न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खाने में मिठास बढ़ाने के अलावा भी कई काम आती हैं चीनी, आइये जानें

आज इस कड़ी में हम आपके लिए चीनी के कुछ ऐसे इस्तेमाल लेकर आए हैं जो आपके काम आसान बनाएगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 23 Dec 2021 6:26:42

खाने में मिठास बढ़ाने के अलावा भी कई काम आती हैं चीनी, आइये जानें

घर में मीठे में कई व्यंजन बनाए जाते हैं जैसे हलवा, खीर या मिठाई। इन व्यंजन में मिठास बढ़ाने के लिए चीनी का इस्तेमाल किया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मिठास लाने के अलावा चीनी का कई अन्य तरीकों से भी इस्तेमाल किया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए चीनी के कुछ ऐसे इस्तेमाल लेकर आए हैं जो आपके काम आसान बनाएगी। तो आइये जानते हैं कि चीजों की मिठास बढ़ाने के अलावा चीनी और किन चीजों के काम आ सकती है।

जीभ जलने पर देगी राहत

कई बार कोई गर्म चीज खा-पी लेने की वजह से अचानक से जीभ जल जाती है। जिसकी वजह से जीभ पर काफी देर तक जलन का अहसास बना रहता है। इसके साथ ही कुछ भी खाने पर उसका स्वाद भी जीभ पर महसूस नहीं होता है। ऐसे में आप चीनी की मदद ले सकते हैं। जीभ जलने पर आप एक चम्मच चीनी अपनी जीभ पर रखकर उसको धीरे-धीरे मेल्ट होने दें। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।

home tips,tips and tricks,sugar uses

स्किन स्क्रब करने का काम करे

अगर किसी वजह से आप ब्यूटी पार्लर न जा पा रहे हों या घर पर कोई स्क्रबर मौजूद न हो। तो आप स्किन को स्क्रब करने के लिए भी चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसको आप शहद, नींबू, दही, मलाई, नारियल या बादाम के तेल में मिलाकर हल्के हाथों से स्किन को स्क्रब कर सकते हैं। इससे डेड स्किन निकल जाती है और स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनती है।

बहते खून को रोकने में मदद करे

कभी-कभी घर में काम करते हुए चोट लग जाती है और उसमें खून आने लगता है। इस खून को फौरी तौर पर रोकने के लिए आप चीनी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आप चीनी को खून निकलने वाली जगह पर रख दें। इससे खून बहना रुक जाता है साथ ही घाव भी जल्दी भरने लगता है।

home tips,tips and tricks,sugar uses

होंठों पर मेंटेन रखे लिपस्टिक

कई बार होंठों पर लिपस्टिक लगाने के कुछ देर बाद उसका रंग फीका पड़ने लगता है। इसकी वजह कभी खाना-पीना भी हो सकती है। लिपस्टिक को होंठों पर लम्बे समय तक मेंटेन रखने के लिए आप लिपस्टिक लगाने के बाद चीनी को होंठों पर लगा लें। पांच मिनट तक इसको लगाए रखने के बाद इसको धीरे-धीरे हल्के हाथों से निकाल दें। इससे आपकी लिपस्टिक का रंग लम्बे समय तक फीका नहीं होगा।

कपड़ों पर लगे दाग हटाए

अकसर खाना पकाते-खाते या कोई और काम करते हुए कपड़ों पर गंदगी या दाग लग जाते हैं। इनको हटाने के लिए भी आप चीनी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आप चीनी का गाढ़ा घोल बनाकर कपड़े की दाग वाली जगह पर डाल कर पांच मिनट के लिए रख दें। इसके बाद कपड़े को रगड़ कर दाग निकाल दें फिर सादे पानी से कपड़ा धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत