न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किचन में काम आने वाला सबसे जरूर इलेक्ट्रॉनिक सामान हैं मिक्सर ग्राइंडर, इन तरीकों से करें इसकी सफाई

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से मिक्सर ग्राइंडर को अच्छे से साफ़ किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इनके उपयों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 12 Feb 2022 9:28:15

किचन में काम आने वाला सबसे जरूर इलेक्ट्रॉनिक सामान हैं मिक्सर ग्राइंडर, इन तरीकों से करें इसकी सफाई

जब भी कभी रसोई के जरूरी इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बात आती हैं तो मिक्सर ग्राइंडर का नाम सबसे ऊपर आता हैं जिसका इस्तेमाल जूस बनाने, सब्जी के लिए ग्रेवी बनाने या फिर चटनी बनाने जैसे कई काम में इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में इसका रखरखाव भी बहुत जरूरी होता हैं ताकि यह सालोंसाल चले। इस्तेमाल में लेने के बाद इसकी सफाई अच्छे से की जानी जरूरी हैं, नहीं तो इसे बिगड़ते देर नहीं लगती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से मिक्सर ग्राइंडर को अच्छे से साफ़ किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इनके उपयों के बारे में...

tips to clean mixer grinder,household tips

बेकिंग पाउडर

मिक्सर ग्राइंडर को बेकिंग पाउडर से अच्छी तरह से साफ किया जा सकता है। सबसे पहले बेकिंग पाउडर को लें और पानी से उसका पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को मिक्सर में लगा दें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। अब जार को अच्छे पानी से धो लें। इससे जार एकदम साफ हो जाएंगे और बर्तनों की गंध भी चली जाएगी।

नींबू के छिलके

नींबू शरीर के लिए जितना फायदेमंद होता है उसका उपयोग अन्य कामों के लिए भी उतना ही किया जाता है। मिक्सर के जारों को साफ करने के लिए नींबू का छिलका बेहद काम का होता है। सबसे पहले एक नींबू को लें और उसका सारा रस कटोरी में निकाल दें। उसके बाद नींबू के छिलके से बर्तनों को बाहर और अंदर से अच्छी तरह से रगड़कर साफ कर लें। इसे पन्द्रह मिनट तक ऐसे ही रहने दें उसके बाद उन्हें पानी से धो दें। बर्तन एकदम चमक जाएंगे। इसके साथ ही बर्तनों से आ रही तीखी गंध भी खत्म हो जाएगी। नींबू के छिलके का उपयोग मिक्सर की बॉडी पर लगे दागों को साफ करने के लिए भी किया जा सकता है।

tips to clean mixer grinder,household tips

अल्कोहल

अल्कोहल भी मिक्सर ग्राइंडर के कंटेनर को साफ करने में मदद कर सकता है। मिक्सर में पहले अल्कोहल और पानी से बने घोल को डाल दें। उसके बाद लगभग 10 मिनट तकवैसे ही रहने दें। उसके बाद साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।

लिक्विड डिटर्जेंट सॉल्यूशन

जूसर मिक्सर ग्राइंडर को साफ करने के लिए लिक्विड डिटर्जेंट सॉल्यूशन का भी उपयोग किया जा सकता है। यह क्लीनिंग का एक आसान तरीका है। सबसे पहले लिक्विड डिटर्जेंट की एक दो बूंद लें और उसे थो़ड़े से पानी के साथ मिक्सर के कंटेनर में डाल दें। इस घोल को लगभग 10 सेकंड तक अच्छी तरह से घुमाएं और उसके बाद साफ पानी से कंटेनर को धो लें। ध्यान रहे कि मिक्सर को क्लीन करते वक्त पानी का इस्तेमाल बाहरी तौर पर नहीं किया जाए वर्ना इससे जूसर मिक्सर खराब हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत