Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कुरकुरी भिंडी खाकर बरसात का मौसम लगने लगेगा और सुहाना, स्नैक्स के रूप में भी ले सकते हैं स्वाद #Recipe

मानसून के मौसम में हर किसी का मन चटपटा खाने को करता है। ऐसे में ज्यादातर घरों में पकोड़े बनाए जाते हैं, जो काफी स्वादिष्ट लगते हैं। हालांकि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 04 Aug 2023 3:29:46

कुरकुरी भिंडी खाकर बरसात का मौसम लगने लगेगा और सुहाना, स्नैक्स के रूप में भी ले सकते हैं स्वाद #Recipe

मानसून के मौसम में हर किसी का मन चटपटा खाने को करता है। ऐसे में ज्यादातर घरों में पकोड़े बनाए जाते हैं, जो काफी स्वादिष्ट लगते हैं। हालांकि बार-बार यही डिश खाकर कई दफा हम बोर भी हो जाते हैं। ऐसे में सोच में पड़ जाते हैं कि इनकी जगह और क्या खाया जा सकता है। तो हम आपको आज इसका एक बेहतरीन विकल्प बताने जा रहे हैं। यह डिश निश्चित रूप से पसंद आएगी। हम बात कर रहे हैं चटपटी कुरकुरी भिंडी रेसिपी (Crispy Ladyfinger Recipe) की। वैसे भी भिंडी अपने स्वाद और सेहतमंद फायदे के चलते लोगों की चहेती होती है। आम तौर पर इसकी सब्जी तो बनती ही है, लेकिन कुरकुरी भिंडी हर कोई नहीं बनाता जबकि इसे लंच और डिनर के साथ स्नैक्स के रूप में भी खाया जा सकता है।
kurkuri bhindi,kurkuri bhindi recipe,kurkuri bhindi ingredients,kurkuri bhindi rainy season,delicious kurkuri bhindi,crispy ladyfinger सामग्री (Ingredients)

भिंडी - 500 ग्राम
बेसन - एक चौथाई कप
चावल का आटा - एक चौथाई कप
हल्दी - 2 चुटकी
लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
धनिया पाउडर - आधा चम्मच
चाट मसाला - 1 चम्मच
नींबू रस - 2 चम्मच
नमक स्वादानुसार
तलने के लिए तेल kurkuri bhindi,kurkuri bhindi recipe,kurkuri bhindi ingredients,kurkuri bhindi rainy season,delicious kurkuri bhindi,crispy ladyfinger विधि (Recipe)

- सबसे पहले भिंडी को अच्छे से धोएं और फिर कपड़े से पोछकर इसका पानी सुखा लें।
- अब एक बड़े बाउल में भिंडी को लंबाई में काटें और इसके बीजों को निकाल दें।
- इसके बाद कटी हुई भिंडी में हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, बेसन, चावल का आटा, नींबू रस व नमक मिलाएं। सभी को अच्छी तरह से मिलाकर 10 मिनट के लिए रख दें।
- भिंडी में पानी बिल्कुल नहीं डालना है। भिंडी में निकलने वाले लस से ही बेसन व चावल का आटा अच्छे से चिपक जाएगा।
- अब एक बड़ी कड़ाही में मीडियम आंच पर तेल गरम करें और जब तेल बढ़िया गरम हो जाए तो इसमें भिंडी डालें और क्रिस्पी होने तक पकाएं।
- अब एक टिश्यू पेपर पर भिंडी निकालें और गरमागरम चटनी या सॉस के साथ परोसें। कुरकुरी भिंडी को दाल-चावल के साथ भी खा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology