Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जब इच्छा हो तब बनाकर खाएं ब्रेड रोल, बच्चों के टिफिन बॉक्स के लिए है परफेक्ट डिश #Recipe

ब्रेड की कई रेसिपी होती हैं, जो खूब खाई जाती हैं। कई फ्राइड फूड डिश में ब्रेड के चूरे का इस्तेमाल किया जाता है। ब्रेड रोल एक ऐसी ही रेसिपी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 29 Oct 2023 3:52:34

जब इच्छा हो तब बनाकर खाएं ब्रेड रोल, बच्चों के टिफिन बॉक्स के लिए है परफेक्ट डिश #Recipe

ब्रेड की कई रेसिपी होती हैं, जो खूब खाई जाती हैं। कई फ्राइड फूड डिश में ब्रेड के चूरे का इस्तेमाल किया जाता है। ब्रेड रोल एक ऐसी ही रेसिपी है जो काफी लोकप्रिय है। इसे दिन में जब कभी आपकी इच्छा हो बनाया जा सकता है। ये टेस्टी होती है और इसे बनाने में भी जोर नहीं आता। इसे बच्चे तो ज्यादा ही पसंद करते हैं। उनके टिफिन बॉक्स में अगर यह डिश हो तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता। वैसे ब्रेड रोल का स्वाद ऐसा है जो सबको लुभाने में सफल रहता है। इस बार अगर आप ब्रेड की किसी डिश के बारे में सोच रहे हैं, तो यह शानदार चोइस रहेगी।
bread roll,bread roll ingredients,bread roll recipe,bread roll tasty,bread roll delicious,bread roll children,bread roll tiffin box,bread roll home सामग्री (Ingredients)

ब्रेड स्लाइस – 6
आलू उबले – 3
प्याज बारीक कटा – 1
स्वीट कॉर्न – 3 टेबल स्पून
मटर – 3 टेबल स्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
हरी मिर्च कटी – 1
हल्दी – 1/4 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 2 टेबल स्पून
अमचूर – 1/2 टी स्पून
पनीर कद्दूकस – 3 टेबल स्पून
तेल
नमक – स्वादानुसार bread roll,bread roll ingredients,bread roll recipe,bread roll tasty,bread roll delicious,bread roll children,bread roll tiffin box,bread roll home विधि (Recipe)

- सबसे पहले प्याज को बारीक काट लें। अब एक कड़ाही में 3 टी स्पून तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें प्याज डालकर तलें जब तक कि उसका रंग हल्का सुनहरा न हो जाए।
- इसके बाद प्याज में अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें।
- इसके बाद इसमें स्वीट कॉर्न और मटर डालकर फ्राई कर लें। इन्हें तब तक फ्राई करें जब तक कि कॉर्न और मटर नरम ना हो जाएं।
- अब इस मिश्रण में उबले आलू मैश कर डाल दें। इन्हें करछी की मदद से मिला दें।
- इसके बाद मिश्रण में हल्दी, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, नमक और अन्य मसाले मिलाकर अच्छे से चलाते हुए पकाएं।
- इसके बाद इसमें कद्दूकस पनीर और कटा हुआ हरा धनिया डालकर मिक्स कर दें।
- 1 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें और स्टफिंग को ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
- अब ब्रेड स्लाइस लें और उनके किनारों को काट लें। एक कटोरे में साफ पानी ले लें।
- इसके बाद ब्रेड स्लाइस को एक सैकंड के लिए उसमें डुबोएं और फिर अतिरिक्त पानी निचोड़ लें।
- ऐसा सभी ब्रेड स्लाइस के साथ करें। अब स्लाइस पर चारों ओर बेलनाकार स्टफिंग फैला दें।
- इसके बाद ब्रेड को रोल कर दें। इसी तरह सारी ब्रेड के रोल तैयार कर लें।
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें ब्रेड रोल डालकर डीप फ्राई करें।
- इन्हें तब तक तलना है जब तक कि इनका रंग सुनहरा ना हो जाए।
- इसके बाद ब्रेड रोल को एक प्लेट में अलग निकालकर रख लें। इसी तरह सारे ब्रेड रोल्स फ्राई कर लें।
- तैयार है स्वादिष्ट ब्रेड रोल। इसे चटनी या टोमेटो कैचअप के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology