न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नींबू के छिलके फेंकने की बजाय इस तरह से करें इस्तेमाल, कई काम बनेंगे आसान

लेकिन आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि यह नींबू का छिलका भी बहुत काम का होता हैं जिसे फेंकने की गलती नहीं करनी चाहिए। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि नींबू के छिलके का इस्तेमाल किन-किन कामों में किया जा सकता है। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 19 Apr 2022 3:32:47

नींबू के छिलके फेंकने की बजाय इस तरह से करें इस्तेमाल, कई काम बनेंगे आसान

नींबू विटमिन C के साथ ही कई पोषक तत्वों से भरा होता हैं जिसका सेवन सेहत के लिए अच्छा रहता हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों में नींबू के भाव आसमान छूते हुए 400 रूपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। इस भाव में नींबू का सेवन आम आदमी के बस की बात नहीं हैं। ऐसे में नींबू की हर एक बूंद कीमती हैं। देखा जाता हैं कि नींबू के रस का इस्तेमाल करने के बाद इसके छिलके को फेंक दिया जाता हैं। लेकिन आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि यह नींबू का छिलका भी बहुत काम का होता हैं जिसे फेंकने की गलती नहीं करनी चाहिए। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि नींबू के छिलके का इस्तेमाल किन-किन कामों में किया जा सकता है। आइये जानते हैं इनके बारे में...

uses of lemon peel,household tips

स्किन लाइटनर

नींबू एक नैचुरल स्किन लाइटनर है क्योंकि इसमें साइट्रिक एसिड होता है जो एक ब्लीचिंग एजेंट का काम करता है। ब्यूटी रूटीन में नींबू का रस अक्सर इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसके छिलके फेंकने को बजाय आप स्किन लाइटनर के रूप में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप चाहें तो अपनी कोहनी और एड़ी की स्किन को साफ कर सकते हैं। यह पोर्स को टाइट करने का काम करते हैं।

लिप बाम में करें इस्तेमाल

नींबू के छिलके को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर धूप में सूखने के लिए छोड़ दें। जब यह अच्छी तरह सूख जाए तो मिक्सर में डालकर पीस लें। अब इस मिश्रण को एक सूखे बर्तन में निकाल लें। नींबू के छिलके का पाउडर स्टोर करने के लिए किसी एयर टाइट कंटेनर में रख दें। अब इस पाउडर का इस्तेमाल लिप बाम, क्लीन्जर या फिर फेस मास्क के लिए कर सकती हैं।

uses of lemon peel,household tips

चीटियों को भगाएं

किचन में आने वाली चीटियों से अगर आप परेशान हैं तो नींबू के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप नींबू के छिलके को खिड़की, दरवाजे और अन्य जगहों पर जहां से चीटियां आती हैं, उन जगहों पर रख दें। नींबू के छिलके के इस्तेमाल से चीटियां किचन में नहीं आएंगी।

दाग हटाएं

कॉफी मग में अगर दाग लग गए हैं तो उसे हटाने के लिए नींबू के छिलके का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए नींबू के छिलके के एक भाग को दाग वाले कॉफी मग में डालें और पानी डाल दें। अब इसे एक घंटे के लिए छोड़ दें और फिर वापस कपड़े से साफ कर दें।

ओरल हेल्थ के लिए

नींबू का छिलका ओरल हेल्थ के लिए भी लाभकारी हो सकता है। इस विषय पर जापान में शोध किया गया। इस शोध के अनुसार, नींबू के छिलके में कई जरूरी कंपाउंड पाए जाते हैं, जैसे 8-गेरानियोक्लिप्सोलारेन, 5-गेरानियोक्लिप्सोलारेन, 5-गेरानायलोक्सी, 7-मेथोक्साइकॉमरिन और फ्लोरिन। ये सभी तत्व संयुक्त रूप से मुंह के बैक्टीरिया को मारने के साथ-साथ उन्हें दोबारा पनपने से रोकने में मदद कर सकते हैं।

uses of lemon peel,household tips

माइक्रोवेव क्लीन करें

क्लीन करने के लिए माइक्रोवेव सेफ बाउल को आधे पानी से भर दें और उसमें नींबू के छिलकों को मिलाएं। अब इसे 5 मिनट तक गर्म करें, जब तक इसमें उबाल न आने लगे। उबलने के दौरान पानी से भाप आएगी। कुछ देर बाद गर्म पानी के बाउल को बाहर निकाल लें और एक साफ कपड़े से माइक्रोवेव को साफ कर दें। इससे गंदगी और बदबू दोनों ही गायब हो जाएंगी।

स्टील को करें पॉलिश

तांबा, पीतल और स्टील के बर्तन हम खूब इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में नींबू के छिलके को इन्हें पॉलिश करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नमक में एक नींबू के टुकड़े को डुबो दें। आप चाहें तो इसमें बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू के छिलके को प्रभावित जगहों पर रब करें और पांच मिनट के लिए छोड़ दें। अब गुनगुने पानी से इसे साफ कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत