Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बहुत काम आता हैं फटा दूध, इन 6 तरीकों से करें इसका इस्तेमाल

आज इस कड़ी में हम आपको उन काम की जानकारी देने जा रहे हैं जिसमें फटे दूध का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 15 Feb 2022 1:46:14

बहुत काम आता हैं फटा दूध, इन 6 तरीकों से करें इसका इस्तेमाल

रसोई में जब भी काम करते हैं तो कई बार कुछ काम बिगड़ने का दर रहता हैं। ऐसा ही कई बार देखने को मिलता हैं दूध के साथ जहां दूध फटने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। दूध फटने के बाद इसके पानी को कई महिलाएं व्यर्थ समझकर फेंक देती हैं जबकि इसे कई कामों में इस्तेमाल किया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन काम की जानकारी देने जा रहे हैं जिसमें फटे दूध का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।
tips to use torn milk,household tips चावल पकाने में करें यूज

आप फटे दूध के बचे पानी को चावल पकाने में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए फटे दूध का पानी छानकर अलग कर लें। इसके बाद इसे चावल में डालकर उसे पकाएं। इससे आपके चावल और भी खिले-खिले व टेस्टी बनेंगे। इसके साथ ही फटे दूध के पानी में मौजूद सभी पोषक तत्व इसमें मिल जाएंगे। ऐसे में आपकी हेल्द भी एकदम सही रहेगी।

स्किन देखभाल में करें इस्तेमाल

आप फटे दूध के पानी को कॉटन की मदद से चेहरे पर लगा सकती हैं। इससे स्किन गहराई से रिपेयर होगी। ड्राई स्किन, जलन, दाग-धब्बे आदि की समस्या दूर होगी। ऐसे में चेहरा साफ, निखरा, ग्लोइंग व मुलायम नजर आएगा।

बालों को पहुंचाएं फायदा

इसे आप बालों पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। फटे दूध के पानी को बालों पर 20-30 मिनट तक लगाएं। बाद में माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। इससे बाल गहराई से मजबूत होंगे। हेयर फॉल, ड्राई हेयर की समस्या दूर होकर बाल लंबे, मजबूत, मुलायम व सिल्की होंगे। tips to use torn milk,household tips सब्जी बनाने में करें इस्तेमाल

आप फटे दूध को सब्जी बनाने में इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए सब्जी बनाते समय इसमें फटे दूध का पानी मिलाएं। प्रोटीन और लैक्टिक एसिड से भरपूर फटे दूध का पानी आपको हेल्दी रखने में मदद करेगा। इसके साथ ही आपकी सब्जी का स्वाद और भी बढ़कर आएगा।

पनीर बनाएं

अगर आप दूध फट जाने पर इसे फेंक देती हैं तो अपनी इस आदत को सुधार लें। आप इससे पनीर बनाकर इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए गर्म दूध में थोड़ा नींबू, दही या विनेगर डालकर अच्छे से मिलाएं। फिर इसे सूती कपड़े में बांधकर पानी अलग कर लें। इसके बाद किसी भारी बर्तन या चकले से दबाकर अलग रखें। इससे आपको अच्छा पनीर मिल जाएगा।

आटा गूंथने में करें इस्तेमाल

अक्सर महिलाएं फटे दूध का पानी बेकार समझकर फेंक देती हैं। मगर इसे आटा गूंथने में इस्तेमाल किया जा सकता है। जी हां, प्रोटीन से भरपूर फटे दूध का पानी सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करेगा। इसके साथ ही इससे आटा एकदम मुलायम गूंथा जाएगा। ऐसे में आपकी रोटियां एकदम नर्म बनेंगी और इसका स्वाद भी दोगुना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology