न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर पर बनाएं 3 तरह की टेस्‍टी लस्सी, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत #Recipe

यहां हम आपको ऐसी तीन लस्‍सी की रेसिपीज बता रहे हैं जो अलग-अलग फ्लेवर की हैं और काफी ताजगी देने वाली भी हैं। ऐसे में अगर आप भी लस्‍सी के शौकीन हैं और एक्‍सपेरिमेंट करना पसंद करते हैं तो इन 3 अलग तरह की लस्सी रेसिपी को जरूर घर पर ट्राई करें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 12 May 2022 4:13:24

घर पर बनाएं 3 तरह की टेस्‍टी लस्सी, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत #Recipe

गर्मी के मौसम में ठंडी मलाईदार लस्‍सी मिल जाए तो क्‍या बात है। ये सेहत तो बनाती ही है स्‍वाद में भी जबरदस्‍त होती है। आमतौर पर उत्‍तर भारत में प्रचलित दही से तैयार ये रेसिपी दुनियाभर में काफी पसंद की जाती है,कई घरों में गर्मी आते ही रोज लस्‍सी बनाने और पीने का चलन है। ऐसे में एक ही तरह की लस्‍सी डेली बनाना और पीना बोरिंग हो सकता है। यहां हम आपको ऐसी तीन लस्‍सी की रेसिपीज बता रहे हैं जो अलग-अलग फ्लेवर की हैं और काफी ताजगी देने वाली भी हैं। ऐसे में अगर आप भी लस्‍सी के शौकीन हैं और एक्‍सपेरिमेंट करना पसंद करते हैं तो इन 3 अलग तरह की लस्सी रेसिपी को जरूर घर पर ट्राई करें।

types of lassi recipes,hunger struck,foo,easy recipe

केसर लस्सी

आवश्यक सामग्री

- 1 कप दही (घर का बनाया हुआ)
- 1/4 कप केसर का पानी
- 2 चम्मच शक्कर
- चुटकी भर इलाइची पाउडर

बनाने की विधि

- सबसे पहले आप गुनगुने पानी में केसर को मिलाकर उसे थोड़ी देर के लिए रख दें।
- इस तरह से केसर का पानी तैयार करें।
- इसके बाद एक मिक्सिंग जार में दही, इलायची पाउडर और शक्कर डालें।
- आप या तो इसे हाथ से मथ सकते हैं या फिर आप ब्लेंडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- अगर आप ब्लेंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ये काफी फ्रॉथी बनेगी।आप इसे आसानी से पी सकते हैं।
- सभी चीजों का अच्छे से मिक्स हो जाने के बाद इसमें केसर का पानी एड करें और फिर से मिक्स करें।
- अब इसे एक अच्छे से गिलास में सर्व करें।

types of lassi recipes,hunger struck,foo,easy recipe

रोज़ लस्सी

आवश्यक सामग्री

1 कप दही
2 बड़े चम्मच रोज़ सिरप
1 चम्मच पाउडर चीनी
आधा कप चिल्ड वाटर
गुलाब की पंखुड़ियां

तरीका

-ब्लेंडर में सभी सामग्री को ब्लेंड करें। अब इसे रेफ्रिजरेट करें।

-सर्व करने से पहले गुलाब की पंखुड़ियों से सजाएं और ठंडा-ठंडा परोसें।

types of lassi recipes,hunger struck,foo,easy recipe

पाइनएप्पल लस्सी

सामग्री

2 कप अनानास कटा हुआ
1 कप दही ठंडा
1/2 कप दूध ठंडा
4 बड़े चम्मच चीनी
चुटकी भर नमक
2 छोटा चम्मच सूखा नारियल वैकल्पिक, गार्निश के लिए

बनाने की विधि

-सबसे पहले मध्यम आंच पर एक पैन गरम करें।
-नारियल को सुनहरा भूरा होने तक भूनें। पैन से निकाल कर एक तरफ रख दें।
-अब उसी पैन में अनानास के टुकड़े, आधी मात्रा में चीनी और एक चुटकी नमक डालें।
-चीनी के पिघलने और अनानास के टुकड़े नरम होने तक पकाएं।
-जैसे ही चीनी पिघलने लगे इस मिश्रण को पैन से हटाकर ठंडा कर लें.
-एक ब्लेंडर/मिक्सी जार लें और इस मिश्रण को बची हुई चीनी, दूध, दही के साथ मिलाकर चिकना होने तक पीस लें।
-लस्सी को गिलास में निकाल लें और ठंडा ठंडा परोसें।
नारियल बुरादा से गार्निश करें.
तैयार है ठंडी ठंडी पाइनएप्पल लस्सी.

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!