न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बार-बार बंद हो रहा है आपका AC? खुद करें ये आसान उपाय, बिना खर्च किए दूर करें परेशानी

बार-बार बंद हो रहा है आपका AC? जानें इसकी असली वजह और बिना खर्च किए कैसे करें इसे ठीक, मैकेनिक को बुलाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Jul 2025 7:34:15

बार-बार बंद हो रहा है आपका AC? खुद करें ये आसान उपाय, बिना खर्च किए दूर करें परेशानी

गर्मी के मौसम में अगर एयर कंडीशनर बार-बार बंद होने लगे, तो यह किसी भी व्यक्ति के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। अधिकतर लोग समझते हैं कि उनके एसी में कोई बड़ी तकनीकी खराबी आ गई है और तुरंत मैकेनिक को बुला लेते हैं। कई बार तकनीशियन इस छोटे से मसले को बड़ी समस्या बताकर 1500 से 2000 रुपये तक की भारी-भरकम फीस वसूल लेते हैं। लेकिन हकीकत यह है कि इस परेशानी का हल आपके हाथ में है — और वो भी बिना किसी अतिरिक्त खर्च के।

एसी क्यों बंद हो जाता है बार-बार?

एयर कंडीशनर कई अलग-अलग पुर्जों से मिलकर बना होता है, जिनमें समय-समय पर मेंटेनेंस की जरूरत होती है। जब एसी बार-बार खुद-ब-खुद बंद हो जाए और सिर्फ फैन की आवाज सुनाई दे, तो इसका मतलब हमेशा कोई बड़ी खराबी नहीं होती। आमतौर पर तकनीशियन इसे पीसीबी (PCB) बोर्ड की समस्या बता देते हैं, लेकिन सच्चाई कुछ और होती है।

असली वजह क्या है?

एसी के लगातार बंद होने की असली वजह अक्सर उसका ऑपरेटिंग कनेक्शन टूटना होता है। दरअसल, एयर कंडीशनर की डिस्प्ले यूनिट से एक सॉकेट पीसीबी बोर्ड तक जाता है। वाइब्रेशन या समय के साथ यह सॉकेट ढीला हो सकता है। जब यह कनेक्शन लूज हो जाता है, तो एसी बंद हो जाता है, क्योंकि मुख्य नियंत्रण बोर्ड तक सही सिग्नल नहीं पहुंच पाता।

हल क्या है?

अगर आप तकनीकी चीजों को समझते हैं या थोड़ा आत्मविश्वास रखते हैं, तो आप इसे खुद भी ठीक कर सकते हैं। इसके लिए आपको एसी के ऊपरी हिस्से को सावधानी से खोलना होगा और उस ढीले सॉकेट को बाहर निकालकर दोबारा मजबूती से फिट करना होगा। कई बार इतना सा काम करने के बाद एसी फिर से सही तरीके से काम करने लगता है।

बार-बार क्यों होती है यह परेशानी?

जब एसी लंबे समय तक चलता है, तो उसकी यूनिट में वाइब्रेशन होना सामान्य बात है। यह कंपन धीरे-धीरे सॉकेट को ढीला कर देता है, जिससे कनेक्शन बार-बार कटता है और एसी बंद हो जाता है। इस तकनीकी गड़बड़ी को लोग समझ नहीं पाते और फौरन मैकेनिक को बुला लेते हैं। ऐसे में अगर आप इस समस्या की पहचान खुद कर लें तो समय और पैसे दोनों की बचत हो सकती है।

मैकेनिक को बुला रहे हैं? तो ये जरूर पूछें

अगर आप खुद इसे ठीक नहीं करना चाहते या तकनीकी जानकारी नहीं रखते, तो भी कोई बात नहीं। लेकिन जब भी किसी मैकेनिक को बुलाएं, तो उससे यह ज़रूर कहें कि वह पहले सॉकेट कनेक्शन को चेक करे। हो सकता है, आपको महंगे रिपेयर चार्ज से बचा ले यह एक छोटा-सा सुझाव।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत