न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्लास्टिक फर्नीचर पर लगे दाग कर सकते हैं मेहमानों के सामने शर्मिंदा, इन टिप्स की मदद से चमकाए इन्हें

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप आसानी से प्लास्टिक फर्नीचर को चमका सकते हैं और नए जैसा बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Mar 2022 6:09:06

प्लास्टिक फर्नीचर पर लगे दाग कर सकते हैं मेहमानों के सामने शर्मिंदा, इन टिप्स की मदद से चमकाए इन्हें

होली का त्यौहार आने को हैं जिसमें घर पर मेहमानों का आना-जाना लगा रहता हैं। मेहमानों के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था की जाती हैं। देखा जाता हैं कि अधिकतर घरों में प्लास्टिक फर्नीचर जैसे कुर्सियां, स्टूल आदि का इस्तेमाल किया जाता हैं। लेकिन समय के साथ प्लास्टिक फर्नीचर पर दाग लग जाते हैं और यह काला दिखने लगता हैं जो आपको मेहमानों के सामने शर्मिंदा कर सकता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि इनकी सफाई की जाए। प्लास्टिक फर्नीचर की सफाई करना थकाने वाला काम हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप आसानी से प्लास्टिक फर्नीचर को चमका सकते हैं और नए जैसा बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

tips to clean plastic furniture,household tips

ब्लीच का प्रयोग

प्लास्टिक के फर्नीचर की सफाई करने के लिए थोड़ा ब्लीच लें और इसमें बराबर मात्रा में पानी मिला कर एक बोतल में भर लें और फर्नीचर पर लगे दागों पर स्प्रे करें। स्प्रे करने के बाद फर्नीचर को 5 से 10 मिनट के लिए धूप में रख दें। इससे फर्नीचर पर लगे दाग साफ होने लगेंगे।

नेल पेंट रिमूवर

प्लास्टिक की कुर्सियों पर लगातार बैठने की वजह से कई बार काले दाग जम जाते हैं जो डिटर्जेंट से साफ करने पर भी नहीं जाते। इसके लिए आप एक कॉटन में नेल पेंट रिमूवर डिप करें और उसे दाग वाले स्थान पर रब कर छुड़ाएं। बता दें कि मिनटों में कुर्सियों पर मौजूद दाग छूट जाएंगे। हालांकि नेल पेंट रिमूवर का इस्तेमाल हर जगह ना करें, सिर्फ उन्ही जगह पर करें, जहां जिद्दी दाग जमे हुए हैं।

ट्यूब और टाइल क्लीनर

ट्यूब और टाइल क्लीनर की मदद से भी प्लास्टिक के फर्नीचर को साफ किया जा सकता है। इस के लिए दाग लगी जगह पर ट्यूब और टाइल क्लीनर का स्प्रे करें और 5 मिनट बाद पानी से धो दें। दाग धीरे-धीरे कम होने लगेंगे।

tips to clean plastic furniture,household tips

बरतन धोने वाला डिटरजैंट

बरतन धोने वाले डिटरजैंट से भी प्लास्टिक के फर्नीचर के दागों को आसानी से निकला जा कस्ता है। इसके लिए किसी बर्तन में बरतन धोने वाले डिटरजैंट को किसी बर्तन में डालें अब इस डिटरजैंट में थोड़ा पानी डालकर इसका घोल बना लें। अब इस घोल को फर्नीचर पर स्प्रे कर के 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इस के बाद कपड़े से फर्नीचर को पोंछें। इससे फर्नीचर की चमक बढ़ जाएगी।

बेकिंग सोडा और विनेगर

प्लास्टिक पर लगे छोटे-छोटे दाग को मिटाने के लिए आप विनेगर और बेकिंग सोडा से क्लीन कर सकती हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले गर्म पानी करना होगा। ध्यान रखें पानी को उबाले नहीं। अब इस पानी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच विनेगर मिक्स कर दें। इसी के साथ इसमें डिश वॉश लिक्विड भी मिक्स कर दें। अब इस मिश्रण से स्क्रबर की मदद से कुर्सियों को रगड़कर साफ किया जा सकता है। बता दें कि एक बार साफ करने के बाद कुर्सियां बिल्कुल नई की तरह चमकने लगेंगीं।

नौन जैल टूथपेस्ट

बच्चे अक्सर खेलते वक्त मार्कर से कुर्सियों पर लिखना शुरू कर देते हैं, जिसकी वजह से इसपर निशान बन जाते हैं। कुर्सियों पर मौजूद मार्कर के निशानों को हटाने के लिए आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। टूथपेस्ट को ब्रश में लगाकर कुछ मिनट तक रगड़ें, फिर इसे कपड़े से पोंछ दें। इसके बाद भी निशान हल्का दिख रहा है तो दोबारा टूथपेस्ट लगाकर साफ करें। एक या दो बार टूथपेस्ट से साफ करने से निशान चले जाएंगे और कुर्सी देखने में बिल्कुल नई लगेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत