न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आसान नहीं है पहला टैटू डिज़ाइन चुनना और करवाना, रखें इन बातों का ध्यान

वर्तमान समय में टैटू का चलन बढ़ गया हैं और लोग इसे फैशन का हिस्सा बना चुके हैं। कई लोग तो अपने पूरे शरीर पर टैटू बनवाते है। लेकिन वहीँ कई लोग होते हैं जो पहली बार टैटू बनवाने पर विचार कर रहे हैं तो उन्हें कई बातों का ध्यान रखना होगा क्योंकि यह टैटू जीवनभर उनके शरीर पर रहने वाला हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 07 Feb 2022 3:45:56

आसान नहीं है पहला टैटू डिज़ाइन चुनना और करवाना, रखें इन बातों का ध्यान

वर्तमान समय में टैटू का चलन बढ़ गया हैं और लोग इसे फैशन का हिस्सा बना चुके हैं। कई लोग तो अपने पूरे शरीर पर टैटू बनवाते है। लेकिन वहीँ कई लोग होते हैं जो पहली बार टैटू बनवाने पर विचार कर रहे हैं तो उन्हें कई बातों का ध्यान रखना होगा क्योंकि यह टैटू जीवनभर उनके शरीर पर रहने वाला हैं। ऐसे में आपकी थोड़ी सी लापरवाही भी नुकसानदायक हो सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं उन बातों के बारे में जिनका आपको पहला टैटू बनवाते समय ध्यान रखा जाना चाहिए।

छोटे से शुरुआत करें

अगर आप टैटू की दुनिया में नए हैं, तो छोटे से शुरुआत करने में कोई शर्म की बात नहीं है। प्रोसेस को समझने के लिए खुद को मौका दें, जानें कि आपकी त्वचा टैटू इंक के साथ कैसे रिएक्ट करती है और किस तरह से आपकी बॉडी हील करती है।

अपने दर्द सहने की क्षमता जानें

इसमें कुछ गलत नहीं है लेकिन पहले टैटू के समय आपको अपने शरीर की सीमा की कद्र करनी होगी। अगर आप बहुत संवेदनशील हैं तो पहले टैटू को अपनी पसलियों, पीठ, घुटनों, कोहनी या कमर के क्षेत्रों को चुनने से बचें।

tattoo,tattoo design,tattoo designing

समय को देखते हुए

सन एक्सपोज़र और वाटर सबमर्सिबल एक नए टैटू को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए समुद्र तट पर जाने वालों के लिए गर्मी में नए टैटू बनवाने से बचना होगा। वसंत और शुरुआती शरद ऋतु सबसे प्रैक्टिकल है। आप जलेंगे नहीं, लेकिन आप किसी भी हाथ या पैर के टैटू को एक्सपोज़ कर सकते हैं, बजाय उन्हें किसी असुविधा पहुंचाने वाले फैब्रिक से ढंकने के।

सस्ते के चक्कर में न फंसे

अगर आप पैसे बचाने के चक्कर में सस्ता टैटू पार्लर देख रहे हैं तो सावधान हो जाइए ये टैटू जीवनभर के लिए आपके शरीर के साथ रहने वाला है। भले ही कितने भरोसेमंद दोस्तों ने सस्ते टैटू पार्लर से टैटू बनाया हो लेकिन आपको उस चक्कर में नहीं फंसना चाहिए।

आर्टिस्ट पर रिसर्च करें
आप टैटू बनवाने के लिए अपने शरीर को जिसे सौंप रहे हैं, उसके बारे में अच्छे से जानना जरूरी है। एक सप्ताह पहले आर्टिस्ट चुन लें और उनके पोर्टफ़ोलियो पर नज़र घुमाओ। आप उनके काम से खुश हैं और उनकी स्टाइल आपके हिसाब से फिट बैठती है तो ही आगे बढ़ें। उनके काम के शॉट्स पार्लर और ऑनलाइन मौजूद होंगे। पार्लर और उस आर्टिस्ट के बारे में रिव्यू फेसबुक पर पढ़ें। यह आपको फैसला करने में मदद करेगा।

tattoo,tattoo design,tattoo designing

समझदारी से चुनें

भले ही आप किसी के प्यार में पूरी तरह पागल क्यों न हो लेकिन अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड का नाम शरीर पर गुदवाना एक रिस्की चॉइस है। उस पर सौ प्रतिशत पक्का करें कि आप अपनी उस पसंद के साथ बाकी जीवन रहने वाले हैं। वरना उस टैटू को निकालना भी एक भारी काम हो जाएगा।

जल्दबाजी नहीं, खुद को समय दें

खुद को समय दें कि आप अपनी पसंद को लेकर खुश हैं। आप टैटू की डिज़ाइन, प्लेसमेंट, आर्टिस्ट से खुश हैं। जीवनभर के लिए शरीर पर टैटू एक बड़ा फैसला है। हालांकि यह कुछ ऐसा चुनना ठीक है जो आपके अस्तित्व के सभी अंत नहीं है, पक्का करें कि आप सही और शांत दिमाग से फैसला ले रहे हैं।

तनाव न लें

पहले टैटू के दौरान कई लड़कियां रोने लगती है, टैटू की नीडल देखते ही उन्हें हाइपरवेंटिलेशन होने लगता है जिसमें सांसे तेज चलने लगती है। इस तरह से पैनिक होना उस अनुभव को बर्बाद कर देगा, जिसे एक अच्छी मेमोरी बनना चाहिए। इसलिए एक गहरी सांस लें, थोड़े से दर्द के और खरोंच के लिए तैयार रहें और जान लें कि यह उससे बदतर नहीं है।

tattoo,tattoo design,tattoo designing

कोई साथी ले जाएं

आप नर्वस हो सकते हैं, इसलिए पहले टैटू के दौरान अपने साथ कोई दोस्त ले जाएं जिसने पहले टैटू बनवाने का अनुभव ले लिया है। कोई ऐसा हो जिससे आप बात कर सकें और उस प्रक्रिया के दौरान आप को भरोसा दिला सके। अगर ऐसी किसी जगह पर आप टैटू बनवा रहे हैं जहां आप उस समय देख नहीं सकते हैं, तो दोस्त का साथ होना जरूरी है जो कि उस प्रोग्रेस के बारे में आपको अपडेट करेगा।

सवाल पूछें

यह आपका शरीर है, इसलिए उसे अपने कंट्रोस में रखें और सारी जानकारी लें। अगर आपको नहीं पता है कि कौन सा इंस्ट्रूमेंट है, या कोई क्रीम या ऑइनमेंट त्वचा पर लगाया जा रहा है, तो यह पूछने से न डरें कि क्या हो रहा है।

विजुअल मदद करेगा

आप जो चाहते हैं उसका विज़ुअल उदाहरण जरूर देखें। अगर आप चाहते हैं कि आर्टिस्ट आपके लिए टैटू कस्टमाइज़ करे तो उसके लिए पहले ही अपॉइंटमेंट लें। अगर आप कोई खास टेक्सट यूज़ करवाना चाहते हैं, कोई अलग फोंट तो उसके बारे में विज़ुअल जरूर देखें। अगर आपने कोई टैटू ऑनलाइन देखा है और वैसे ही बनवाने की इच्छा है, तो उसका प्रिंट वर्जन जरूर आर्टिस्ट को दें ताकि आर्टिस्ट उसे स्टेंसिल क्रिएट करने या ट्रांसफर करने में इस्तेमाल कर सके।

टच अप के लिए जाने से कतराए नहीं

अगर कोई लाइन क्लियर नहीं है या कोई शेडो सही तरीके से नहीं बनी है, तो अपने आर्टिस्ट के वापस जाने से न कतराए। अगर हीलिंग के पहले कुछ सप्ताह के अंदर आप कुछ एडजस्ट कराना चाहते हैं, तो आर्टिस्ट के साथ संपर्क में रहें और टच-अप सेट करवाएं।

देखभाल कैसे करनी हैं जानें

टैटू का यह सबसे महत्वपूर्ण स्किन केयर है। अपने आर्टिस्ट से टैटू की देखभाल के बारे में पूरी जानकारी ले लें। पहले कुछ सप्ताह आपको ज्यादा केयर करनी होगी। मरहम से आसपास की त्वचा साफ रहेगी और बैक्टीरिया के साथ-साथ इंफैक्शन भी दूर रहेगा। स्किन इंफैक्शन से बचने के लिए मरहम बेहद जरूरी है। अपनी त्वचा को सीधे सूरज की रोशनी के संपर्क में न आने दें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत