Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गंदे हुए गैस स्टोव की सफाई करने में छूट जाते हैं पसीने, इन 5 तरीकों से मिनटों में होगा काम आसान

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनका इस्तेमाल कर मिनटों में गैस स्टोव की सफाई की जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 04 Feb 2022 10:25:59

गंदे हुए गैस स्टोव की सफाई करने में छूट जाते हैं पसीने, इन 5 तरीकों से मिनटों में होगा काम आसान

किसी भी घर में किचन में रखें गैस स्टोव की शुरुआत सुबह उठने से ही हो जाती हैं जो रात को सोने तक चलती रहती हैं। देखा जाता हैं कि रसोई में सुबह इस्तेमाल के दौरान ही गैस स्टोव गंदा हो जाती हैं जिसे सभी रात को सोने से पहले साफ़ करते हैं क्योंकि यह बहुत मेहनत का काम होता हैं। गैस स्टोव पर जमे काले और जिद्दी दाग आसानी से नहीं जाते हैं और पसीने छूट जाते हैं। ऐसे में आपके इस काम को आसान बनाने के लिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनका इस्तेमाल कर मिनटों में गैस स्टोव की सफाई की जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

tips to clean gas stove,household tips नमक और बेकिंग सोडा

गैस चूल्हा साफ करने के लिए आप नमक और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच पानी, 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच नमक को मिलाकर एक पेस्ट बना लें। अब इसे किसी कपड़े या स्पंज से गैस स्टोव पर लगा दें। इससे गैस चूल्हे पर लगे दाग आसानी से हट जाते हैं।

अमोनिया

गैस स्टोव के बर्नर को आप अमोनिया की मदद से भी साफ कर सकते हैं। इसके लिए चूल्हे का बर्नर हटा लें और बर्नर को किसी जिप वाले बैग में रख दें। अब इस बैग में अमोनिया डाल दें। इन्हें पूरी रात उसी जिप बैग में रहने दें। अगले दिन बर्नर को निकाल कर देखें। वह पूरी तरह साफ हो चुके होंगे।

सिरका

घर की साफ-सफाई करने में सिरका बहुत काम आता है। सफेद सिरके से फर्श की सफाई की जाती है। इसके अलावा आप इससे गैस स्टोव को भी साफ कर सकते हैं। इसके लिएआप एक स्प्रे बोतल में एक तिहाई सफेद सिरका और दो तिहाई पानी मिक्स कर दें। अब खाना बनाने के बाद जब भी गैस साफ करें इस घोल को गैस चूल्हे और स्टोव पर स्प्रे करें। 5 मिनट बाद स्पंज या किसी कपड़े से स्टोव को पोंछ दें। गैस स्टोव एकदम नए जैसा चमकने लगेगा।

tips to clean gas stove,household tips डिशवॉशर सोप और बेकिंग सोडा

गैस ओवन को साफ करने के लिए ज्यादातर लोग बर्तन धोने वाले साबुन का ही इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आपको बता दें कि आप लिक्विड सोप में अगर बेकिंग सोडा मिलाकर गैस स्टोव को साफ करने के लिए इस्तेमाल करेंगे, तो इससे चूल्हा नया जैसा चमकने लगेगा। इसके लिए किसी बाउल में बर्तन धोने वाला साबुन और बेकिंग सोडा को बराबर मात्रा में मिक्स कर लें। अब इसे किसी स्पंज या कपड़े से स्टोव पर फैला दें। 5 मिनट बाद किसी कपड़े से इसे अच्छी तरह से साफ कर दें।

हाइड्रोजन पेरोक्साइड और बेकिंग सोडा

गैस चूल्हे की डीप क्लीनिंग के लिए आप हाइड्रोजन पेरोक्साइड और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे गैस पर जमी गंदगी आसानी से निकल जाती है। इसके लिए पहले अच्छी तरह गैस को साफ कर लें। उसके बाद बेकिंग सोडा छिड़क दें, उसके ऊपर हाइड्रोजन पेरोक्साइड डाल दें। कम से कम 1 घंटे तक ऐसे ही रहने दें। अब पानी से अच्छी तरह से साफ कर दें। ध्यान रखें इस तरह साफ करने के बाद चूल्हा जब पूरी तरह से सूख जाए तभी इस्तेमाल करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology