न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोलगप्पों के लिए स्टॉल्स पर उमड़ती है जबरदस्त भीड़, घर में यूं तैयार की जा सकती है ये चटपटी डिश #Recipe

गोलगप्पे देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग नाम से जाने जाते हैं। कोई इन्हें पानीपूरी कहता है तो कोई पतासी। खैर इसे चाहे जिस

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Sep 2023 3:34:17

गोलगप्पों के लिए स्टॉल्स पर उमड़ती है जबरदस्त भीड़, घर में यूं तैयार की जा सकती है ये चटपटी डिश #Recipe

गोलगप्पे देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग नाम से जाने जाते हैं। कोई इन्हें पानीपूरी कहता है तो कोई पतासी। खैर इसे चाहे जिस नाम से पुकारा जाए, इसे देखते ही मुंह में पानी आना तो तय है। खास तौर पर महिलाओं की तो ये फेवरेट फूड डिश होती है। इसका चटखारेदार जायका हर किसी को अपना बना लेता है।

खास बात ये है कि इसे 12 महीने खाया जा सकता है यानी इसका मौसम से कोई लेना-देना नहीं। यूं तो बाजार या गली-मौहल्लों में स्टॉल्स पर खड़े होकर गोलगप्पे खाने का मजा कुछ और ही है, लेकिन आप घर में भी वैसे ही स्वादिष्ट गोलगप्पे बना सकते हैं। घर में साफ-सफाई और शुद्धता का पूरा ध्यान रखा जाता है, ऐसे में ये सेहत को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।

golgappe,golgappe ingredients,golgappe recipe,golgappe delicious dish,golgappe stalls,golgappe home,golgappe girls,patasi,panipuri

सामग्री (Ingredients)

मैदा – 1/4 कप
सूजी – 1 कप
उबले आलू – 4-5
काले चने उबले – 1/2 कप
प्याज बारीक कटा – 1
दही – 1/2 कप
इमली की चटनी – 2 टी स्पून
चाट मसाला – 1/2 टी स्पून
बूंदी – 1/4 कप
हरी मिर्च – 2
जलजीरा – 1 पाउच
काली मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
धनिया पत्ती – 1/4 कप
नमक – स्वादानुसार

golgappe,golgappe ingredients,golgappe recipe,golgappe delicious dish,golgappe stalls,golgappe home,golgappe girls,patasi,panipuri

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में सूजी, मैदा और थोड़ा सा नमक डालकर मिश्रण को अच्छे से मिला लें।
- इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथ लें। यह सख्त होना चाहिए।
- इसके बाद गूंथे आटे को गीले कपड़े से ढककर 15-20 मिनट के लिए अलग रख दें।
- तय समय के बाद आटे को लेकर एक बार फिर गूंथें और उसकी लोइयां बना लें।
- एक लोई को लेकर बेल लें और उसे गोलाकार ढक्कन से काटकर गोलगप्पे तैयार कर लें औरएक प्लेट में अलग रखते जाएं।
- इसी तरह सारी लोइयों को बेलकर गोलगप्पे बना लें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें।
- जब तेल गरम हो जाए तो तैयार किए गए गोलगप्पों को डालकर उन्हें तलें। गोलगप्पों को हल्के से दबाएं जिससे वे फूल जाएं।
- इसके बाद उन्हें सुनहरा भूरा तलने के बाद एक बर्तन में निकालकर रखते जाएं। इस तरह सारे गोलगप्पे तल लें।
- अब गोलगप्पे की स्टफिंग बनाने की प्रक्रिया शुरू करें। इसके लिए आलू और चने को उबाल लें।
- फिर आलू के छिलके उतारकर एक बर्तन में डालकर अच्छे से मैश कर लें।
- इसमें उबले चने, बारीक कटा प्याज और कटी हरी मिर्च डालकर मिक्स कर लें।
- इसमें काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- इसके बाद स्वाद के हिसाब से जलजीरा का पानी तैयार कर लें। इसमें बूंदी डालकर मिलाएं।
- अब गोलगप्पे लेकर उनके बीच में छेद करें और उनमें आलू-प्याज की स्टफिंग भरकर एक प्लेट में रखते जाएं।
- इसमें दही, इमली की चटनी और थोड़ी सी हरी धनिया पत्ती भी डालें।
- अब इसे सर्व करें। चाहें तो आलू की स्टफिंग भरकर इसे जलजीरा पानी में डुबोकर भी खा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम