न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन तरीकों से करें नॉन स्टिक पैन की सफाई, बिना खराब हुए चलेगा सालोंसाल

ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से नॉन स्टिक पैन की सफाई की जाए तो यह बिना खराब हुए सालोंसाल चलेंगे। तो आइये जानते हैं इसे साफ करने के कुछ कारगर व असरदार उपाय।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 05 Feb 2022 11:55:51

इन तरीकों से करें नॉन स्टिक पैन की सफाई, बिना खराब हुए चलेगा सालोंसाल

रसोई में खाना बनाने के दौरान कई चीजों का इस्तेमाल किया जाता हैं जिसमें से एक हैं नॉन स्टिक पैन जो कई कामों में इस्तेमाल होता हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि घर में इसके इस्तेमाल के बाद सफाई करने में गलतियां की जाती हैं जिसकी वजह से इसकी कोटिंग हटने लगती हैं और यह खराब होने लगता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से नॉन स्टिक पैन की सफाई की जाए तो यह बिना खराब हुए सालोंसाल चलेंगे। तो आइये जानते हैं इसे साफ करने के कुछ कारगर व असरदार उपाय।

tips to clean non stick pan,household tips

एल्युमिनियम फॉइल करें यूज

एल्युमिनियम फॉइल तो हर घर में आसानी से मिल जाता है। आप इसकी मदद से भी नॉन स्टिक के जिद्दी दाग साफ करके उसे चमका सकती हैं। इसके लिए एल्युमिनियम फॉइल की बॉल्स लपेटकर बर्तन धोने वाले पाउडर के साथ मिक्स करें। फिर इससे पैन की सफाई करके पानी से धो लें। इससे आपका नॉन स्टिक पैन एकदम नए जैसा चमक उठेगा। मगर स्पेशल कोटिंग वाले पैन पर इस ट्रिक को अपनाने की गलती ना करें। नहीं तो आपके पैन की कोटिंग उतर सकती हैं।

बेकिंग सोडा भी कारगर

बर्तन चमकाने में बेकिंग सोडा खासतौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए एक बाउल में 1 चम्मच बेकिंग सोडा, 1/2 चम्मच नमक और 2-3 चम्मच सिरका मिलाएं। अब डिश वॉश स्क्रबर की मदद से पैन को रगड़ते हुए साफ करें। बाद में पानी से धो लें। इससे आपके नॉन स्टिक पैन पर लगे दाग साफ होकर यह चमक उठेगा।

tips to clean non stick pan,household tips

सिरके से करें साफ

आप नॉन स्टिक पैन को साफ करने के लिए सिरका भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए अपने नॉन स्टिक पैन में 1/2-1/2 कप सिरका और पानी मिलाकर उबालें। फिर लकड़ी के चम्मच से इसे चलाते हुए पैन को साफ करें। थोड़ी देर बाद इसे आंच से उतार कर बर्तन धोने वाले लिक्विड से साफ करके पानी से धो लें। इससे पैन में लगी चिकनाई दूर होकर यह एकदम साफ हो जाएगा।

डिश वॉशिंग लिक्विड करें इस्तेमाल

आप डिश वॉशिंग लिक्विड की मदद से नॉन स्टिक पैन को साफ कर सकती हैं। इससे आपके पैन पर लगे जिद्दी दाग साफ होने में मदद मिलेगी। इसके लिए डिश वॉशिंग लिक्विड को गुनगुने पानी में डालें। फिर स्पॉन्ज से पैन साफ करें। थोड़ी देर पानी पैन में पड़ा रहने दें। बाद में स्क्रबर से साफ करके पानी से धो लें। इससे आपका नॉन स्टिक पैन नए जैसा हो जाएगा।

ब्लीचिंग पाउडर आएगा काम

अगर आपके घर पर ब्लीचिंग पाउडर हैं तो आप गंदे नॉन स्टिक पैन को उससे साफ कर सकती हैं। इसके लिए पैन में ब्लीचिंग पाउडर और पानी डालकर उबालें। बाद में इसे डिश वॉश से साफ करके पानी से धो लें। इससे आपके पैन पर लगे दाग साफ होंगे और इसमें चमक आ जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत