न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खिले-खिले चावल बनाने के लिए पकाते समय रखें इन बातों का ध्यान

कई बार जल्दबाजी और लापरवाही की वजह से भी ये सही नहीं बन पाते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपके चावल अच्छे से पकेंगे और खिले-खिले बनेंगे। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 20 Mar 2022 3:26:37

खिले-खिले चावल बनाने के लिए पकाते समय रखें इन बातों का ध्यान

भारतीय भोजन में चावल का बहुत महत्वपूर्ण स्थान हैं फिर चाहे वह साउथ इंडिया हो या नॉर्थ इंडिया, हर जगह चावल को बहुत पसंद किया जाता हैं। चावल से कई प्रकार के व्यंजन मनाए जाते हैं जिसमें बिरयानी, पुलाव, ज़र्दा जैसे व्यंजन हैं। इन व्यंजनों में खिले-खिले चावल होते हैं। लेकिन कई बार इसे बनाने के दौरान चावल गीले होने का डर बना रहता हैं। कई बार जल्दबाजी और लापरवाही की वजह से भी ये सही नहीं बन पाते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपके चावल अच्छे से पकेंगे और खिले-खिले बनेंगे। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

tips to cook khile khile chawal,household tips

सही मात्रा में हो चावल और पानी

कोई भी चावल पकाने में सबसे अहम भूमिका होती है पानी की, अगर आपने पानी सही मात्रा में लिया है तो चावल खिला खिला बनेगा लेकिन अगर आपने बिना नाप के पानी रख दिया तो चावल गीला हो जाएगा या घुट जाएगा। इसके लिए हमेशा ध्यान रखिए कि जितना चावल लिया है उससे दुगनी मात्रा में पानी मिलाएं। यह नाप भगोने में चावल बनाने के लिए है। जैसे आपने एक कटोरी चावल लिया है तो उसमें दो कटोरी पानी मिलाएं। वहीं अगर आपको कुकर में चावल बनाना है तो एक कटोरी चावल में डेढ़ कटोरी पानी मिलाएं। ऐसा करने से बिरयानी या पुलाव के चावल खिले-खिले बनेंगे।

चावल में नींबू का रस मिलाएं

चावल बनाते समय उसमें थोड़ा सा नींबू का रस और एक चुटकी नमक मिला देने से चावल सफेद और खिला-खिला बनता है। अगर आपको ऐसा लगता है कि चावल में नींबू डालने से वो खट्टा बनेगा तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। कुछ बूंदे नींबू की पूरे चावल को खट्टा नहीं करती। अगर आप कुकर में चावल पका रहे हैं तो एक सीटी आने के बाद गैस की फ्लेम लो कर दें और 5 मिनट तक पकाएं और यदि आप भगोने में पका रहे हैं तो एक उबाल आने के बाद चावल को धीमी आंच में ढक कर पकाएं। यदि आपको लगता है कि नींबू के रस से चावल खट्टा और पीला नज़र आएगा तो ऐसा बिलकुल नहीं है। बल्कि नीम्बू के रस के इस्तेमाल से चावल और ज्यादा सफ़ेद, खिला -खिला और स्वाद से भरपूर बनेगा।

पकने के दौरान ना खोले बर्तन

चावल पकाते समय पानी में एक चुटकी नमक डालें। इससे चावल को अच्छा स्वाद मिलेगा। आप चावल का स्वाद बढ़ाने के लिए कभी-कभी थोड़ी इलायची या दालचीनी भी मिला सकते हैं। जब चावल पक रहे हों, तो इसे हिलाने या बर्तन को खोलने की इच्छा के खिलाफ रहें। एक बार चावल हो जाने के बाद, चावल को परोसने से पहले दानों को अलग करने के लिए इसे कांटा से थोड़ा फुलाएं।

tips to cook khile khile chawal,household tips

घी या बटर मिलाएं

आप बजब भी चावल बनाने जा रही हों सबसे अहम् बात है कि चावल को अच्छी तरह से कम से कम 4 -5 बार पानी से धो लें। ऐसा करने से चावल से अतिरिक्त माड़ हट जाएगा और पकाने पर माड़ कम होने की वजह से चावल खिला-खिला बनेगा। इसके अलावा चावल (कुकर के बिना ऐसे बनाएं चावल) को परफेक्ट तरीके से बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि जब भी आप चावल को पकने के लिए बर्तन में डालें उसमें एक चम्मच घी या बटर दाल दें। पकने के लिए पानी की चित मात्रा का इस्तेमाल करें और चावल को पकने दें। पकने के बाद चावल खिला-खिला तो बनेगा ही इसकी खुशबू भी पूरे घर में फ़ैल जाएगी और इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा।

आंच से उतारने के बाद रुके 10 मिनट

आंच से उतारने और छानने के बाद चावल को जल्द परोसना नहीं चाहिए। इसके बजाय, इसे लगभग 10 मिनट के लिए ढककर रख दें। इससे चावल को नमी को समान रूप से डिस्ट्रीब्यूट करने का समय मिल जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत