न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नाश्ते में स्वीट कॉर्न टिक्की हो तो क्या बात है! बच्चों के साथ बड़े भी खाते हैं चाव से #Recipe

कई लोगों का रोजाना नाश्ता लेने का नियम होता है। हालांकि वे एक ही एक नाश्ता कर बोर हो जाते हैं। ऐसे में यह समस्या रहती है कि क्या...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 Nov 2023 3:43:13

नाश्ते में स्वीट कॉर्न टिक्की हो तो क्या बात है! बच्चों के साथ बड़े भी खाते हैं चाव से #Recipe

कई लोगों का रोजाना नाश्ता लेने का नियम होता है। हालांकि वे एक ही एक नाश्ता कर बोर हो जाते हैं। ऐसे में यह समस्या रहती है कि क्या अलग चीज बनाई जाए, जो टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी हो। आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी बता रहे हैं, जो इन दोनों बातों को पूरा करती है। हम बात कर रहे हैं स्वीट कॉर्न टिक्की की। इसका स्वाद न सिर्फ बड़ों को पसंद आएगा बल्कि बच्चे भी इसे चाव से खाएंगे। इसे बनाने में सिर्फ 10 मिनट लगते हैं। जल्दी होने पर यह घर पर तैयार की जाने वाली परफेक्ट डिश है। यह आलू की टिक्की से किसी तरह से कम नहीं पड़ती।

sweet corn tikki,sweet corn tikki ingredients,sweet corn tikki recipe,sweet corn tikki breakfast,sweet corn tikki spicy dish,sweet corn tikki delicious

सामग्री (Ingredients)

उबले आलू - 2
बेसन - 2-3 चम्मच
उबले हुए स्वीट कॉर्न - 1/2 कप
हरी मिर्च - 2 से 3
अदरक - 1 इंच
चाट मसाला - 1/2 चम्मच
ब्रेड स्लाइस - 4
पोहा - 1/2 कप
हरा धनिया - आवश्यकतानुसार
नमक - स्वादानुसार

sweet corn tikki,sweet corn tikki ingredients,sweet corn tikki recipe,sweet corn tikki breakfast,sweet corn tikki spicy dish,sweet corn tikki delicious

विधि (Recipe)

- सबसे पहले उबले हुए आलू को छीलकर एक बड़े बाउल में अच्छी तरह से मैश कर लें।
- मैश किए हुए आलू में उबले हुए स्वीट कॉर्न मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करते हुए पेस्ट तैयार करें।
- अब ब्रेड स्लाइस को मिक्सर में पीसकर पाउडर बना लें और ब्रेड के पाउडर को आलू और स्वीट कॉर्न के मिश्रण में अच्छी तरह से मिलाएं।
- पोहे को थोड़ी देर के लिए पानी में भिगो दें और इसे पानी से निकालकर इसका पानी निचोड़कर आलू और स्वीट कॉर्न के मिश्रण में अच्छी तरह से मिलाएं।
- बाइंडिंग के लिए इस पेस्ट में थोड़ा बेसन डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
- इस पेस्ट में हरी मिर्च, अदरक, चाट मसाला, हरा धनिया और नमक मिलाकर लोई तैयार करें।
- आलू और स्वीट कॉर्न के मिश्रण से गोले बना लें और उनको हाथों से चपटा करते हुए टिक्की का आकर दें।
- एक नॉन स्टिक पैन या कड़ाही गैस में रखें और उसमें तेल डालकर गरम करें।
- तेल गरम होने पर एक-एक करके टिक्की पैन में रखें और गैस की आंच मीडियम से धीमी कर दें।
- टिक्की को दोनों तरफ से सुनहरी भूरी होने तक अच्छी तरह से सेक लें।
- अच्छी तरह से सिक जाने पर इसे पैन से निकाल लें।
- तैयार है स्वीट कॉर्न टिक्की। इसे सॉस या हरी चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम