न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आलू के कोफ्ते में होती है कुछ ऐसी बात कि स्वाद हमेशा रहता है याद, तो फिर हो जाए...#Recipe

आलू रसोई का खास हिस्सा होता है। बच्चों के बीच तो आलू काफी लोकप्रिय है। इससे कई फूड आइटम्स बनते हैं। मीठा हो या नमकीन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Dec 2023 4:10:05

आलू के कोफ्ते में होती है कुछ ऐसी बात कि स्वाद हमेशा रहता है याद, तो फिर हो जाए...#Recipe

आलू रसोई का खास हिस्सा होता है। बच्चों के बीच तो आलू काफी लोकप्रिय है। इससे कई फूड आइटम्स बनते हैं। मीठा हो या नमकीन आलू दोनों जगह फिट हैं। आज हम इसकी नमकीन डिश यानी आलू के कोफ्ते के बारे में बताएंगे। ये कोफ्ते काफी लजीज होते हैं। इसका चटपटापन सबकी जबान पर चढ़ जाता है। एक बार खाने के बाद लगता है कि दुबारा जब भी कोई अवसर आए तो इसी को ट्राई किया जाए। आलू आसानी से उपलब्ध होने वाली चीज है। ऐसे में आप जब चाहे इस रेसिपी को तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना भी आसान है।

spicy aloo kofta recipe,homemade aloo kofta dish,delicious aloo kofta curry,how to make aloo kofta at home,aloo kofta gravy recipe,easy aloo kofta step-by-step,indian aloo kofta preparation,tasty potato kofta curry,aloo kofta dish for spice lovers,traditional aloo kofta dish

कोफ्ते के लिए सामग्री (Ingredients)

आलू उबले – 1/2 किलो
अरारोट – 4 टेबल स्पून
काजू बारीक कटे – 10
हरा धनिया कटा – 1 टेबल स्पून
तेल
नमक – स्वादानुसार

ग्रेवी बनाने के लिए सामग्री (Ingredients)

टमाटर – 4
प्याज – 5
क्रीम – 3/4 कप
हरी मिर्च कटी – 2
धनिया कटा – 1 टेबल स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
हल्दी पाउडर – 1/4 टी स्पून
अदरक – 1 इंच टुकड़ा
तेल – 3 टेबल स्पून
जीरा – 1/2 टी स्पून
गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार

spicy aloo kofta recipe,homemade aloo kofta dish,delicious aloo kofta curry,how to make aloo kofta at home,aloo kofta gravy recipe,easy aloo kofta step-by-step,indian aloo kofta preparation,tasty potato kofta curry,aloo kofta dish for spice lovers,traditional aloo kofta dish

विधि (Recipe)

- सबसे पहले आलू को उबालकर उन्हें छील लें। इसके बाद आलू को एक बर्तन में कद्दूकस कर लें।
- इसके बाद हाथों से आलू को अच्छी तरह से मैश करें। इसके बाद आलू में अरारोट, कटा हरा धनिया और नमक डालकर आटे जैसा गूंथ लें।
- अब हथेली पर आलू का मिश्रण रखें और उसमें थोड़े से काजू के टुकड़े डालकर उसका गोला बना लें। इसी तरह आलू के सारे मिश्रण से गोले तैयार कर लें।
- अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर मीडियम आंच पर गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें तैयार किए गए आलू के गोले डाल दें और उन्हें लाइट गोल्डन होने तक फ्राई करें।
- जब बॉल्स फ्राई हो जाएं तो उन्हें एक प्लेट में अलग निकाल लें। अब ग्रेवी बनाने की प्रक्रिया शुरू करें।
- इसके लिए सबसे पहले प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को बारीक काट लें। इसके बाद क्रीम को लें और उसे अच्छी तरह से फेंट लें।
- अब कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें सबसे पहले जीरा डालें। जब जीरा तड़कने लग जाए तो उसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
- इसके बाद इसमें हरी मिर्च, टमाटर, अदरक डालकर 4-5 मिनट तक पकने दें।
- इसके बाद ग्रेवी के इस मिश्रण में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर भूनें।
- अब गैस बंद कर मसाले को ठंडा होने के लिए रख दें। जब मसाला ठंडा हो जाए तो उसे मिक्सर में डालकर अच्छी तरह से ब्लाइंड कर लें।
- अब फिर कड़ाही में तेल डालकर गरम करें और उसमें ब्लाइंड किया हुआ मसाला डाल दें।
- इसके साथ ही कड़ाही में क्रीम भी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। ग्रेवी को तब तक भूनना है जब तक कि वह तेल न छोड़ दें।
- जब ग्रेवी तेल छोड़ दे तो कड़ाही में दो कप पानी डालें। इसमें नमक डालकर उबाल आने तक पकाएं।
- फिर इसमें पहले से फ्राई कर रखे गए कोफ्तों को डाल दें। इसे लगभग 2 मिनट तक पकाएं उसके बाद गैस बंद कर दें। तैयार है आलू के कोफ्ते।
- इसे हरा धनिया पत्ती से गार्निश करें और रोटी या पराठे के साथ परोसें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम