न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुकर वाला मटर पनीर: जल्दी बनाएं और चाटते रह जाएं उंगलियां, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

कुकर में झटपट मटर पनीर बनाएं और इसका स्वाद चखते ही उंगलियां चाटते रह जाएं। आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी के साथ पनीर और हरी मटर से बने इस स्वादिष्ट व्यंजन को रोटी, पराठा या चावल के साथ सर्व करें।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 30 Jan 2026 11:13:16

कुकर वाला मटर पनीर: जल्दी बनाएं और चाटते रह जाएं उंगलियां, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

मटर पनीर पनीर से बनने वाली सबसे झटपट और स्वादिष्ट सब्ज़ियों में से एक है। चाहे इसे रोटी के साथ खाएं, पराठा के साथ या फिर स्टीम्ड चावल के साथ, मटर पनीर हर प्लेट में सबको लुभाता है। अक्सर लोग इसे कड़ाही में बनाते हैं, लेकिन अगर आपके पास समय कम है और भूख ज़्यादा है, तो कुकर में मटर पनीर सबसे बेहतरीन विकल्प है। कुकर में बनी मटर पनीर का स्वाद कड़ाही वाली से कम नहीं होता, बल्कि यह और भी ज़्यादा रसदार और सॉफ्ट बनती है।

कुकर में मटर पनीर बनाने की आसान रेसिपी

सामग्री:

पनीर – 400 ग्राम

हरी मटर – लगभग 1 कप

प्याज – 2 बड़े

टमाटर – 2 बड़े

अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच

जीरा – 1/2 चम्मच

साबुत लाल मिर्च – 2-3

तेजपत्ता – 1-2

हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार

नमक – स्वादानुसार

हरा धनिया – बारीक कटा

तेल – 2-3 बड़े चम्मच

स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

स्टेप 1:

सबसे पहले पनीर को अपनी पसंद के टुकड़ों में काट लें। अगर चाहें तो हल्का सा फ्राई करके भी डाल सकते हैं। फ्राई करने के बाद पनीर को गुनगुने पानी में डाल दें, ताकि यह सॉफ्ट रहे और अतिरिक्त तेल निकल जाए।

स्टेप 2:
कुकर में तेल डालकर गरम करें। इसमें जीरा, साबुत लाल मिर्च और तेजपत्ता डालें। फिर पिसा प्याज डालकर सुनहरा भूनें। इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर थोड़ी देर भूनें।

स्टेप 3:
अब पिसा हुआ टमाटर डालें और हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालें। मसाले को तब तक भूनें जब तक यह तेल छोड़ने लगे।

स्टेप 4:
मसाले में हरी मटर डालें और थोड़ा पानी डालकर 5 मिनट तक पकाएं। अब पनीर के टुकड़े डालें और हल्के हाथ से मसाले के साथ मिक्स करें।

स्टेप 5:
सब्ज़ी में पानी डालते समय ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा पानी न डालें। कुकर में सब्ज़ी जल्दी पकती है। पानी डालने के बाद कुकर बंद करें और मीडियम आंच पर 1-2 सीटी आने तक पकाएं।

स्टेप 6:
गैस बंद कर दें और कुकर की गैस अपने आप निकलने दें। ढक्कन खोलने के बाद गरम मसाला और बारीक कटा हरा धनिया डालें। सब्ज़ी को हल्के हाथ से मिक्स करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह