न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हो चुके हैं घर में बार-बार बनने वाले मकड़ी के जालों से परेशान, इन तरीकों से पाएंगे निजात

ऐसे में आपकी परेशानी समझते हुए हम आज आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जो मकड़ियों को घर से दूर रखने में मददगार साबित होंगे। तो आइये जानते हैं इन उपयों के बारे में

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 12 Feb 2022 2:41:42

हो चुके हैं घर में बार-बार बनने वाले मकड़ी के जालों से परेशान, इन तरीकों से पाएंगे निजात

घर की सफाई करने का सभी का अपना-अपना तरीका होता हैं। कोई घर में सिर्फ झाड़ू-पोचा करता हैं तो कोई हमेशा दीवारों की भी सफाई करता हैं। लेकिन कितनी ही सफाई कर लो घर का हर कोना साफ रखना मुश्किल होता हैं जहां आपको मकड़ी के जाले भी देखने को मिल जाते हैं। घर में मौजूद मकड़ियों की समस्या बेहद आम हैं जो दीवारों के कोनों में या छतों पर जाले बना देती हैं जिसे वास्तु के लिहाज से तो अशुभ माना ही जाता हैं लेकिन यह देखने में भी भद्दा लगता हैं। ऐसे में आपकी परेशानी समझते हुए हम आज आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जो मकड़ियों को घर से दूर रखने में मददगार साबित होंगे। तो आइये जानते हैं इन उपयों के बारे में...

tips to remove spider web  from home,household tips

सफेद सिरका होगा मददगार
सिरके में एसिटिक एसिड मौजूद होने के कारण इसकी स्मेल काफी तेज होती है। जिसके चलते मकड़ियां इस गंध से दूर रहती हैं। ऐसे में मकड़ियों की जाले वाली जगह पर सिरके का छिड़काव काफी असरदार नुस्खा होता है, इससे मकड़ियां भाग जाती हैं।

रखें नींबू या संतरे के छिलके
मकड़ी के जालों की समस्या से निजात पाने के लिए आप नींबू और संतरे के छिलके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल मकड़ियों को खट्टी चीजों की स्मेल बिल्कुल पसंद नहीं होती है। इसीलिए जालों की जगह पर नींबू, संतरे या फिर मौसमी के छिलके रखने से मकड़ियां नहीं आती हैं।

tips to remove spider web  from home,household tips

दालचीनी है असरदार

औषधीय गुणों से भरपूर दालचीनी सेहत के साथ-साथ मकड़ियां भगाने में भी काफी फायदेमंद साबित होती है। मकड़ियों के जाले बनाने की जगह पर दालचीनी पाउडर का छिड़काव करने से मकड़ियां घर से दूर रहेंगी।

पुदीने के तेल का करें इस्तेमाल

ज्यादतर कीड़े-मकोड़ों को पुदीने की खुशबू से परहेज होता है, मकड़ियां भी इन्हीं में से एक हैं। ऐसे में घर के जिस कोने में मकड़ी जाला बनाती हो, वहां पुदीने के तेल का छिड़काव कर दें। इससे मकड़ी घर में नहीं आएगी।

तंबाकू का प्रयोग करें

तंबाकू की स्मेल से भी कीड़े-मकोड़े दूर रहना पसंद करते हैं। इसीलिए घर के कोनों में तंबाकू डालने से न सिर्फ मकड़ी बल्कि छिपकली भी घर में नहीं आती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत