न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दैनिक जीवन की कई समस्याओं का निराकरण कर सकता हैं नारियल का तेल, जानें इस्तेमाल के तरीके

आज इस कड़ी में हम आपको इसके अनोखे और उपयोगी इस्तेमाल के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं नारियल तेल के इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 08 Jan 2022 6:46:49

दैनिक जीवन की कई समस्याओं का निराकरण कर सकता हैं नारियल का तेल, जानें इस्तेमाल के तरीके

जब भी कभी बाल और त्वचा के देखभाल की बात आती हैं तो इसमें नारियल तेल को जरूर शामिल किया जाता हैं जो अपने गुणों से इन्हें पोषित करता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके अलावा नारियल का तेल आपके दैनिक जीवन की भी कई समस्याओं का निराकरण कर सकते हैं। घर में क्लीनिंग से लेकर कई समस्याओं को दूर करने में नारियल का तेल बहुत कमाल दिखाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इसके अनोखे और उपयोगी इस्तेमाल के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं नारियल तेल के इन उपायों के बारे में...

coconut oil in day to day life,household tips

दाग हटाएं

नारियल के तेल का उपयोग करके कालीनों और फर्नीचर सहित कई चीजों पर लगे दाग-धब्बों को हटाया जा सकता है। इसके लिए आप एक एक भाग बेकिंग सोडा में एक भाग नारियल का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे दाग पर लगाएं और पांच से दस मिनट के लिए इंतजार करें। इसके बाद इसे पोंछ लें। बस आपके दाग भी गायब हो जाएंगे। आप इस पेस्ट का इस्तेमाल बाथरूम के शॉवर को साफ करने के लिए भी यूज कर सकती हैं।

दीवारों से क्रेयॉन मिटाएं

अगर आपके घर में बच्चे हैं तो यकीनन आपने इस समस्या को कभी ना कभी जरूर फेस किया होगा। छोटे बच्चे अक्सर दीवारों पर क्रेयॉन का इस्तेमाल करते हैं और फिर उसे साफ नहीं करते। ऐसे में नारियल तेल का इस्तेमाल करके दीवार को साफ किया जा सकता है।

हटाएं फर्श के निशान

अगर आपके घर के फर्श पर कुछ निशान पड़ गए हैं और अब आपके लिए उन्हें निकाल पाना बेहद मुश्किल हो रहा है तो ऐसे में नारियल के तेल को सीधे रगड़ें और उन्हें आसानी से हटाते हुए देखें। हालांकि, दाग हटाने के बाद जमीन को अच्छी तरह साफ करें, अन्यथा आपके फिसलने की संभावना अधिक होगी।

coconut oil in day to day life,household tips

स्टिकी लेबल हटाएं

चिपचिपे लेबल को हटाना यकीनन काफी मुश्किल हो सकता है। खासतौर से, अगर आप पुराने जार को दोबारा इस्तेमाल करना चाहती हैं तो यकीनन पहले इसके लेबल को हटाना होगा। अगर आप अपने इस काम को बेहद आसान बनाना चाहती हैं तो नारियल के तेल का इस्तेमाल करें। बस जार को साबुन और पानी से धो लें, इसे सूखाकर पोंछ लें, अब नारियल के तेल से स्क्रब करें, और बस आपका काम हो गया।

फर्नीचर को करे पॉलिश

अगर आप अपने वुडन फर्नीचर को एक बार फिर से नया बनाना चाहती हैं तो उसके लिए भी नारियल के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इसे अपने वुडन फर्नीचर पर रगड़कर उसे नए जैसा बना सकती हैं। यदि आप चाहें तो इसकी क्लीनिंग पावर को बढ़ाने के लिए नारियल के तेल में सिरका और नींबू के रस के साथ मिलाएं।

लेदर की करें क्लीनिंग

नारियल का तेल बेहतरीन मॉइस्चराइजर है, जिसके कारण इसे लेदर की चीजों की क्लीनिंग करने व उसे मॉइस्चराइज़ करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप इसे अपने लेदर के प्रॉडक्ट जैसे सोफा व बैग पर इस्तेमाल करती हैं तो इससे ना केवल उनकी चमक बनी रहेगी, बल्कि उसे रिस्टोर करने में भी मदद मिलेगी।

coconut oil in day to day life,household tips

कीट से पाएं मुक्ति

मच्छर अक्सर आपकी स्किन को परेशान कर सकती हैं। ऐसे में आप नारियल के तेल को कीट-प्रतिकारक एसेंशियल ऑयल, जैसे पुदीना या टी ट्री ऑयल के साथ मिलाएं और इसे अपनी त्वचा पर लगाएं। इतना ही नहीं, आप इस मिश्रण को बाहरी फ़र्नीचर पर छिड़क सकती हैं, ताकि आपका आंगन भी कीटों से मुक्त हो सके।

च्वूइंग गम निकालें

कई बार दुर्घटनावश च्वूइंग गम किसी तरह कालीन के रेशों में फंस जाती है या बालों में उलझ जाती है। ऐसे में एक प्राकृतिक घरेलू उपचार के लिए, अपना नारियल तेल लें और इसे प्रभावित स्थान पर लगाएं। इसके बाद च्वूइंग गम बेहद आसानी से निकल जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं, कहा- तबीयत बिगड़ने पर फिर कर सकते हैं आवेदन
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं, कहा- तबीयत बिगड़ने पर फिर कर सकते हैं आवेदन
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
'लॉक अप' फिनाले के बाद बदला माहौल, श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने भुलाए मनमुटाव; पार्टी में साथ किया डांस
'लॉक अप' फिनाले के बाद बदला माहौल, श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने भुलाए मनमुटाव; पार्टी में साथ किया डांस