न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुर्गा माता का पसंदीदा भोजन है हलवा-चना-पुरी, नवरात्रि में कन्याओं को खिलाया जाता है यह प्रसाद #Recipe

पूरे देश पर शारदीय नवरात्रि का सुरूर छाया हुआ है। इस दौरान मां दु्र्गा के 9 रूपों की 9 दिन पूजा की जाती है। इस त्योहार पर कन्या पूजन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 22 Oct 2023 4:20:47

दुर्गा माता का पसंदीदा भोजन है हलवा-चना-पुरी, नवरात्रि में कन्याओं को खिलाया जाता है यह प्रसाद #Recipe

पूरे देश पर शारदीय नवरात्रि का सुरूर छाया हुआ है। इस दौरान मां दु्र्गा के 9 रूपों की 9 दिन पूजा की जाती है। इस त्योहार पर कन्या पूजन की परंपरा है। भक्तजन सप्तमी, अष्टमी या नवमी पर कन्याओं को भोजन कराते हैं। इसमें माता रानी का पसंदीदा हलवा-चना-पुरी प्रसाद के रूप में परोसा जाता है। पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ तैयार किया गया यह भोग काफी स्वादिष्ट होता है। इसे खाकर सबकी तबीयत खुश हो जाती है।

halwa chana,halwa chana ingredients,halwa chana recipe,halwa chana food,halwa chana prasad,durga maa,navratri,halwa chana puri

सूजी हलवा बनाने की सामग्री (Ingredients)

एक कप सूजी
आधे से एक कप चीनी
आधा कप घी
5-6 इलायची
10-12 काजू पतले टुकड़ों में कटे हुए
10-12 बादाम पतले टुकड़ों में कटे हुए
दो बड़े चम्मच किशमिश
एक छोटा चम्मच चिरौंजी
4 कप पानी
सजावट के लिए - सूखा नारियल कद्दूकस किया हुआ

सूजी हलवा बनाने की विधि (Recipe)

- भारी तले की कड़ाही को गैस पर रखें और इसे हल्का गरम होने दें। अब इसमें घी डालकर गरम करें।
- एक पैन में पानी और चीनी मिलाकर गैस पर चाशनी बनाने के लिए रख दें। तैयार हो रही चाशनी में इलायची डाल दें।
- किशमिश को पानी में भिगो दें। जैसे ही घी गरम हो जाए उसमें सूजी डालकर भूनना शुरू कर दें।
- सूजी को लगातार चलाते हुए सुनहरा होने तक भूनें। दो मिनट के बाद काजू, चिरौंजी और बादाम डालकर इनको भी साथ में भून लें।
- सूजी को अच्छी तरह हिलाते रहें ताकि यह कड़ाही से चिपके नहीं।
- दूसरी ओर, चाशनी पर भी नजर रखें और जैसे ही पानी में उबाल के साथ चीनी पूरी तरह घुल जाए, गैस बंद कर दें।
- सूजी को करीब 10 मिनट तक भूनना होगा। अब इसमें किशमिश डालें।
- आंच एकदम कम कर दें और तैयार चाशनी को भुनी सूजी में डालें।
- चाशनी उड़ेलने के बाद घोल को तेजी से हिलाएं ताकि हलवे में गांठ नहीं पड़े।
- जब सूजी सारी चाशनी सोख ले और हल्की सख्त होने लगे तो गैस बंद कर दें।
- इसके ऊपर कद्दूकस किया सूखा नारियल डाल दें। तैयार है सूजी का हलवा।

halwa chana,halwa chana ingredients,halwa chana recipe,halwa chana food,halwa chana prasad,durga maa,navratri,halwa chana puri

काले चने बनाने की विधि (Ingredients)

2 कप काले चने
1 बड़ा टुकड़ा अदरक बारीक कटा हुआ
2 हरी मिर्च लम्बे टुकड़ों में कटी हुई
एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच जीरा
एक चौथाई चम्मच गरम मसाला
एक चौथाई चम्मच हल्दी
2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटा चम्मच चाट मसाला
1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
आधी कटोरी बारीक कटा हरा धनिया
चने उबालने के लिए पानी (चने की मात्रा से तिगुना)
तड़के के लिए तेल या घी
नमक स्वादानुसार

काले चने बनाने की विधि (Recipe)

- साफ पानी से काले चने दो से तीन बार धोएं और 6 कप पानी में रातभर या कम से कम 4-5 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
- कुकर में पानी समेत चने डालें और एक छोटा चम्मच नमक (व्रत या प्रसाद के लिए सेंधा नमक) डालें।
- तेज आंच पर एक सीटी आने के बाद कम आंच पर इनको करीब 45 मिनट के लिए छोड़ दें।
- इतनी देर में चने अच्छी तरह नरम हो जाएंगे। एक बड़ी कड़ाही में दो बड़े चम्मच तेल या घी डालें।
- इसमें जीरा डाल दें। जैसे ही यह चटकना बंद करे ऊपर से अदरक और हरी मिर्च डाल दें।
- अब इसमें धनिया पाउडर, हल्दी और लाल मिर्च डालें। इसके बाद एक बड़ा चम्मच उबले चने लें और मसाले में डालकर थोड़ा मैश कर लें।
- अगर नमक की जरूरत हो तो इसी समय यह भी स्वादानुसार डाल लें।
- अब बाकी चने (अगर उबले चनों में पानी रह जाए तो इसे अलग रख लें) इस मसाले में डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- करीब दो मिनट तक धीमी आंच पर इसे पकने दें।
- इसके बाद अमचूर, चाट मसाला और गरम मसाला डालें और अच्छी तरह मिक्स करने के बाद कुछ देर धीमी आंच पर पकने के लिए छोड़ दें।
- अगर हल्के नम चने बनाने हों तो 5 मिनट में गैस बंद कर दें।
- एकदम सूखे चने बनाने के लिए गैस को मध्यम आंच पर रखें और चने अच्छी तरह सुखाएं। अब हरा धनिया डाल दें। तैयार है चने।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम