न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मसाला कचौरी : जितनी होगी खस्ता, खाने का उतना ही मजा...तो आईए घर में ही यूं करें तैयार

कचौरी किसको पसंद नहीं होती? चाय के साथ, दही वड़े के साथ सुबह नाश्ते में कचौरी खाने का आनंद ही कुछ और होता है। भारत में आपको कई ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 15 Jun 2021 4:27:15

मसाला कचौरी : जितनी होगी खस्ता, खाने का उतना ही मजा...तो आईए घर में ही यूं करें तैयार

कचौरी किसको पसंद नहीं होती? चाय के साथ, दही वड़े के साथ सुबह नाश्ते में कचौरी खाने का आनंद ही कुछ और होता है। भारत में आपको कई तरह की कचौरी खाने के लिए मिल जाएगी लेकिन मसाला कचौरी का स्वाद सबसे अच्छा होता है। मसाला कचौरी आपने बाजार में बहुत खाई होगी। ये आपको 20 रुपए से लेकर 200 रुपए तक में मिल जाती है। कचौरी बनाने के लिए आपको क्या सामग्री चाहिए और इसे बनाने का सही तरीका क्या है आईए आपको बताते हैं। वैसे आपको ये भी बता दें कि कचौरी जितनी खस्ता होती है उसे खाने का मज़ा उतना ही लाजवाब होता है।

masala kachori,masala kachori recipe,breakfast,maida,ingredients,oil,salt,stuffing,recipe in hindi

मसाला कचौरी बनाने की सामग्री

मैदा - 1 कप

तेल - 2 टेबल स्पून

नमक - ¼ छोटी चम्मच या स्वादानुसार

स्टफिंग के लिए

सेव - 100 ग्राम

काजू - 2 टेबल स्पून

बादाम - 2 टेबल स्पून

किशमिश - 1 टेबल स्पून

मीठी चटनी - 2 टेबल स्पून

खसखस - 1 टेबल स्पून

तिल - 1 छोटी चम्मच

जीरा - ½ छोटी चम्मच

बड़ी इलायची - 2

सौंफ - 1 छोटी चम्मच (दरदरी कुटी हुई)

धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच

अमचूर - ½ छोटी चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच

हल्दी पाउडर ¼ छोटी चम्मच से कम

नमक - ½ छोटी चम्मच

तेल - कचौरी तलने के लिए

masala kachori,masala kachori recipe,breakfast,maida,ingredients,oil,salt,stuffing,recipe in hindi

मसाला कचौरी बनाने की विधि

मसाला कचौरी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में मैदा डालें फिर इसमें नमक और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंदें। इसे आप जितना गूंदेंगी ये उतना ही सॉफ्ट होगा और तेल डालने से कचौरी खस्ता बनेगी। कचौरी का आटा गूंदने के बाद आप इसे 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें। इस बीच आप मसाला कचौरी की स्टफिंग तैयार कर लें।

masala kachori,masala kachori recipe,breakfast,maida,ingredients,oil,salt,stuffing,recipe in hindi

मसाला कचौरी की स्टफिंग ऐसे बनाएं

- सबसे पहले सेव को दरदरा पीस लें इसके साथ आप बादाम और काजू को भी दरदरा पीसें।

- अब आप एक पैन में 1 टेबल स्पून तेल डालकर गरम करें, गरम तेल में जीरा डालकर भूनें, जीरा भुनने पर खसखस और तिल डालकर हल्का सा भूनें। अब इसमें धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर, इलायची, हल्दी पाउडर, पिसे हुए काजू, बादाम, सेव, गरम मसाला, नमक, अमचूर पाउडर और लाल मिर्च डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और फिर इसे धीमी आंच पर 1-2 मिनट भूनें फिर इसी मसाले में किशमिश और चटनी डालकर अच्छे से मिलाएं और इसे एक मिनट और भूनें। मसाला कचौरी की स्टफिंग तैयार है। इसे आप थोड़ी देर ठंडा होने दें।

masala kachori,masala kachori recipe,breakfast,maida,ingredients,oil,salt,stuffing,recipe in hindi

ऐसे बनाएं मसाला कचौरी

- मसाला कचौरी बनाने के लिए आप पहले से गूंदे हुए आटे को एक बार और अच्छे से मल लें इससे वो और चिकना हो जाएगा।

- आटे से छोटी-छोटी लोइयां तोड़कर तैयार कर लीजिए, एक लोई उठाइए और हाथ से थोड़ा बड़ा करे और इसको कटोरी जैसा आकार देकर इसमें 1 चम्मच स्टफिंग डालें और आटे को चारों ओर से उठाकर बन्द करें। इसे हथेली से दबाते हुए बड़ा कीजिए कचौरी भरकर तैयार हो गई है। इस तरह सारी कचौरी भरकर तैयार कर लें।

- कड़ाही में तेल डालकर गरम कीजिए और मध्यम गरम तेल में डालिए, एक बार में जितनी कचौरी कड़ाही में आ जाएं उतनी कचौरी कड़ाही में डाल दीजिए।

- कचौरी के फूलने और तैरकर आने पर पलट दीजिए, कचौरी को पलट-पलटकर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए। तली हुई कचौरी निकालकर प्लेट में रख लीजिए। सारी कचौरियां इसी तरह तलकर तैयार कर लीजिए।

- गरमागरम मसाला खस्ता कचौरी तैयार है, मसाला कचौरी को टमाटर की चटनी, धनिया पुदीने की चटनी या तीखी मिर्ची वाली चटनी के साथ परोसें।

masala kachori,masala kachori recipe,breakfast,maida,ingredients,oil,salt,stuffing,recipe in hindi

सुझाव

- कचौरियों के लिए आटा बिल्कुल नरम लगाएं।

- लोई में स्टफिंग भरते समय ध्यान रखें कि ये अच्छे से बंद हो, कही से खुली न हो।

- कचौरियों को बढ़ाते समय ध्यान रखें कि ये फटे न।

- कचौरी तलते समय अगर फट जाए, तो उसे निकालकर अलग रख लीजिए और सबसे अंत में तलिए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स