न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Diwali 2022 : मिठाई के तौर पर बेहतरीन ऑप्शन बन सकता हैं नारियल लड्डू #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं नारियल लड्डू बनाने की रेसिपी। यह मिठाई के तौर पर बेहतरीन ऑप्शन बन सकता हैं। कम सामग्री में भी यह झटपट बनकर तैयार हो जाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 21 Oct 2022 6:57:19

Diwali 2022 : मिठाई के तौर पर बेहतरीन ऑप्शन बन सकता हैं नारियल लड्डू #Recipe

दिवाली में कई तरह की मिठाइयां बनाई जाती हैं और सभी अलग-अलग स्वाद लेना पसंद करते हैं। ऐसे में हमेशा यह चिंता बनी रहती हैं कि मिठाई में क्या बनाया जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं नारियल लड्डू बनाने की रेसिपी। यह मिठाई के तौर पर बेहतरीन ऑप्शन बन सकता हैं। कम सामग्री में भी यह झटपट बनकर तैयार हो जाती हैं। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

- 300 ग्राम सूखे नारियल का बुरादा
- 2 छोटे चम्मच देसी घी
- 1 और आधा कप दूध
- 1 कप चीनी
- आधा कप मिल्क पाउडर

nariyal laddu recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe,diwali 2022

बनाने की विधि

सबसे पहले गैस पर कढ़ाही चढ़ाएं। लो फ्लेम पर कढ़ाही में 2 बड़े चम्मच घी डालकर गर्म करें। घी के गर्म होते ही ऊपर से तैयार किया हुआ नारियल का बुरादा डाल दें। कढ़ाही में नारियल के बुरादे को लगातार चलाते रहें ताकि यह नीचे न लगे। हो सके तो गैस को मीडियम फ्लेम पर ही रखें। बुरादे को ज्यादा न दबाएं, बस करछी से लगातार चलाते रहें। बुरादे को 5 मिनट तक भूनें, इसमें घी की खुशबू अच्छे से आ जाएगी। जब यह हल्का गोल्डन नजर आने लगे तो ऊपर से दूध डाल दें। जब तक बुरादा पूरा दूध सोख ना लें, तब तक इसे लो फ्मेम पर इसको लगातार हल्के हाथों से चलाते रहें।

पूरी तरह सूख जाने के बाद इसमें सामग्री के अनुसार चीनी मिला दें। इसको भी चलाते रहें। धीरे-धीरे चीनी बुरादे में घुलती जाएगी। इस पूरे प्रोसेस में गैस की फ्लेम को लो रखें। जब चीनी घुलनी शुरू हो जाए तब फ्लेम को मीडियम कर सकते हैं। ऐसा करने से बुरादा चीनी के साथ अच्छे से मिक्स हो जाएगा। अब ऊपर से मिल्क पाउडर एड करके 5 मिनट तक चलाते रहें। मिल्क पाउडर डालने से लड्डू में खोवा जैसा स्वाद आ जाएगा। 5 मिनट बाद आपका मिश्रण तैयार हो जाएगा। अगर फिर भी यह आपको थोड़ी गीला लगे तो ऊपर से थोड़ा और नारियल का बुरादा डालकर चला लें।

कढ़ाही में मिश्रण पूरी तरह सूख जाने के बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने रख दें। थोड़ी देर बाद बुरादे को चेक कर लें। अगर मिश्रण ठंडा हो गया है तो नींबू के साइज में हाथों पर घी लगाकर लड्डू बनाना शुरू करें। लड्डू बनाने के बाद प्लेट में नारियल का बुरादा लें और लड्डू के चारों तरफ फैला दें। इसी तरह सारे लड्डू तैयार कर लें। आपके नारियल के स्वादिष्ट लड्डू तैयार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम