न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लंबे समय तक चलाना चाहते हैं अचार, इन बातों का रखे ध्यान, नहीं लगेगी फंगस

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें अचार बनाते और इस्तेमाल में लेते समय ध्यान में रखे जाने चाहिए ताकि ये लंबे समय तक बिना फंगस लगे चल सके। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 06 Mar 2022 10:10:40

लंबे समय तक चलाना चाहते हैं अचार, इन बातों का रखे ध्यान, नहीं लगेगी फंगस

भारतीय भोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं अचार जिसे कई प्रकार का बनाया जाता हैं। देखा जाता हैं कि घरों में सालभर का अचार एकसाथ बनाया जाता हैं। लेकिन इसमें परेशानी आती हैं इसके सही सार-संभाल की। अगर इसे बनाने और रखने के दौरान कोई कोताही बरती जाती हैं तो इसमें फंगस लगने का डर बना रहता हैं और फिर इसे फेंकना पड़ता हैं जो कि मेहनत के साथ ही माल का भी नुकसान हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें अचार बनाते और इस्तेमाल में लेते समय ध्यान में रखे जाने चाहिए ताकि ये लंबे समय तक बिना फंगस लगे चल सके। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

tips to store pickle for long time,household tips,kitchen tips

मसालों का रखें ध्यान

अचार बनाने के पहले इसके मसालों को धूप में अच्छे से सुखा लें। उसके बाद मसालों को हल्का सा रोस्ट करके ही अचार बनाएं। इससे आपका अचार टेस्टी बनेगा। साथ ही इसमें फंगस लगने का खतरा कम रहेगा। आप हींग की मदद से भी अचार को फंगस लगने से बचा सकती है। इसके लिए एक कटोरी में हींग जला दें। फिर उसके ऊपर अचार का कंटेनर उल्टा करके रख दें। इससे हींग का सारा धुआं उसमें भर जाएगा। उसके बाद इसमें अचार भर दें। ऐसा करने से आपका अचार लंबे समय तक फ्रेश रहेगा।

तेल-नमक का रखें ध्यान

अचार में मौजूद तेल व नमक प्रिजर्वेटिव का काम करते हैं। इससे अचार को फंगस लगने से बचाव रहता है। ऐसे में आप लंबे समय तक अचार का सेवन कर सकती है। इसके लिए इस बात का ध्यान रखें कि आपका अचार में नमक की मात्रा एकदम सही हो। इसके साथ ही अचार पूरी तरह से तेल में डुबा हो।

अचार भरने में बरतें सावधानी

अचार बनाने से ही आपका काम पूरा नहीं हो जाता है। इसका स्वाद बरकरार रहे और ये लंबे वक्त तक खाया जा सकें इसके लिए इसे रखने वाले और बर्तनों और भरते वक्त सावधानी रखनी चाहिए। इसे रखने वाले बर्तन कांच या चीनी मिटटी के होने चाहिए। स्टील के बर्तन और प्लास्टिक के डिब्बों में अचार स्टोरेज करने से बचना चाहिए। प्लास्टिक के जार में अचार रखना सेहत के हिसाब से भी अच्छा नहीं माना जाता है।

tips to store pickle for long time,household tips,kitchen tips

हाथ से अचार निकालने से बचें

अगर आप भी अचार को हाथ से निकालती है तो अपनी इस आदत को सुधार लें। इससे अचार में फंगस लगने का खतरा रहता है। इसलिए अचार को निकालने के लिए हमेशा लकड़ी या सूखा चम्मच इस्तेमाल करें। इसके साथ ही अचार के डिब्बे में चम्मच रखने की गलती ना करें। अक्सर बड़े कंटेनर से बार-बार अचार निकालने से उसमें फंगस लगने का खतरा रहता है। ऐसे में अचार को खराब करने की जगह पर आप इसे छोटे-छोटे कंटेनर में भरकर रख सकती है। इससे आप बिना किसी परेशानी के अचार खाने का मजा ले सकते हैं।

मी से बचाव और सही सामग्री का चुनाव

अचार बनाने वाले फल। सब्जी और मसाले में नमी नहीं रहनी चाहिए। इसमें डाले जाने वाले मसाले वगैरह भी सही मात्रा और सही तरीके से डाले गए होने चाहिए। जैसे लालमिर्च, हल्दी जैसे मसाले तेज गर्म तेल में डालने से जल सकते हैं। इससे अचार काला ही नहीं पड़ता, बल्कि कड़वा भी हो सकता है। इसलिए तेल के हल्के गरम होने पर ही मसाले डालें। अचार के मसालों में नमी रह जाने से भी अचार जल्दी खराब हो सकता है। इसीलिए मसालों को अचार बनाने से पहले थोड़ा भून लें या धूप में रखकर नमी निकाल दें। इसी तरह मीठे अचार के लिए चाश्नी सही बनानी चाहिए। नमक की मात्रा सही न होने पर भी अचार जल्दी खराब होने का खतरा रहता है।

धूप दिखाएं

अचार को पूरी धूप मिलने से वह अच्छे से बन जाता है। इसलिए आप भी अचार को धूप में जरूर रखें। इसके अलावा अचार पूरी तरह बनने के बावजूद भी इसे बीच-बीच में धूप दिखाएं। इससे आपका अचार लंबे समय तक सही रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत