Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन बातों का ध्यान रख स्टोर करें ड्राई फ्रूटस, लंबे समय तक नहीं होंगे खराब

ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से इन्हें स्टोर कर लंबे समय तक खराब होने से बचाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 29 Mar 2022 5:16:28

इन बातों का ध्यान रख स्टोर करें ड्राई फ्रूटस, लंबे समय तक नहीं होंगे खराब


गर्मियां शुरू हो चुकी हैं तो ऐसे समय में आपको ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती हैं क्योंकि कुछ फूड ऐसे होते हैं जिनका सभी से ख्याल नहीं रखा जाए तो उन्हें खराब होते देर नहीं लगती हैं। हर घर में ड्राई फ्रूटस रखे जाते हैं जिनका इस्तेमाल मेहमान नवाजी या घर में कुछ स्पेशल बनाया जाता हैं तो उसमें किया जाता हैं। अब जरा सोचिए कि घर में रखे महंगे भाव के ड्राई फ्रूटस यूं ही खराब हो जाए तो कितना दुख होगा। खराब होने के साथ ही इनका स्वाद भी बिगड़ जाता है। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से इन्हें स्टोर कर लंबे समय तक खराब होने से बचाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

tips to store dry fruits,household tips मेवे हमेशा ताजे ही खरीदें

ड्राई फ्रूटस लेते समय कोई जल्दबाजी न करें। इस बात का ध्यान रखें कि मेवे ताजे हों। ताजे मेवे लंबे समय तक खराब नहीं होते। फाइबर और विटामिन्स की मात्रा से भरपूर मेवे सेहत को तंदरुस्त रखने में मदद करते हैं।

एयरटाइट डिब्बे में ही रखें

अगर आप ज्यादा मात्रा में ड्राई फ्रूट्स खरीद रही हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें एयरटाइट डिब्बों के अंदर ही रखें। दरअसल जब ड्राई फ्रूट्स की पैकिंग खुल जाती है तो उनके सीलने का डर बढ़ जाता है। इसलिए उन्हें ऐसे डिब्बे के अंदर रखिए कि उनमें हवा न लगे। अगर आपके ड्राई फ्रूट्स में हवा लग जाती हैं और वह सील जाते हैं तो सबसे पहले तो वह क्रिस्पी नहीं रह जाते और दूसरे उनमें कीड़ लग जाते हैं।

हमेशा भून कर रखें

आप यदि आप घर में ड्राई फ्रूट्स काफी मात्रा में स्टोर करके रखते हैं तो इनको हमेशा भून कर ही रखें। ऐसा करने से इनमें कीड़े और स्वाद खराब होने की समस्या नहीं आएगी।

tips to store dry fruits,household tips ठंडी जगह रखें

कुछ लोग ड्राई फ्रूट्स को और सामान के साथ किचन में ही रख देते हैं मगर आपको ऐसा नहीं करना है क्योंकि किचन का तापमान घर के बाकी हिस्सों से अधिक होता है क्योंकि वहां एप्लाइंसेज रखे होते हैं जिनकी मशीन गर्म रहती हैं और गर्म हवा भी फेंकती है साथ ही किचन में खाना पकने से भी गर्मी बनी रहती हैं। इसलिए ड्राई फ्रूट्स को हमेशा किचन से अलग किसी ऐसे स्थान पर रखें जो ठंडा भी हो और जहां मॉइश्चर भी न हो। मगर कभी भी ड्राई फ्रूट्स को फ्रिज के अंदर न रखें। क्योंकि फ्रिज ठंडा तो होता है मगर वहा रखने से इनमें मॉइश्चर आ सकता है।

सूखी जगह पर करें स्टोर

इस बात का खास ध्यान रखें कि जहां पर आप ड्राई फ्रूटस रख रहें हैं वो सूखी हो। किसी गर्म जगह पर ड्राई फ्रूटस स्टोर करने से वह खराब हो सकते हैं। ठंडक वाली जगह पर रखने से भी ये खराब हो सकते हैं।

फ्रीजर में रखें

कांच के डिब्बे में अगर आप ड्राई फ्रूटस रख रहें हैं तो कम से कम 48 घंटे के लिए इसे फ्रिज में रख दें। धूप और नमी से बचाकर ड्राई फ्रूटस को दूर रखें। ऐसा करने से करीबन 4 महीने तक ड्राई फ्रूटस एकदम फ्रेश रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology