न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेसन गट्टे की सब्जी से बदल जाएगा मुंह का जायका, रोटी हो या राइस दोनों के साथ लगती है लजीज #Recipe

बेसन गट्टे की सब्जी अपने खास स्वाद के कारण जानी जाती है। राजस्थानी स्टाइल में बनी इस सब्जी को काफी पसंद किया जाता है। आप...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 29 Sep 2023 3:32:44

बेसन गट्टे की सब्जी से बदल जाएगा मुंह का जायका, रोटी हो या राइस दोनों के साथ लगती है लजीज #Recipe

बेसन गट्टे की सब्जी अपने खास स्वाद के कारण जानी जाती है। राजस्थानी स्टाइल में बनी इस सब्जी को काफी पसंद किया जाता है। आप अगर लंच और डिनर में रूटीन सब्जियों को खाकर बोर हो चुके हैं तो मुंह का जायका बदलने के लिए यह सब्जी एक बढ़िया चोइस हो सकती है। रोटी, नॉन और राइस में से किसी के साथ भी इसका मजा लिया जा सकता है। हमारा मानना है कि यह परिवार में सबको अच्छी लगेगी, फिर चाहे वो छोटा हो या बड़ा। इसे किसी खास मौके पर और मेहमानों के लिए भी बनाया जा सकता है। आप अगर इसे घर पर पकाना चाहते हैं तो हमारी बताई रेसिपी की मदद से इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं।

besan gatte ki sabji,besan gatte ki sabji ingredients,besan gatte ki sabji recipe,besan gatte ki sabji home,besan gatte ki sabji tasty,besan gatte ki sabji rajasthani,besan gatte ki sabji gravy

गट्टे के लिए सामग्री (Ingredients)

बेसन – 1 कप
दही – 2 टेबल स्पून
कश्मीरी लाल मिर्च – 1/4 टी स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
धनिया बीज – 1/2 टी स्पून
अजवाइन – 1/4 टी स्पून
हींग – 1 चुटकी
देसी घी – 2 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

ग्रेवी के लिए सामग्री (Ingredients)

प्याज बारीक कटा – 1
दही फेंटा – 1 कप
जीरा – 1 टी स्पून
सौंफ – 1/2 टी स्पून
कसूरी मेथी – 1 टी स्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
कश्मीरी लाल मिर्च – 1 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1/2 टी स्पून
जीरा पाउडर – 1/4 टी स्पून
गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
हींग – 1 चुटकी
तेजपत्ता – 1
हरा धनिया कटा – 2-3 टेबल स्पून
तेल – 2 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

besan gatte ki sabji,besan gatte ki sabji ingredients,besan gatte ki sabji recipe,besan gatte ki sabji home,besan gatte ki sabji tasty,besan gatte ki sabji rajasthani,besan gatte ki sabji gravy

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक बड़ी बाउल में बेसन डाल दें। इसमें कुटे हुए धनिया बीज, अजवायन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, एक चुटकी हींग डालकर मिक्स करें।
- इसके बाद बेसन में 2 टेबल स्पून देसी घी, दही और नमक डालकर मिक्स करते हुए लोई (dough) तैयार कर लें।
- आटा अच्छी तरह से मिक्सर होकर नरम होना चाहिए। इसमें 2 टेबल स्पून पानी डालकर आटा गूंथ लें।
- इसे तब तक मसलते हुए गूंथना है जब तक कि आटा एकदम नरम न हो जाए। हाथों में तेल लगाकर आटा गूथेंगे तो चिपकेगा नहीं।
- अब थोड़ा-थोड़ा आटा लेकर बेलनाकर रोल बनाते जाएं। इसके बाद एक बड़े बर्तन में पानी डालकर उसे उबालें।
- पानी में उबाल आने के बाद उसमें तैयार किए बेलनाकार गट्टों को डाल दें।
- इसे 10-12 मिनट तक उबाल लें, जिससे गट्टे ठीक तरह से नरम हो जाएं। इसके बाद गट्टों को छानकर एक प्लेट में रख लें।
- अब ग्रेवी बनाने की प्रक्रिया शुरू करें। इसके लिए एक कड़ाही में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम करें।
- तेल गरम होने के बाद साबुत जीरा, तेजपत्ता, सौंफ, कसूरी मेथी और एक चुटकी हींग डालकर भूनें।
- कुछ देर भूनने के बाद मसालों में बारीक प्याज डालकर चलाते हुए पकाएं।
- जब प्याज सुनहरा भूरा हो जाए तो उसमें लहसुन-अदरक का पेस्ट मिला दें और भून लें।
- इसके बाद कड़ाही में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- मसालों को धीमी आंच पर पकाएं। कुछ देर बाद कड़ाही में 1 कप पानी डाल दें।
- चाहें तो उबाले हुए गट्टे के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अब कड़ाही में 1 कप दही डाल दें और ग्रेवी को उबलने दें। इस दौरान ग्रेवी लगातार चलाते रहें।
- ग्रेवी में जब उबाल आने लग जाए तो उसमें बेसन के गट्टे डालकर करछी की मदद से अच्छी तरह से मिलाएं।
- इसके बाद नमक डालकर सब्जी को 10 मिनट तक ढककर पकाएं। ग्रेवी के साथ गट्टे उबलने पर उनमें ग्रेवी अच्छे से एब्जॉर्ब हो जाएगी।
- फिर सब्जी में गरम मसाला और हरी धनिया पत्ती डालकर मिक्स करें।
- 1-2 मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें। तैयार है बेसन गट्टे की सब्जी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम