न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हो रही है होटल-रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट लच्छा पराठा खाने की इच्छा, तो फॉलो करें ये आसान तरीका #Recipe

बहुत से लोग होते हैं जिन्हें बाहर के खाने के बगैर जिंदगी अधूरी लगती है। खास तौर से वीकेंड (शनिवार-रविवार) पर उनका ठिकाना होटल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 21 Oct 2023 3:40:34

हो रही है होटल-रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट लच्छा पराठा खाने की इच्छा, तो फॉलो करें ये आसान तरीका #Recipe

बहुत से लोग होते हैं जिन्हें बाहर के खाने के बगैर जिंदगी अधूरी लगती है। खास तौर से वीकेंड (शनिवार-रविवार) पर उनका ठिकाना होटल, रेस्टोरेंट या ढाबा होता है। यूं तो वहां कई लजीज डिश मिलती है, फिर भी एक ऐसी चीज है जिसका नाम अधिकतर लोगों की फेवरेट लिस्ट में आता है। जी हां, आपने बिल्कुल ठीक अंदाजा लगाया, वो चीज है लच्छा पराठा। लोग इसे बहुत पसंद करते हैं। वे इसके स्वाद के दीवाने होते हैं। आज हम आपको लच्छा पराठा बनाने की आसान रेसिपी बता रहे हैं, जिससे आप इसे घर पर ही तैयार कर सकते हैं। इसका मतलब है कि इस डिश का मजा लेने के लिए आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

lachha paratha,lachha paratha ingredients,lachha paratha recipe,lachha paratha home,lachha paratha hotel,lachha paratha restaurant,lachha paratha dhaba

सामग्री (Ingredients)

आटा – डेढ़ कप
मैदा – 1/2 कप
घी/तेल – 3 टेबल स्पून
दूध – 1/2 कप
चीनी – 1 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार

lachha paratha,lachha paratha ingredients,lachha paratha recipe,lachha paratha home,lachha paratha hotel,lachha paratha restaurant,lachha paratha dhaba

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक बर्तन में आटा, मैदा और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- इसके बाद आटे में तेल, दूध और थोड़ा-थोड़ा कर पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें।
- अब आटे को 20 मिनट के लिए कपड़े से ढककर अलग रख दें।
- तय समय के बाद आटा लें और उसे एक बार फिर अच्छी तरह से गुंथकर चिकना कर लें।
- अब आटे की समान अनुपात में लोइयां बना लें।
- अब एक लोई लें और उसमें आटे का पलेथन लगाकर उसकी मोटी रोटी बेल लें।
- इसके बाद इस रोटी पर थोड़ा सा तेल डालकर चम्मच से फैलाएं और थोड़ा सा आटा छिड़क दें।
- रोटी को कागज की तरह फोल्ड कर दें। ध्यान रखें कि रोटी को रोल नहीं करना है।
- अब रोटी के दोनों किनारों को पकड़कर खींचें और लंबा करें। इसे जलेबी स्टाइल में रोल करें।
- अब एक नॉन स्टिक पैन/तवा मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- जब तक तवा गरम हो रहा है उस बीच जलेबी जैसी बनाई लोई को गोल पराठे जैसा बेल लें औरइसे थोड़ा मोटा ही रखें।
- आप देखेंगे कि पराठा लच्छेदार बन गया है। अब पराठे को तवे पर डाल दें।
- कुछ सैकंड तक एक तरफ सेंकने के बाद इसे पलट दें और उसके दोनों ओर तेल लगाएं।
- पराठे को सुनहरा होने तक सेकना है। दोनों तरफ से अच्छे से सिक जाने के बाद इसे प्लेट में निकाल लें।
- आखिर में पराठे को दोनों हथेलियों के बीच रखकर मसल दें। इससे पराठे की परतें अलग हो जाएंगी।
- इसी तरह बाकी बची सारी लोइयों के पराठे बनाकर तैयार कर लें। अब इसे पसंद की सब्जी के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम