न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नल पर जमे साबुन और पानी के जिद्दी दाग चुटकियों में हटाएं, ये असरदार टिप्स अपनाएं

क्या आपको भी अपने घर में साफ-सफाई रखने का शौक है? अगर हां, तो आपको बाथरूम या फिर किचन के नल पर जमा गंदगी को साफ करने में काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती होगी। समय के साथ नल पर साबुन और पानी के दाग लग जाते हैं, जो आसानी से नहीं हटते।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Thu, 06 Feb 2025 12:28:07

नल पर जमे साबुन और पानी के जिद्दी दाग चुटकियों में हटाएं, ये असरदार टिप्स अपनाएं

क्या आपको भी अपने घर में साफ-सफाई रखने का शौक है? अगर हां, तो आपको बाथरूम या फिर किचन के नल पर जमा गंदगी को साफ करने में काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती होगी। समय के साथ नल पर साबुन और पानी के दाग लग जाते हैं, जो आसानी से नहीं हटते। अगर आप इस काम के लिए कुछ आसान और प्रभावी हैक्स अपनाते हैं, तो न तो आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी और न ही आपका समय बर्बाद होगा। आइए, जानते हैं कुछ कारगर तरीके जिनसे आप नल पर लगे जिद्दी दागों को चुटकियों में साफ कर सकते हैं।

इस्तेमाल कर सकते हैं मोमबत्ती

नल पर जमा हुए साबुन और पानी के दाग को साफ करने के लिए आप अपने घर में रखी किसी भी पुरानी मोमबत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं। मोमबत्ती का उपयोग करने के लिए सबसे पहले नल को सूखा कर लें। अब पुरानी मोमबत्ती को नल पर अच्छे से रगड़ें। मोम को रगड़ने से साबुन और पानी के दाग की जिद्दी परत हल्की पड़ने लगेगी। अब नल को पानी से धो लें और किसी साफ कपड़े से पोछ लें। देखिए, नल चकाचक हो जाएगा, बिना किसी ज्यादा मेहनत के।

कारगर साबित हो सकता है टॉवल

आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि नल पर लगे जिद्दी दाग साफ करने के लिए आप कॉटन टॉवल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले नल को पानी से गीला कर लें। फिर एक कॉटन का टॉवल लेकर उसे नल के ऊपर अच्छे से रगड़ें। इस तरीके से नल पर जमे दाग-धब्बे कम होने लगेंगे। अगर आप चाहें तो कॉटन टॉवल की जगह माइक्रोफाइबर का टॉवल भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो और भी प्रभावी होगा। इस तरीके से नल साफ होने के साथ-साथ नल की चमक भी बरकरार रहती है।

बेकिंग सोडा और सिरका का मिणश्र

बेकिंग सोडा और सिरका एक बेहतरीन प्राकृतिक क्लीनिंग एजेंट होते हैं। इन दोनों का मिश्रण नल पर जमे साबुन और पानी के दागों को साफ करने में मदद करता है। एक कटोरी में बेकिंग सोडा और सिरके को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को नल के दागों पर लगाएं और कुछ समय के लिए छोड़ दें। फिर इसे एक पुराने टूथब्रश से रगड़ें और पानी से धो लें। आपका नल फिर से नया सा चमकने लगेगा।

नींबू और नमक का मिश्रण

नींबू और नमक के मिश्रण से भी नल को साफ किया जा सकता है। नींबू का एसिडिक गुण और नमक के स्क्रबिंग गुण मिलकर नल पर लगे गहरे दागों को हल्का करने में मदद करते हैं। एक कटोरी में नींबू का रस और नमक मिला लें, फिर इस मिश्रण को नल पर लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। उसके बाद इसे साफ कपड़े से रगड़कर धो लें। इससे नल पर से दाग-धब्बे आसानी से हट जाएंगे और नल फिर से चमक उठेगा।

विनेगर का इस्तेमाल करें

विनेगर यानी सिरका न केवल खाने में उपयोगी है, बल्कि घर की सफाई के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प है। सिरका में ऐसिडिक गुण होते हैं जो नल पर जमा गंदगी को आसानी से हटा सकते हैं। एक कप विनेगर को गुनगुने पानी में डालें और इस घोल से नल को साफ करें। इसे कुछ मिनटों तक छोड़ने के बाद रगड़कर धो लें। इससे नल के जिद्दी दाग आसानी से साफ हो जाएंगे।

मॉइस्चराइजर या बर्तन धोने का लिक्विड इस्तेमाल करें

अगर आपको ऊपर दिए गए उपायों से आराम नहीं मिल रहा है, तो आप बर्तन धोने वाले लिक्विड या मॉइस्चराइज़र का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इनका मुलायम और स्क्रबिंग प्रभाव नल पर से जिद्दी दागों को हटा सकता है। थोड़ा सा लिक्विड लेकर नल के दागों पर लगाएं और हल्के हाथों से रगड़ें। फिर नल को धोकर सुखा लें, और देखिए नल की चमक फिर से वापस आ जाएगी।

ताजे पानी से साफ करें

कभी-कभी नल पर जमा दाग ज्यादा जिद्दी नहीं होते, बल्कि सिर्फ पानी की आवक और नल का ज्यादा इस्तेमाल होने के कारण वह दिखाई देते हैं। ऐसे में अगर आप नल को नियमित रूप से ताजे पानी से धोते रहें, तो यह दाग धीरे-धीरे हल्के हो जाते हैं और नल पर जमा गंदगी भी नहीं रहती।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत