Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

टाइल्स पर लगे गैस सिलेंडर के जिद्दी दाग, कम मेहनत में इन तरीकों से हटाए

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से कम मेहनत में टाइल्स पर लगे गैस सिलेंडर के जिद्दी दाग आसानी से हटाए जा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 23 Jan 2022 2:10:25

टाइल्स पर लगे गैस सिलेंडर के जिद्दी दाग, कम मेहनत में इन तरीकों से हटाए

रसोई में काम आने वाली जरूरी चीजों में से एक हैं गैस सिलेंडर जिसे एक नियत जगह रखा जाता हैं। भारी होने की वजह से इसे बार-बार हिलाना मुश्किल होता हैं। ऐसे में लंबे समय तक एक ही जगह पर पड़े रहने की वजह से गैस सिलेंडर टाइल्स पर दाग छोड़ देता हैं जो कि बहुत जिद्दी होते हैं। महिलाएं यहां पोचा भी लगाती हैं लेकिन ये दाग आसानी से नहीं जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से कम मेहनत में टाइल्स पर लगे गैस सिलेंडर के जिद्दी दाग आसानी से हटाए जा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...
remove stubborn stains of gas cylinder,household tips,home decor tips नींबू का रस कारगर

आप टाइल्स पर लगे गैस सिलेंडर के जिद्दी दाग हटाने के लिए नींबू का रस इस्तेमाल कर सकती हैं। ये टाइल्स पर जमा गंदे व जिद्दी दाग को कोमलता से हटाकर आपकी किचन को एकदम नए जैसा और खुशबूदार बना देगा। इसके लिए एक बाउल पानी में 1-2 नींबू का रस मिलाएं। अब इसमें 1 चम्मच ब्लीच मिलाकर घोल को दाग वाली जगह पर डालकर ब्रश से रगड़ते हुए साफ करें। इसके बाद पानी से उस जगह को साफ कर लें। इस ट्रिक से आपकी टाइल्स की ही मिनटों में आसानी से साफ हो जाएगी।

सिरका भी फायदेमंद

अक्सर एक ही जगह पर गैस सिलेंडर पड़ा रहता हैं। इसके साथ ही वहां बार-बार पानी गिरने से टाइल्स पर लाल और काले रंग के दाग पड़ने लगते हैं। इससे बचने या हटाने के लिए आप सिरका इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी टाइल्स पर पड़े ये दाग कुछ ही मिनटों में साफ हो सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में सिरका और 1 बड़ा चम्मच फिटकरी का पाउडर मिलाकर घोल बनाएं। इसके बाद मिश्रण को स्प्रे बोलत में भरकर प्रभावित जगह पर छिड़के। कुछ देर तक इसे टाइल्स पर ऐसे ही छोड़ दें। बाद में पानी से साफ करके कपड़े से पोंछ लें। इससे आपकी गंदी टाइल्स एकदम साफ होकर चमक उठेगी। remove stubborn stains of gas cylinder,household tips,home decor tips टूथपेस्ट से बनेगी बात

टूथपेस्ट दांत चमकाने के साथ टाइल्स व फर्श पर पड़े जिद्दी दाग हटाने में भी कारगर होती हैं। ऐसे में आप इसकी मदद से अपनी टाइल्स पर पड़े दाग-धब्बे साफ कर सकती हैं। इसके लिए हाथों की मदद से प्रभावित जगह पर टूथपेस्ट लगाकर रगड़े। फिर इसे कुछ देर तक लगा रहने दें। बाद में ब्रश की मदद से टाइल्स को रगड़कर साफ करके पानी से धो लें। पेस्ट टाइल्स पर जमा जिद्दी दाग मिनटों में हटा देगी।

बेकिंग सोडा आएगा काम

आप गंदी पड़ी टाइल्स को बेकिंग सोडा से साफ कर सकती हैं। इससे सिलेंडर के दाग साफ होकर टाइल्ड एकदम चमक उठेगी। इसके लिए एक बाउल गुनगुने पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। तैयार घोल को स्प्रे बोतल में भरकर प्रभावित जगह पर छिड़के। इसके बाद इसे क्लीनिंग ब्रश या कपड़े से रगड़ते हुए साफ करें। बाद में ताजे पानी से लें। इससे टाइल्स पर लगे जिद्दी दाग साफ हो जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology