न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चाहते हैं दूध में आए मलाई की मोटी परत, रखें इन बातों का ध्यान

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपके घर के दूध में मलाई की मोटी परत जम जाएगी और इसका इस्तेमाल आप घी निकालने में कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसके तरीकों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 22 Apr 2022 7:40:47

चाहते हैं दूध में आए मलाई की मोटी परत, रखें इन बातों का ध्यान

दूध हमारे जीवन का महत्वूर्ण आहार हैं जिसका सेवन बच्चे से लेकर बड़े तक सभी करते हैं। दूध से कई चोजें बनाई जाती हैं जैसे दही, पनीर, चाय, शरबत आदि। लेकिन इसी के साथ ही दूध से निकली मलाई भी बहुत काम की होती हैं जिसका इस्तेमाल घी बनाने में किया जाता हैं और घर के घी का स्वाद ही कुछ ओर होता हैं। लेकिन गर्मियों के इन दिनों में देखा जाता हैं कि दूध पर मलाई की पतली परत ही जम पाती हैं जिसका घी निकालना मुश्किल होता हैं। लेकिन यदि आपको इन दिनों में भी अपने दूध से ही ढेर सारी मलाई मिल जाए तो घर के घी की चाहत पूरी हो सकती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपके घर के दूध में मलाई की मोटी परत जम जाएगी और इसका इस्तेमाल आप घी निकालने में कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसके तरीकों के बारे में...

tips to get thick malai in milk,household tips

फुल क्रीम मिल्क का करें प्रयोग

अगर आप मोटी मलाई चाहते हैं तो बेहतर होगा कि आप ऐसा दूध लें जिसमें अधिक फैट हो। इसके लिए अगर आप टोन्ड मिल्क या गाय के दूध की बजाय फुल क्रीम मिल्क लें तो इससे मलाई मोटी निकलेगी।

सीधे फ्रिज से निकाल ना चढाएं उबालने

अधिकतर लोग दूध को फ्रिज से निकालकर सीधे उबलने चढ़ा देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा करने से दूध में मलाई बेहतर तरीके से नहीं निकलती है। बेहतर होगा कि उबालने से करीब 20 मिनट पहले इसे सामान्य तापमान में रखें उसके बाद ही उबालें।

दूध को उबालें इस तरह

यहां पर दूध को उबालने का तरीका बस थोड़ा सा अलग हो जाएगा। मलाई तब ज्यादा गाढ़ी जमती है जब दूध ज्यादा अच्छे से पक जाता है। ऐसे में दूध को सिर्फ उबाल कर ढक कर रख देंगे तो मलाई गाढ़ी नहीं जमेगी। अधिकतर दूध हम फ्रिज से निकालकर सीधे उबलने चढ़ा देते हैं जिससे और ज्यादा दिक्कत होती है क्योंकि दूध का तापमान काफी ठंडा होता है और एकदम तेज़ आंच में चढ़ने पर उसमें रिएक्शन ठीक तरह से नहीं होता है। ऐसे में आप उसे मीडियम आंच पर उबालें और जब ये उबलने वाला हो तब इसे धीमी आंच पर कर दें जिससे ये 3-4 मिनट और पक जाए।

tips to get thick malai in milk,household tips

उबालते समय चम्मच से हिलाते रहें

दूध जब उबलने लगे तो गैस का आंच कम कर दें और चम्मच या करछी की मदद से इसे लगातार हिलाते रहे। ऐसा आप 4 से 5 मिनट तक करें। आप देखेंगे कि धीरे-धीरे बबल्स कम होने लगे हैं। फिर आंच बंद कर लें। रूम टेम्परेचर पर आने के बाद इसे फ्रिज में रखें। यकीन मानिए आपके दूध पर रोटियों जैसी मोटी मलाई जमेंगी।

गर्म दूध ढकें नहीं

जब भी दूध को उबालें तो उबालने के बाद उसे तुरंत अच्छी तरह से ना ढंक कर रखें। बेहतर होगा कि आप जालीदार ढक्कन या छलनी से इसे ढकें। प्लेट से तभी ढकें जब दूध नॉर्मल टेम्परेचर पर आ जाए। ऐसा करने से रात भर में दूध पर मोटी मलाई जम जाएगी।

दूध को मिट्टी के बर्तन में करें स्टोर

अब दो बातें तो साफ हो गई हैं, पहली ये कि ठंडा दूध एकदम हाई फ्लेम पर रखेंगे तो उसमें मलाई ठीक से नहीं जमेगी और दूसरा ये कि दूध को थोड़ा पकाएंगे तो मलाई ज्यादा गाढ़ी जमेगी। पर अगर आपको दूध में गाढ़ी मलाई चाहिए और इसे स्टोर करने के लिए आपके पास मिट्टी का बर्तन है तो आपका काम और आसान हो जाएगा। मिट्टी के बर्तन में दूध पर रिएक्शन ज्यादा जल्दी होता है और इससे मलाई भी गाढ़ी होती है। बस आपको गुनगुने और ज्यादा पके हुए दूध को मिट्टी के बर्तन में स्टोर करके रखना है। इसमें भी जब दूध से भाप निकल रही हो तो उसे पूरी तरह से न ढके बल्कि थोड़ी जगह छोड़ दें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत