न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोएं निकलने के बाद महंगा कपड़ा भी दिखने लगता हैं खराब, इन तरीकों से दूर करें यह समस्या

ऐसे में आपकी समस्या को दूर करने के लिए आज हम कुछ उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से कपड़ों में निकले रोएं को दूर करते हुए इन्हें फिर से पहनने लायक बनाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 07 Jan 2022 4:48:56

रोएं निकलने के बाद महंगा कपड़ा भी दिखने लगता हैं खराब, इन तरीकों से दूर करें यह समस्या

सभी को अपने कपड़ों से बहुत प्यार होता हैं और कुछ कपड़ों से तो इतना कि लोग उसे हर दिन पहन सकते हैं। लेकिन लोग तब उदास हो जाते हैं जब उनके पसंदीदा कपड़ों से रोएं निकल आते हैं। इसके मुख्य कारणों में हैं कपड़ों की खराब क्वालिटी या धोने का गलत तरीका अपनाना। लोग रोएं निकलने के बाद चाहते हुए भी अपने पसंदीदा कपड़े नहीं पहन पाते हैं। ऐसे में आपकी समस्या को दूर करने के लिए आज हम कुछ उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से कपड़ों में निकले रोएं को दूर करते हुए इन्हें फिर से पहनने लायक बनाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

tips to remove lint from clothes,household tips

हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करें

कपड़ों में निकल रहे रोएं हटाने के लिए आप हेयर ड्रायर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप कपड़ों को हैंगर में टांग दें, फिर हेयर ड्रायर को कूलिंग मोड पर सेट करके ऑन करें। इसके बाद कपड़ों में जिस जगह पर रोएं निकल रहे हों वहां पर इसको कुछ देर तक अप्लाई करें। इससे रोएं निकल जायेंगे और कपड़े पहले की तरह ही नज़र आने लगेंगे।

कपड़े धोने के लिए सॉफ्ट ब्रश इस्तेमाल करें

बहुत लोग कपड़ों की गंदगी साफ़ करने के लिए हार्ड ब्रश का इस्तेमाल करते हैं, जिसकी वजह से कपड़ों में से रोएं निकलने लगते हैं। कपड़ों से रोएं न निकलें इसके लिए आप कपड़ों को धोते समय सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि कपड़े धोते समय ब्रश को बहुत ज़ोर लगाकर न रगड़ें क्योंकि इससे भी कपड़ों से रोएं जल्दी निकलने लगते हैं।

tips to remove lint from clothes,household tips

डिस्टिल्ड व्हाइट विनेगर का इस्तेमाल करें

सबसे पहले आप इस बात का ध्यान रखें कि जिन कपड़ों में रोएं निकल रहे हों, आप उनको बाक़ी कपड़ों से अलग धोएं। इन कपड़ों को धोने के लिए आप डिस्टिल्ड व्हाइट विनेगर का इस्तेमाल करें। ये फैब्रिक सॉफ्टनर की तरह काम करता है और कपड़ों को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है। अगर आप वाशिंग मशीन में कपड़े धो रहे हैं तो मशीन में वाशिंग पाउडर डालकर एक कप डिस्टिल्ड व्हाइट विनेगर भी इसमें डाल दें, फिर कपड़ों को मशीन में डाल कर नार्मल तरीके से धो लें। वहीं अगर आप कपड़ों की धुलाई हाथों से कर रहे हैं, तो आप एक चम्मच विनेगर को चौथाई बाल्टी पानी में मिक्स करके इसमें रोएंदार कपड़ों को कुछ देर के लिए डुबोकर रख दें, इसके बाद नार्मल तौर पर डिटर्जेंट से इनको धो लें।

ड्रायर शीट का इस्तेमाल करें

कपड़ों के रोएं हटाने के लिए आप ड्रायर शीट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप ड्रायर शीट पर रोएंदार कपड़ों को हल्के-हल्के रगड़ते रहें। इससे रोएं हटना शुरू हो जायेंगे। इसके लिए आप दो से तीन बार इस प्रोसेस को दोहराएं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत