान रहे मावा-मैदा सूखा नहीं रहना चाहिए। यदि सूखा लग रहा है तो हथेलियों को पानी से गीला करके उसे फिर गूंथ लें।

- जब मावा-मैदा का गिश्रण अच्छी तरह गूंथकर तैयार हो जाए, तो इसको बराबर की छोटी बॉल में बांट लें।

- अब गैस पर एक कड़ाही में घी गर्म करें। इसमें ब्रेड का एक टुकड़ा डालकर फ्राई कर लें। जब ब्रेड घी में ऊपर आ जाए, तो आंच धीमी करके घी में गुलाब जामुन बॉल्स डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।

- जब घी ठंडा होने लगे तो कड़ाही में बॉल्स डालने से पहले आंच तेज करके घी गरम करें और फिर गैस धीमी करके गुलाब जामुन सेंक लें। इन्हें सेंक कर एक प्लेट में निकालकर रखें।

gulab jamun,sweet dish gulab jamun,gulab jamun recipe,delicious gulab jamun,gulab jamun method,khoya,recipe article in hindi

चाशनी बनाने की विधि

- चाशनी के लिए एक बर्तन में चीनी और पानी डालकर गैस पर धीमी आंच में रख दें और चीनी के घुलने तक इसे एक बड़ी चम्मच की मदद से चलाते रहें।

- जब चीनी घुल जाए, तो आंच तेज करके चाशनी को उबालें।

- अब चाशनी में दूध मिलाकर, उसे तेज आंच पर ही उबलने दें।

- चाशनी को थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं। एक चम्मच में चाशनी लेकर उसे उंगली से चिपकाकर देखें। यदि एक तार बनने लगे तो गैस बंद कर दें वरना थोड़ा और पकाएं और फिर चेक करें।

- इसके बाद चाशनी को एक छलनी से छानकर, फिर से गैस पर रख दें और इसमें पिसी हुई इलायची मिलाकर एक मिनट तक और पकाएं।

- गैस बंद कर दें और इस तैयार चाशनी में गुलाब जामुन डाल दें। आधे घण्टे में गुलाब जामुन चाशनी को अच्छी तरह सोख लेंगे।

- तैयार स्वादिष्ट गुलाब जामुन, कटोरियों में रखकर खाएं और खिलाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल
संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स