न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ की टक्कर से ऐसा था कार्तिक का हाल, इतने साल बाद मिली थी ‘प्यार का पंचनामा’

कार्तिक आर्यन (34) को मौजूदा दौर के सर्वाधिक प्रतिभावान अभिनेताओं में गिना जाता है। उन्हें लेकर फैंस और फिल्ममेकर्स दोनों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 17 Jan 2025 11:10:49

‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ की टक्कर से ऐसा था कार्तिक का हाल, इतने साल बाद मिली थी ‘प्यार का पंचनामा’

कार्तिक आर्यन (34) को मौजूदा दौर के सर्वाधिक प्रतिभावान अभिनेताओं में गिना जाता है। उन्हें लेकर फैंस और फिल्ममेकर्स दोनों में जबरदस्त क्रेज है। फिल्मी बैकग्राउंड नहीं होने के बावजूद उन्होंने इंडस्ट्री में एक खास स्थान बनाया है। साल 2011 में आई फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले कार्तिक अब तक कई विविध भूमिकाएं निभा चुके हैं। पिछले साल उनके करिअर की सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ आई थी। दर्शकों ने इस फिल्म पर खूब प्यार बरसाया और कार्तिक को भी जमकर सराहना मिली।

खास बात ये है कि 1 नवंबर को दिवाली पर ही अजय देवगन सहित कई सितारों से सजी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब कार्तिक ने दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर क्लैश को लेकर रिएक्शन दी है। कार्तिक ने स्क्रीन लाइव में कहा कि हमें इस बात से राहत मिली की पिक्चर चल गई हमारी। हम एक्साइटेड तो थे लेकिन घबराए हुए भी थे क्योंकि 1 ही दिन 2 बड़ी फिल्में रिलीज हो रही थीं।

शुरुआत में, जब यह दिवाली पर सिंगल रिलीज थी तो हम स्ट्रेस फ्री थे। यह एक एंटरटेनर फिल्म थी और हम जानते थे कि लोग इस फिल्म को एन्जॉय करेंगे। लेकिन अचानक जब दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज होने वाली थीं तो दिल की धड़कनें बढ़ गईं। हर कोई घबरा गया था कि क्या होने वाला है। पहले दिन ऐसा लगा जैसे मेरी पहली फिल्म रिलीज हो रही हो। जब फिल्म चली, तो हमें राहत मिली कि हमारी 2.5 साल की मेहनत सफल हुई और कुछ नहीं।

वैसे इन दोनों फिल्मों का जॉनर बहुत अलग था। एक एक्शन फिल्म थी और दूसरी हॉरर कॉमेडी। मुझे लगता है कि दोनों फिल्मों के लिए पर्याप्त जगह थी। यह फिल्म प्रेमियों के लिए एक वरदान था, लेकिन अगर यह एक आम शुक्रवार होता, तो शायद किसी एक फिल्म के लिए चीजें मुश्किल हो जातीं। दिवाली की छुट्टी होने के कारण पर्याप्त स्क्रीनें थीं और लोग फिल्में देखने के मूड में थे। मूड आनंद लेने का था और मुझे लगता है कि इसीलिए यह बैलेंस हो गया।

kartik aaryan,actor kartik aaryan,bhool bhulaiyaa 3,singham again,kartik bhool bhulaiyaa 3,kartik screen live,pyaar ka punchnama

मुझे अनगिनत रिजेक्शन का सामना करना पड़ा : कार्तिक आर्यन

कार्तिक ने शुरुआती दौर में अपने संघर्ष पर भी बात की। कार्तिक ने कहा कि ‘प्यार का पंचनामा’ पाने के लिए मुझे लगभग 4 साल लगे। मुझे अनगिनत रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। मैं रोजाना ऑडिशन देता था। बहुत सारे लोग अभिनेता बनने का सपना लेकर यहां आते हैं, मैं उनमें से एक था। मुझे नहीं पता था कि मेरी संभावनाएं क्या हैं, लेकिन मैं बस इसे आजमाना चाहता था। लगभग 4 वर्ष के बाद, मुझे पहली भूमिका मिली।

मैं इस अवसर के लिए आभारी महसूस करता हूं। जब उनसे पूछा गया कि तमाम अस्वीकृतियों के बावजूद किस चीज ने उन्हें आगे बढ़ाया, तो कार्तिक ने कहा कि आदत हो गई थी, बेशरम हो गया था। हर दिन मैं सुनता था कि यह भूमिका आपके लिए उपयुक्त नहीं है। एक समय के बाद आप सुन्न हो जाते हैं, लेकिन आपको दिखाना पड़ता है ऊपर रोज-रोज।

आत्मविश्वास बहुत महत्वपूर्ण है, खासकर तब जब कोई आपकी महत्वाकांक्षा पर भरोसा नहीं कर रहा हो। मैं यह सोच कर चलता था कि खोने के लिए कुछ नहीं है। मैं अति आत्मविश्वास में था और सोचता था कि मुझे अस्वीकार करना उनका नुकसान है। खुद पर भरोसा रखना और कड़ी मेहनत करना जरूरी है। वे दोनों साथ-साथ चलते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ