न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपका प्रेशर कुकर भी सही से नहीं कर रहा है काम, इन टिप्स की मदद से दूर होगी सभी दिक्कतें

। अगर आपके किचन में भी प्रेशर कुकर को लेकर कुछ ना कुछ परेशानियां रहती है तो आज इस कड़ी में हम आपको प्रेशर इसे ठीक करने से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 06 Jan 2022 3:12:02

क्या आपका प्रेशर कुकर भी सही से नहीं कर रहा है काम, इन टिप्स की मदद से दूर होगी सभी दिक्कतें

रसोई में सबसे ज्यादा काम आने वाला सामान है कुकर जिसे दाल उबालने, चावल बनाने सहित कई काम में लिया जाता हैं। जब भी कभी कुकर खराब हो जाता हैं तो रसोई के काम रूक जाते हैं। ऐसे में गृहणियां कुकर की जरा सी परेशानी के चलते ही इसे बदलने लगती हैं। लेकिन आप चाहे तो घर बैठे ही कुकर से जुड़ी आम परेशानी को दूर किया जा सकता हैं। अगर आपके किचन में भी प्रेशर कुकर को लेकर कुछ ना कुछ परेशानियां रहती है तो आज इस कड़ी में हम आपको प्रेशर इसे ठीक करने से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं।

tips to take care of your pressure cooker,household tip,kitchen tips

ढक्कन आसानी से नहीं खुलता

कई बार प्रेशर कुकर का ढक्कन खोलने में दिक्कत आती है। ऐसे में अगर आपको जल्दी ढक्कन खोलना है तो पहले इसका प्रेशर चम्मच की मदद से पूरी तरह निकालें। ऐसा करने से कुकर का ढक्कन आसानी से खुल जाएगा। आप चाहें तो कुकर को सिंक में रखें और उस पर नॉर्मल पानी गिराते रहें। ऐसा करने से तुरंत प्रेशर निकल जाता है और ढक्कन खुल जाता है।

प्रेशर नहीं पकड़ रहा

कई बार प्रेशर कुकर में प्रेशर नहीं बनता और स्टीम इधर उधर से निकलने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो सबसे पहले उसके रबर को चेक करें। अगर रबर खराब हो गया है तो उसे हटाकर नया रबर लगाएं। बेहतर होगा कि हर 6 महीने में प्रेशर कुकर का रबर जरूर बदलें।

tips to take care of your pressure cooker,household tip,kitchen tips

स्टीम लीक हो रही है

अगर आपके प्रेशर कुकर में स्टीम बार-बार लीक हो रहा है तो आप प्रेशर कुकर की रबर और उसके ढक्कन को खोलकर ठंडे पानी में धो लें उसके बाद दोबारा से इसे लगाएं। कई बार प्रेशर कुकर के ढक्कन में किसी चीज के फंसे होने के कारण भी यह समस्या होती है। ऐसा करने के बाद भी अगर स्टीम लीक हो रही है तो ध्यान से देखें कि ढक्कर के चारों ओर कहां से लीक हो रहे हैं। जरूरत पड़ने पर आप इसे रिपेयर करवाएं।

बार बार जलता हो खाना

अगर आपके प्रेशर कुकर में खाना जल जाता है तो इसकी भी वजह भाप निकल जाना हो सकता है। ऐसे में खाना पकाने से पहले कुकर के वाल्व और सीटी को चेक करें और क्लीन करें।

खाना पकने में ले रहा है अधिक समय

अगर आपके प्रेशर कुकर में खाना जल्दी नहीं बनता है तो इस बात का ध्यान रखें कि जरूरत से अधिक पानी तो आपने इसमें नहीं डाला है। अगर पानी अधिक मात्रा में होगा तो प्रेशर पकड़ने में भी अधिक समय लगेगा। लेकिन आपको कोई समस्या नजर नहीं आ रही हो तो कस्टमर केयर में बात करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही,  ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही, ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें