न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सफाई के बावजूद रसोई में सिंक से आती हैं बदबू! इन तरीकों से करें इसे दूर

ैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो रसोई में सिंक से आती बदबू को दूर करने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 15 Apr 2022 2:37:51

सफाई के बावजूद रसोई में सिंक से आती हैं बदबू! इन तरीकों से करें इसे दूर

रसोई में खाना बनाने के दौरान कई तरह के मसालों का उपयोग होता हैं जिनकी अपनी अलग ही स्मेल होती हैं। यह खाना बनाते समय तो अच्छी लगती हैं लेकिन खाना खाने के बाद जब सिंक में बर्तन धोए जाते हैं उसके बाद सिंक से बदबू आने लगती हैं जिसके कई कारण हो सकते हैं जैसे पाइप में कचरे का जमा होना, पाइप के किनारों पर तेल चिपकना आदि। ऐसे में इसकी हमेशा सफाई बहुत जरूरी होती हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि सफाई के बावजूद भी इससे महक आती रहती हैं जो पूरी रसोई के साथ ही घर में भी फ़ैल सकती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो रसोई में सिंक से आती बदबू को दूर करने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

tips to clean sink in kitchen,household tips

बेकिंग सोडा और नमक का इस्तेमाल

एक प्राकृतिक रूप से बने गया मिश्रण आपकी इस समस्या का समाधान कर सकता है। इस मिश्रण को बनाने के लिए 1/2 कप बेकिंग सोडा और 1/4 कप टेबल नमक एक साथ मिलाएं। इसे वॉश बेसिन या सिंक के अंदर और नीचे पाइप के पास डालें। ऊपर से इसमें 1 कप गर्म डिस्टिल्ड व्हाइट विनेगर डालें। झाग आने तक प्रतीक्षा करें और इसे 15 मिनट तक काम करने दें। 15 मिनट के बाद लगभग 30 सेकंड के लिए गर्म पानी से सिंक को फ्लश करें और पानी को पाइप में जोर से डालें ताकि पाइप में जमा कचरा निकल जाए और सिंक से बदबू आनी बंद हो जाए। यह जानने की कोशिश करें कि क्या अभी भी सिंक से स्मेल आ रही है। यदि अभी भी स्मेल आ रही है तो इस प्रक्रिया को हफ्ते में कम से काम 3 बार आजमाएं।

दालचीनी को उबालें

गंदे रसोई से बदबू को दूर भगाने का एक अच्छा तरीका है कि आप इन बदबू को दालचीनी की सौम्य सुगंध के साथ रिप्लेस कर दें। इसलिए एक बरतन में पानी लेकर इसमें कुछ दालचीनी की स्टिक्स जालें और 5 मिनट के लिए उबालें। अब इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

नेफ्थलीन बॉल्स का करें इस्तेमाल

अगर आपके सिंक से ज्यादा स्मेल आती है तो आप इसमें कुछ नेफ्थलीन बॉल्स डालें। पानी से ये बॉल्स जल्दी खराब नहीं होती हैं और सिंक की स्मेल से भी छुटकारा मिलता है। यही नहीं कई बार ये सिंक में और इसके पाइप में होने वाले छोटे कीड़ों को मारने में भी मदद करती हैं। आप इन्हें सीधे ही सिंक में रख सकती हैं या किसी प्लास्टिक नेट में बंद करके भी सिंक में रख सकती हैं। यदि आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो इन बॉल्स को सिंक में डालने से पहले सुनिश्चित करें कि ये बच्चों की पहुंच में न आए क्योंकि इनका गलत तरीके से इस्तेमाल नुकसानदेह भी साबित हो सकता है।

tips to clean sink in kitchen,household tips

कॉफी ग्राउंड्स

कॉफी ना केवल आपको सुबह नींद से जगाने में मदद करती है बल्कि यह रात के खाने की गंदी महक को भी किचन से दूर करने में लाभकारी है। बस आपको इतना करना है कि बचे हुए कॉफी ग्राउंड्स को एक छोटा बाउल में भरें और इसे किचन काउंटर पर छोड़ दें। यह किचन की बदबू को न्यूट्रिलाइज कर देगा।

सफेद सिरका का करें इस्तेमाल

सिंक से आने वाली बदबू को रोकने के लिए आप सफेद सिरके का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसके लिए लगभग आधा कप सफ़ेद सिरका लें और सिंक की नाली में डालें। कम से कम आधे घंटे तक इसे डालकर छोड़ दें और उसके बाद गरम पानी डालें। इस प्रक्रिया से भी सिंक के पाइप का सारा कचरा साफ हो जाता है और सिंक से आने वाली स्मेल भी दूर हो जाती है।

सिट्रस फूड्स के छिलके

अगर आपने खाना बनाते वक्त किसी सिट्रस फूड जैसे लेमन का इस्तेमाल किया है तो आप इसके रस के इस्तेमाल के बाद इसके छिलकों को ना फेंके। यह एक अच्छा प्राकृतिक डिओड्राइज़र है जिसका इस्तेमाल आप रसोई घर में कर सकती हैं। एक सॉस पैन में थोड़ा पानी लेकर सिट्रस फूड्स के कुछ छिलके मिलाएं और इन्हें एक या दो घंटे के लिए कम आंच पर उबालें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती