न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप जानते हैं जींस में छोटी पॉकेट क्यों होती है? जानिए इसके पीछे की रोचक वजह

क्या आपने कभी सोचा है कि जींस में छोटी पॉकेट क्यों होती है? जानिए इस वॉच पॉकेट का इतिहास, उद्देश्य और आज के फैशन में इसकी प्रासंगिकता इस रोचक लेख में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 21 May 2025 3:39:05

क्या आप जानते हैं जींस में छोटी पॉकेट क्यों होती है? जानिए इसके पीछे की रोचक वजह

जींस आज के समय में महिलाओं और पुरुषों दोनों की वॉर्डरोब का अहम हिस्सा बन चुकी है। यह न केवल पहनने में आरामदायक होती है, बल्कि फैशन के लिहाज से भी काफी लोकप्रिय है। बाजार में जींस कई तरह की स्टाइल में उपलब्ध है, लेकिन एक चीज जो लगभग हर जींस में समान होती है, वह है उसकी छोटी पॉकेट। यह पॉकेट आमतौर पर दाहिनी ओर की बड़ी जेब के अंदर लगी होती है और इतनी छोटी होती है कि ज्यादातर लोग इसे नज़रअंदाज़ कर देते हैं। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि यह छोटी जेब आखिर बनाई ही क्यों जाती है? अगर नहीं, तो चलिए इस आर्टिकल में इसके पीछे की वजह जान लेते हैं।

जींस में छोटी पॉकेट क्यों होती है?

जींस की शुरुआत 19वीं सदी में हुई थी, जब इसे मजदूर वर्ग द्वारा पहनना शुरू किया गया। उस समय भी इस जींस में छोटी पॉकेट बनाई जाती थी। इसकी वजह यह थी कि उस समय लोग जेब घड़ी (पॉकेट वॉच) का इस्तेमाल करते थे, जो बेल्ट के साथ नहीं आती थी, बल्कि एक छोटी सी डायल वाली घड़ी होती थी। यदि मजदूर इसे जींस की बड़ी जेब में रखते, तो इसके टूटने का खतरा बना रहता। इसी समस्या को दूर करने के लिए जींस में एक छोटी और मजबूत पॉकेट बनाई गई ताकि उस घड़ी को सुरक्षित रखा जा सके। इसीलिए इस पॉकेट को "वॉच पॉकेट" कहा जाता है। हालांकि आज के समय में यह काम लगभग खत्म हो चुका है, लेकिन इस जेब को आज भी जींस में शामिल किया जाता है।

इस छोटी पॉकेट को किन नामों से जाना जाता है?

19वीं सदी में इस पॉकेट को वॉच पॉकेट कहा जाता था, लेकिन समय के साथ इसे कई और नाम भी मिले। अब इसे कॉइन पॉकेट, फ्रंटियर पॉकेट, टिकट पॉकेट या मैच पॉकेट भी कहा जाता है। हालांकि आजकल इसका इस्तेमाल बहुत कम होता है, फिर भी यह जींस के डिजाइन का एक नियमित हिस्सा बनी हुई है। यहां तक कि कुछ मॉडर्न जींस ब्रांड्स ने इस पॉकेट के आकार को थोड़ा बड़ा भी कर दिया है ताकि लोग इसका बेहतर तरीके से उपयोग कर सकें।

इस तरह यह छोटी सी पॉकेट भले ही आज के समय में ज्यादा उपयोग में न आती हो, लेकिन इसका इतिहास और उद्देश्य जानना फैशन के पीछे की दिलचस्प कहानियों में से एक है। यह दिखाता है कि एक साधारण सी चीज भी कितनी सोच-समझकर डिजाइन की गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत