न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टाइल से लेकर बर्तन तक सभी को चमकाएँगे ये होममेड क्लीनर्स, जानें और आजमाए

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ बेहतरीन होममेड क्लीनर्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से टाइल से लेकर बर्तन तक सभी की सफाई करते हुए चमकाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन होममेड क्लीनर्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 08 Jan 2022 6:46:47

टाइल से लेकर बर्तन तक सभी को चमकाएँगे ये होममेड क्लीनर्स, जानें और आजमाए

घर की सफाई गृहणियों के काम का महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं जिसमें घर के सामानों पर लगे जिद्दी दाग हटाने में ही घंटो बीत जाते हैं। ऊपर से मेहनत और थकान होती हैं जो अलग। बात करें घर के बर्तन, शीशे, टाइल, फर्नीचर आदि के सफाई की तो यह इनकी सफाई में महिलाएं अपना पूरा दिन बिता देती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ बेहतरीन होममेड क्लीनर्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से टाइल से लेकर बर्तन तक सभी की सफाई करते हुए चमकाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन होममेड क्लीनर्स के बारे में...

homemade cleaners,household tips

शीशे पर जमी गंदगी को दूर करने के लिए रबिंग अल्कोहल और विनगर

कॉफी कप के रिंग और फ्लावर वेस पर कुछ ऐसे दाग लग जाते हैं, जो चिपकू तरह के होते हैं और जल्दी नहीं निकलते हैं। ग्लास के सरफेस पर सबसे ज्यादा गंदगी चिपकती है, जिसको साफ करना एक मुश्किल काम रहता है। इन जिद्दी दाग- धब्बों को भगाने के लिए 1 कप रबिंग अल्कोहल, 1 कप पानी और 1 चम्मच विनगर को मिला लें। रबिंग अल्कोहल और पानी का मिश्रण उन दागों को कम करेगा, विनगर सरफेस पर चमक लाएगा। इसे रगड़ने के लिए कॉटन के कपड़े की जगह माइक्रोफाइबर कपड़े और पुराने न्यूजपेपर का इस्तेमाल करें।

किचन सिंक के लिए बोरैक्स पाउडर और नींबू का जूस

अगर आपके किचन के इनेमल या पोर्सलिन सिंक पर या टब पर दाग लग गए हैं, तो एक जादुई क्लीनर से यह तुरंत साफ हो जाएगा। इसे बनाने के लिए आपको बोरैक्स पाउडर में नींबू के जूस को मिलाना है। अब इस मिश्रण को सिंक पर लगाएं और कुछ देर तक लगा छोड़ दें। बाद में स्क्रब ब्रश की सहायता से इसे रगड़ें। आपकी किचन सिंक बिल्कुल नए की तरह जगमगाने लगेगा। ध्यान यह रखें कि यह मिश्रण मार्बल या ग्रेनाइट के लिए सुरक्षित नहीं है।

लकड़ी के फर्निचर को साफ करें ऑलिव ऑइल और लेमन जूस से

आपके घर के फर्निचर पर से चमक गायब हो गई है? लकड़ी के फर्निचर पर गंदगी बैठ गई है और इसकी चमक गायब हो गई है? अगर आप अपने लकड़ी के फर्निचर पर चमक को वापस लाना चाहते हैं, तो एक मिश्रण आपकी मदद कर सकता है। इस मिश्रण को तैयार करने के लिए आपको 1 कप ऑलिव ऑइल और आधा कप लेमन जूस को मिलाना है। इसमें एक पुराना सूती कपड़ा भिगोएं और हल्के हाथों से रगड़ें। यदि आपको लड़की ड्राई दिख रही है, तो इस सॉल्यूशन को सरफेस पर लगे रहने दें। इसके बाद कपड़े पर लकड़ी वाला पॉलिश लगाएं और डल सरफेस पर बफिंग करें।

homemade cleaners,household tips

टाइल साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और विनगर का मिक्स्चर

जब आप किसी भी घर में एंट्री करते हैं, तो आपकी नजर सबसे पहले फ्लोरिंग और डेकोर डिजाइन पर जाती है। अगर आपके घर के फ्लोर पर टाइल्स लगी हुई है, तो इसके बीच- बीच के जगह पर गंदगी और दाग- धब्बे जम जाते हैं। अगर इन्हें समय रहते साफ नहीं किया गया तो ये मोल्ड बन जाते हैं। इसे साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा और पानी को मिला कर पेस्ट तैयार करें और इसे वहां लगाएं। इसके बाद विनगर और गुनगुने पानी को बराबर मात्रा में मिला कर एक स्प्रे बॉटल में रखें। अब इससे बेकिंग सोडा वाली जगह पर स्प्रे करें। इससे वहां बुलबुले बनेंगे और बाद में यह फोमी मिक्स्चर बन जाएगा। जब बुलबुले बनने बंद हो जाएं तो इसे ब्रश से स्क्रब करें और पानी से साफ कर दें। इस मैजिक पोशन का असर इतना जबरदस्त होगा कि सारी गंदगी निकल जाएगी।

माइक्रोवेव अवन को व्हाइट विनगर और बेकिंग सोडा से

आपके माइक्रोवेव के अंदर गंदगी ने डेरा जमा लिया है। इसे साफ करने के लिए आपको एक खास डीआईवाई क्लीनर को अवन पर लगाना है और सो जाना है। इस मिश्रण को बनाने के लिए आपको एक स्प्रे बॉटल में एक तिहाई कप पानी, एक तिहाई कप व्हाइट विनगर और आधा कप बेकिंग सोडा मिलाना है। जब अवन ठंडा रहे तो ग्रेट हो हटा लें और इस सॉल्यूशन से अंदर कोटिंग करें। ध्यान रखें कि यह कोटिंग हीटिंग एलीमेंट पर न लगे। अब दरवाजा बंद कर दें और सॉल्यूशन को अपना काम करने दें। सुबह जागने पर अवन को साबुन वाले पानी से साफ करें और सूखे कपड़े से पोंछ लें।

कॉपर फिनिश आइटम को नींबू और नमक से करें साफ

आपको अपने घर में मेटालिक आइटम की चीजों से डेकोरेट करना पसंद है? लेकिन उस पर जब गंदगी हो जाती है, तो आपको समझ नहीं आता है कि उसे साफ कैसे करें। कॉपर फिनिश आइटम के लिए एक आधा नींबू लें और उस पर थोड़ा नमक छिड़कें। इसे सरफेस पर हल्के से रगड़ें, तब तक रगड़ते रहें जब तक कि इसका पूरा जूस न निकाल जाए। एक बार जब रगड़ना पूरा हो जाए तो सादे और साफ पानी से साफ करें। फिर इसे खुली हवा में सूखने दें।

homemade cleaners,household tips

गद्दों को साफ करें विनगर और बेकिंग सोडा से

हम अपने बेड की चादरों को तो नियमित तौर पर साफ करते हैं लेकिन गद्दे को साफ नहीं कर पाते हैं। लेकिन इस पर गंदगी तो चिपकती ही है। इस पर डेड स्किन सेल्स, डस्ट माइट्स आदि आ जाते हैं। इसे साफ करने के लिए आपको विनगर को गद्दे पर स्प्रे करना है। इसके बाद इस पर बेकिंग सोडा छिड़क दें। आप चाहें तो इसके ऊपर एक तौलिया डाल सकते हैं। इसे एक या दो घंटे तक रहने दें। फिर अपना वैक्युम क्लीनर निकालें और इसे साफ करें।

क्लासिक ब्रास के आइटम को टमाटर के जूस से करें साफ

क्लासिक ब्रास के वेस को साफ करने के लिए टमाटर के जूस का इस्तेमाल करें। टमाटर का जूस वेस या ऐसी किसी भी ब्रास की चीज पर अच्छी तरह से लगा दें। इसे कुछ घंटे यूं ही रहने दें। बाद में सादे पानी से साफ करें और खुली हवा में सूखने दें।

टॉयलेट साफ करने के लिए एसेंशियल ऑइल, बेकिंग सोडा और नींबू

यूं तो हम बाजार से टॉयलेट क्लीनर ले आते हैं। लेकिन अगर आप घर पर बनाई चीजों से टॉयलेट साफ करना चाहते हैं, तो इसके लिए एसेंशियल ऑइल आपकी मदद कर सकता है। इस मिश्रण को बनाने के लिए आपको एक कप बेकिंग सोडा, 2 चम्मच टी ट्री एसेंशियल ऑइल और नींबू का जूस या ऑरेंज एसेंशियल ऑइल चाहिए। इस मिश्रण को टॉयलेट पैन पर लगाएं और आधे घंटे के लिए लगे रहने दें। फिर ब्रश से साफ करें और फ्लश कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत