न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 5 संकेतों से जानें आपका बच्चा अनुशासनहीन तो नहीं, समझाइश कर लाएं उनमें सुधार

आज इस कड़ी में हम आपको उन संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दर्शाते हैं कि आपक बच्चा अनुशासनहीन हैं और कैसे उसमें सुधार लाया जाए। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 18 Feb 2022 5:51:34

ps to

इन 5 संकेतों से जानें आपका बच्चा अनुशासनहीन तो नहीं, समझाइश कर लाएं उनमें सुधार

माता-पिता अपने बच्चों की अच्छी परवरिश करते हुए उन्हें नेक इंसान बनाना चाहते हैं कि वे उनका कहना माने इर बड़ों का आदर करें। आपकी परवरिश ही बच्चों को सही राह पर ले जाती हैं अन्यथा उन्हें भटकने में समय नहीं लगता हैं। ऐसे में बच्चों को शुरू से ही अनुशासन में रहना सिखाना जरूरी हैं। बच्चों की अनुशासनहीनता कई बार आपको दूसरों के सामने शर्मिंदा कर सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दर्शाते हैं कि आपक बच्चा अनुशासनहीन हैं और कैसे उसमें सुधार लाया जाए। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

tips to make your child disciplined,mates and me,relationship tips

आपका बच्चा 'न' नहीं सुन सकता

अगर आपका बच्चा आपके किसी चीज को मना करने के बाद काफी गुस्सा हो जाता है और रोने जैसे नखरे करने लगता है तो समझ जाइए उन्हें यह अनुशासन किसी और ढंग से सिखाना चाहिए। इसके लिए आप उन्हें डायरेक्ट मना करने की बजाए कुछ अन्य तरीकों से मना कर सकते हैं। जैसे अगर वह एक चीज मांग रहे हैं तो आप उन्हें उसके दुष्परिणाम और उसकी बजाए किसी और चीज के लाभ गिनवा कर मना कर सकते हैं।

आपके बच्चा गुस्सैल है

अगर आपका बच्चा दूसरों के सामने काफी गुस्सैल रवैया रखता है और उसमें प्यार और सहानुभूति भावना की कमी है, तो आप उसे यह समझाएं कि दिल से अच्छा बनने में कितना मजा है। जब आपका बच्चा कुछ अच्छा काम करता है तो आपको उन्हें कोई तोहफा या फिर उनकी तारीफ कर सकते हैं। इससे प्रभावित हो कर वह आगे भी ऐसा ही काम करने की सोचेंगे।

आपका बच्चा दूसरों को हर्ट कर देता है

अगर आपके बच्चे दूसरों को कुछ ऐसी बात बोल देते हैं जिससे वह काफी हर्ट हो सकते हैं। आपके बच्चे को इस व्यवहार के लिए बुरा भी नहीं लगता है तो उनमें यह भावना आनी जरूरी होती है। इसके लिए आप उनसे वैसी बातें करके देख सकते हैं जैसी वह दूसरों के साथ करते हैं और फिर उनसे पूछे कि उन्हें कैसा महसूस हुआ। इसके बाद वह खुद में बदलाव लाना जरूर शुरू कर देंगे।

tips to make your child disciplined,mates and me,relationship tips

आपकी फीलिंग का बच्चे को कोई फर्क नहीं पड़ता

अगर आपका बच्चा आपके बारे में कुछ महसूस नहीं करता है या जब आप उसे डांटते है तो उसे बुरा नहीं लगता है तो यह सही नहीं। इस स्थिति में उन्हें और अधिक डांटने से वह और अधिक ढीठ बन सकते हैं। इसलिए अपने शब्दों में थोड़ा बदलाव लाएं। अगर वह लेट हैं या उन्होंने कोई गलती की है तो आप उन्हें बुरा बताने की बजाए अपने गुस्से को स्वीकार कर सकते है और उनसे थोड़ा सॉफ्टली बात कर सकते हैं।

अपनी गलतियों का दोष किसी और पर लगाते हैं

अगर आपका बच्चा अभी से अपनी गलती स्वीकारना नहीं सीखेगा तो वह आगे भी काफी झूठ बोलना सीख सकता है। इसलिए उसे अपनी गलतियां दूसरों के सिर नहीं डालनी चाहिए, यह सिखाना काफी जरुरी है। आप बच्चे को यह बोल सकते हैं कि अगर उन्हें अपनी गलती के बारे में कुछ स्वीकार करना हो और वह नहीं चाहता कि आप उन्हें डांटे तो वह किसी कागज पर लिख कर आपको बता सकता है और इस स्थिति में आपको भी गुस्से में न हो कर प्यार से उन्हें समझाना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत