Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपको भी होती हैं हरी मिर्च काटने के बाद हाथों में जलन, राहत देंगे ये उपाय

ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आसान उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप मिर्च काटने के बाद हाथों में होने वाली जलन से मिनटों में निजात पा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 07 Mar 2022 1:37:18

क्या आपको भी होती हैं हरी मिर्च काटने के बाद हाथों में जलन, राहत देंगे ये उपाय

सब्जी बनाने के दौरान हरी मिर्च का इस्तेमाल तो होता ही हैं। लेकिन इसी के साथ ही कई बार ऐसे मौके भी आते हैं जब आपको ज्यादा मात्रा में हरी मिर्च काटनी पड़ जाती है। ऐसे मौके पर लोगों को अपने हाथ से मिर्च काटनी पड़ती हैं जिसकी वजह से इसके बाद हाथों में जलन होने लगती हैं। ऐसे में कई बार हाथ धोने के बाद भी हाथों से जलन दूर नहीं होती हैं जो आंखों में लग जाए तो दिक्कत और बढ़ जाती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आसान उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप मिर्च काटने के बाद हाथों में होने वाली जलन से मिनटों में निजात पा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में।
tips to get rid of burning hands after cutting chilies,household tips,kitchen tips दूध-दही या मक्खन लगायें

हरी मिर्च काटने के बाद अगर आपके हाथों में जलन की दिक्कत होती है। तो आप इससे निजात पाने के लिए दूध-दही या मक्खन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने हाथों में दूध-दही या मक्खन में से कोई भी चीज लेकर, इससे दो मिनट तक मसाज कर सकते हैं। इससे हाथों की जलन से जल्द ही निजात मिल सकती है।

नारियल तेल दिखाएगा असर

हाथों से मिर्ची की जलन हटाने के लिए आप नारियल तेल यूज कर सकती हैं। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल गुण घाव भरने व जलन शांत करने में मदद करता है। इसके लिए आपको बस नारियल तेल से हाथों की मसाज करनी है।

शहद का इस्तेमाल

शहद का इस्तेमाल आप किचन के कई कामों के लिए करती होंगी। यही नहीं शहद को वजन कम करने के लिए भी एक औषधि के रूप में इस्तेमाल में लाया जाता है। मिर्च काटने पर हाथों में जलन होना एक आम बात है। ऐसे में इस जलन को कम करने का सबसे अच्छा तरीका शहद का इस्तेमाल करना है। जब भी आपको हाथों में जलन महसूस हो तुरंत हाथों में शहद से मसाज करें और हाथ पानी से धो लें। ऐसा करने से तुरंत जलन से छुटकारा मिलेगा। tips to get rid of burning hands after cutting chilies,household tips,kitchen tips आइस क्यूब की मदद

हाथों में होने वाली मिर्च की जलन से निजात पाने के लिए आइस क्यूब काम में ले सकते हैं। इसके लिए आइस क्यूब को लेकर हाथों में हल्के-हल्के कुछ मिनट तक रगड़ें तो जलन दूर हो सकती है।

नींबू का इस्तेमाल
यदि आप मिर्च काटने की वजह से जलन से परेशान हैं, तो आप इस जलन को कम करने के लिए तुरंत नींबू के रस का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो नीम्बू का टुकड़ा भी जलन वाले हाथों में रगड़ सकती हैं। ऐसा करने से तुरंत जलन से छुटकारा मिलेगा और इसका किसी तरह का कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं है। बल्कि नीम्बू त्वचा और शरीर के लिए फायदेमंद है।

एलोवेरा जेल

हाथों से मिर्च की जलन दूर करने के लिए आप एलोवेरा जेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप जेल को हाथों में लगाकर पांच मिनट के लिए छोड़ दें, फिर धीरे-धीरे कुछ देर मसाज कर लें। इससे आपको जलन से राहत मिल जायेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology