न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्ट्रीट फूड के रूप में जबरदस्त हिट है चाट पापड़ी, इसके चटपटेपन को घर में भी यूं करें महसूस #Recipe

हम में से अधिकतर लोगों को चटपटा खाना काफी अच्छा लगता है। चूंकी घर में कम मसाले वाला खाना बनता है, ऐसे में स्ट्रीट फूड के भाव...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 01 Nov 2023 3:44:51

स्ट्रीट फूड के रूप में जबरदस्त हिट है चाट पापड़ी, इसके चटपटेपन को घर में भी यूं करें महसूस #Recipe

हम में से अधिकतर लोगों को चटपटा खाना काफी अच्छा लगता है। चूंकी घर में कम मसाले वाला खाना बनता है, ऐसे में स्ट्रीट फूड के भाव बढ़ जाते हैं। चाट पापड़ी एक बहुत लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। वैसे तो कई तरह की चाट मिलती है, लेकिन इनमें चाट पापड़ी एक अलग ही स्थान रखती है। सड़क किनारे लगे ठेलों या स्टॉल्स पर लोग चाट पापड़ी के चटखारे लेते हुए देखे जा सकते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि हमारा चाट खाने का मन है लेकिन बाजार नहीं जा पाते। ऐसी सूरत में आप चाहें तो वैसी स्वादिष्ट चाट पापड़ी घर में भी बना सकते हैं। हम आपको इसकी आसान रेसिपी बता रहे हैं।

chaat papdi,chaat papdi ingredients,chaat papdi recipe,chaat papdi home,chaat papdi street food,chaat papdi delicious

सामग्री (Ingredients)

मैदा – 200 ग्राम
सूजी – 2 टेबल स्पून
अजवायन – 1 टेबल स्पून
तेल – 1 टेबल स्पून
उड़द दाल का पेस्ट – 1 कप
नमक – 1 टी स्पून
उबले आलू – 2
मिक्स चना – 1/2 टी स्पून
काला नमक – 1/2 टी स्पून
चीनी – 1 टेबल स्पून
लाल मिर्च – डेढ़ टी स्पून
दही – 1 कप
मीठी चटनी – 1 टी स्पून
खट्टी चटनी – 1 टी स्पून
चाट मसाला
अनार
सेव
जीरा पाउडर

chaat papdi,chaat papdi ingredients,chaat papdi recipe,chaat papdi home,chaat papdi street food,chaat papdi delicious

विधि (Recipe)

- सबसे पहले पापड़ी बनाने के लिए एक बाउल में मैदा लें। इसमें सूजी, अजवायन और नमक मिला दें।
- अच्छे से मिलाने के बाद इसमें थोड़ा सा तेल डाल दें। अब थोड़ा सा पानी डालकर सभी सामग्री को अच्छे से मिला लें।
- अब इसका आटा तैयार कर लें और इसे रोटी की तरह बेल लें।
- एक गोलाकार कटर की मदद से इस रोटी में से छोटे-छोटे टुकड़े निकाल लें और एक अलग प्लेट में रख दें।
- एक कड़ाही में तेल डालकर उसे गरम करें। तेल अच्छे से गरम हो जाए तो उसके बाद उसमें इन छोटी पापड़ी को फ्राई करें।
- जब पापड़ी का रंग गोल्डन ब्राउन हो जाए और वह कुरकुरी होती दिखे तब तक उसे तलें।
- अब भल्ला बनाने के लिए सबसे पहले उड़द की दाल का पेस्ट लें और उसमें नमक डालकर अच्छे से मिला दें।
- अब इस पेस्ट में छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर उसे अच्छे से फ्राई कर लें। इन्हें तब तक तलें जब तक इनका रंग सुनहरा भूरा न हो जाए।
- अब इन्हें निकाले और कुछ देर के लिए ठंडे पानी में भिगो दें।
- इसके बाद भरावन बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में उबले आलू लें और इसमें नमक, लाल मिर्च डालकर अच्छे से मिला दें।
- अब एक छोटी कटोरी काले चने लें और उसमें काला नमक डालकर मिलाएं।
- अब एक दूसरी कटोरी लें और उसमें दही और थोड़ी सी चीनी डालकर मिक्स कर लें।
- एक प्लेट में पापड़ियों को फैला दें और उसमें पहले से तैयार किए गए भल्ले को रखें। अब ऊपर से आलू और चने का मिश्रण डाल दें।
- इस पर जीरा पाउडर और चाट मसाले छिड़क दें। फिर लाल मिर्च पाउडर, मीठी चटनी, दही और खट्टी चटनी डालें।
- अब इसे अनार और सेव से अच्छी तरह से गार्निश करें। इस तरह चाट पापड़ी तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम