Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

घर बैठे इन आसान तरीकों से पाए अपने सोने के आभूषणों की खोई चमक

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से घर पर ही आसानी से सोने के आभूषणों की खोई चमक को वापस पाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 02 Jan 2022 3:26:33

घर बैठे इन आसान तरीकों से पाए अपने सोने के आभूषणों की खोई चमक

जब भी कभी महिलाओं के पसंद की बात आती हैं तो सोने के गहने उनकी लिस्ट में सबसे ऊपर होते हैं। महिलाओं को कभी भी सोने के आभूषण गिफ्ट करे तो वे बहुत खुश हो जाती हैं फिर चाहे उनके पास कितने ही आभूषण क्यों ना हो। देखा जाता हैं कि पड़े-पड़े महिलाओं के गहने काले पड़ने लग जाते हैं। इनकी सफाई के लिए लोग इन्हें बाजार में देते हैं लेकिन कई बार सोने में झोल होने के खतरा बना रहता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से घर पर ही आसानी से सोने के आभूषणों की खोई चमक को वापस पाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में...
tips to get the lost shine of your gold jewellery,household tip,jewellery cleaning tips अमोनिया

अमोनिया का इस्तेमाल करने से भी आप घर पर आसानी से सोने के गहने साफ़ कर सकते हैं इसके लिए आप एक चम्मच अमोनिया में छह चम्मच पानी मिलाएं उसके बाद अपने गहने को उस पानी में भिगो दें, यदि गहने ज्यादा है तो उसके अनुसार एक भाग अमोनिया और छह भाग पानी मिलाएं। थोड़ी देर बाद उन गहनों को बाहर निकालें और हल्के ब्रश से साफ़ करें साफ़ करने के बाद सूखे कपडे से गहनों को साफ़ कर लें।

डिश वाश

बर्तन धोने के साबुन का इस्तेमाल करने से भी आपके सोने के गहनों की चमक को वापिस लाने में मदद मिलती है। इसके इस्तेमाल के लिए आप बर्तन धोने के साबुन को थोड़ा गुनगुने पानी में मिलाएं। उसके बाद आप उसमे गहनों को डालें और दस से पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें। ऐसा करने के बाद आप उन्हें बाहर निकालकर हल्के ब्रश की मदद से साफ़ करें और फिर साफ़ पानी से धोकर सूखे कपडे से सूखा लें। ऐसा करने से भी आपके सोने के गहनों की चमक को बरकरार रखने में मदद मिलती है।

डिटर्जेंट और हल्दी

इस तरीके का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले गुनगुने पानी में डिटर्जेंट और आधा चम्मच हल्दी घोल लें। ध्यान रखें की पानी उतना लें की आपके गहने उसमे अच्छे से भीग जाएँ। उसके बाद उसमे गहने डालकर दस से पंद्रह मिनट बाद उन्हें बाहर निकालें और मुलायम टूथ ब्रश की मदद से उसे साफ़ करें आप देखेंगे की सोना साफ़ हो रहा होगा उसके बाद साफ़ पानी से उसे साफ़ कर दें। और फिर सूखे और साफ़ कपडे से उन गहनों को सूखा लें। इसके अलावा ध्यान रखें की आप बचे हुए पानी को छान लें ताकि उसमे कोई यदि सोने का कुछ हो तो आपको मिल जाये। tips to get the lost shine of your gold jewellery,household tip,jewellery cleaning tips कोलगेट

कोलगेट का इस्तेमाल करने से भी सोने के गहनों की चमक को बरकरार रखने में मदद मिलती है। इसके लिए आप अपने गहनों पर थोड़ा थोड़ा कोलगेट पेस्ट और हल्का पानी लगाएं उसके बाद टूथब्रश की मदद से उसे रगड़ें ऐसा करने से उनपर जमी मैल उतरने लगेगी। फिर साफ़ पानी का इस्तेमाल करके उसे धो दें और सूखे कपडे से उसे पोछ लें।

गर्म पानी

गर्म पानी का इस्तेमाल करने से भी आप सोने के गहनों को साफ़ कर सकती है इसके लिए आप गर्म पानी में गहनों को डालकर रख दें। और फिर बहार निकालकर उन्हें ब्रश या हाथ से रगड़ें और फिर सूखे कपडे से साफ़ कर दें। ऐसा करने से भी आपके सोने के गहनों को साफ़ करने में मदद मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology