न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने किचन की परेशानियों को दूर करने के लिए आजमाएं ये टिप्स, काम बनेगा आसान

ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ स्मार्ट टिप्स लेकर आए है जिनकी मदद से किचन की परेशानियों को दूर करने में आसानी होगी और समय के साथ आपकी मेहनत भी बचेगी। तो आइये जानते हैं रसोई के कामों से जुड़े इन स्मार्ट टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 26 Feb 2022 2:25:32

अपने किचन की परेशानियों को दूर करने के लिए आजमाएं ये टिप्स, काम बनेगा आसान

जब भी किचन के काम की बात आती हैं तो पुरुष इसे बहुत आसान मानते हैं और माहिलाओं को वह तारीफ नहीं मिल पाती हैं जिसकी वे हकदार हैं। रसोई के काम बेहद पेचीदा होते हैं जिनको निपटाने में महिलाओं का पूरा दिन चला जाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ स्मार्ट टिप्स लेकर आए है जिनकी मदद से किचन की परेशानियों को दूर करने में आसानी होगी और समय के साथ आपकी मेहनत भी बचेगी। तो आइये जानते हैं रसोई के कामों से जुड़े इन स्मार्ट टिप्स के बारे में...

tips to overcome your kitchen problems,household tips

आलू-प्याज जल्दी नहीं होंगे अंकुरित

मार्कीट से आलू और प्याज लाने के कुछ समय बाद वे अंकुरित होने लगते हैं। आलू-प्याज अंकुरित न हों इसके लिए इन्हें किसी अंधेरी और ठंडी जगह पर रखें। आलू के ऊपर नमी है तो उसे अच्छे से पोंछ लें और कागज के लिफाफे में रखें। प्याज को हवादार जगह पर रखने से उसमें फफूंदी नहीं लगेगी। आलू-प्याज को दूसरी सब्जियों और फलों से दूर रखें। ध्यान रहें आलू और प्याज को एक साथ न रखें, नहीं तो वे जल्दी खराब हो जाएंगे।

लोहे के चाकू पर लगे जंग की सफाई

रसोई में सब्जी काटने के लिए हम लोहे के चाकू का इस्तेमाल करते हैं। लोहे के चाकू के साथ एक परेशानी होती है कि उसमें जंग जल्दी लग जाती है। अगर लोहे के चाकू में जंग लग जाए तो उस पर प्याज को काटकर रगड़ दीजिए। जंग आसानी से निकल जाएगा।

मशरूम की सफाई

जब भी हम मशरूम को पानी से धोते हैं तो वह पानी सोख लेता और काला हो जाता है। मशरूम को पानी से धोने की जगह गीले कपड़े से पोंछकर साफ करने से वह न तो पानी सोखेगा और न जल्दी काला होगा।

tips to overcome your kitchen problems,household tips

किचन की टाइलों को रखें साफ

खाना बनाते समय सबसे ज्यादा असर टाइल पर ही पड़ता है क्योंकि खाने डालते समय खाना गिर जाता है। इसके कारण टाइलों पर निशान पड़ जाते हैं जो समय के साथ पके हो जाते हैं। यह निशान बाद में बड़े बुरे लगते हैं। इसको साफ करने के लिए आप यह टिप्स अपना सकते हैं। एक स्प्रे की बोतल में सिरका, साबुन और बेकिंग सोडा मिला लें। इसको अच्छे से मिक्स करके दाग वाली जगह पर छिड़क दें। बाद में गीले कपड़े से साफ कर लें। इससे टाइल पर पड़ा दाग चला जाएगा।

चॉपिंग बोर्ड की सफाई

सब्जियां चॉप करते समय इसमें दाग पड़ जाता है जिसको बाद में निकालना और भी मुश्किल हो जाता है। यह दाग आपके चॉपर की शो बिगाड़ सकते हैं तो इसे साफ करने के लिए 1 कटा हुआ नींबू और नमक लें। नमक पहले दाग पर लगाकर बाद में नींबू से दाग साफ कर दें। बाद में इसे पानी से धो लें।

जले हुए बर्तन की सफाई

खाना बनाते समय कई बार ज्यादा सेक होने के कारण बर्तन जल जाता है जिस वजह से दाग बर्तन के साथ लग जाता है। कई बार गैस पर दूध रखकर भूल जाएं तो उससे भी बर्तन काला हो जाता है और जल जाता है। इसके कारण बर्तन पर जमा कालापन साबुन या स्पंच से भी नहीं जाता है। जले हुए बर्तन में एक कप सिरका डालें। घोल को उबलने दें। फिर उसे सिंक में डालकर बेकिंग सोडा डालें। घोल को मिक्स कर लें और उसे जले हुए बर्तन में डाल दें। बाद में पानी से धो लें। दाग साफ हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत