न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने घर के लिए खरीदने जा रहे हैं सोफा, इन टिप्स की मदद से कर सकेंगे सही चुनाव

आज हम आपके लिए स्मार्ट सोफा सिलेक्शन के कुछ आइडियाज़ लेकर आए हैं जो आपके काम को आसान बनाएंगे और आप घर के लिए बेस्ट सोफा ला पाएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 31 Dec 2021 3:22:07

अपने घर के लिए खरीदने जा रहे हैं सोफा, इन टिप्स की मदद से कर सकेंगे सही चुनाव

जब भी कभी घर को सजाने की बात आती हैं तो उसमें सबसे महत्वपूर्ण रहता हैं घर का फर्नीचर। खासतौर से मेहमानों के बैठने के लिए घर में सोफा लाया जाता हैं। सोफा घर की शान बनता हैं। आजकल बाजार में कई तरह के सोफा आने लगे हैं जो अपने स्टाइल से घर के आकर्षण को बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए स्मार्ट सोफा सिलेक्शन के कुछ आइडियाज़ लेकर आए हैं जो आपके काम को आसान बनाएंगे और आप घर के लिए बेस्ट सोफा ला पाएंगे। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

बनें क्रिएटिव

मल्टी सिटर सोफा के साथ सेम डिज़ाइन के दो सिंगल सोफा वाला क्लासिक अरेंजमेंट तो आपने हर घर में देखा होगा, ये बहुत कॉमन स्टाइल है। यदि आप कुछ डिफरेंट करना चाहती हैं, तो मल्टी सिटर सोफा के दोनों साइड रखे जानेवाले सेम डिज़ाइन के सिंगल सोफा की बजाय डिफरेंट डिज़ाइन का सोफा रखें या फिर मल्टी सिटर और सिंगल डिज़ाइन को एक जैसा ही रहने दें और सिटिंग एरिया में उसके आसपास डिफरेंट स्टाइल में चेयर अरेंज करें। आप चाहें तो उस एरिया को आकर्षक बनाने के लिए कुछ डेकोरेटिव आइटम्स का भी इस्तेमाल कर सकती हैं, मगर ध्यान रखें कि वो सोफा से मैच करता हुआ न हो।

home tips,sofa selection tips,tips and tricks

एल शेप भी है अच्छा ऑप्शन

ये न स़िर्फ स्टाइलिस्ट दिखता है, बल्कि जगह भी कम लेता है। टिपिकल सोफा की बजाय ये आरामदायाक और फ्लेक्सिबल होता है। साथ ही इसपर ज़्यादा लोग एडजस्ट भी हो सकते हैं। इन दिनों बाज़ार में एल शेप सोफा के ढेर सारे डिज़ाइन्स उपलब्ध है। आप अपने घर की जगह और बजट के मुताबिक सोफा ख़रीद सकती हैं।

सिंगल सिटर का विकल्प

यदि आपका कमरा बहुत छोटा है, तो बड़े साइज़ का सोफा ख़रीदने से बचें। छोटे कमरे में कंफर्टेबल सीटिंग अरेंजमेंट के लिए स्टाइलिस्ट सिंगल सिटर सोफा बेहतरीन विकल्प है। ये टू सिटर या फिर सिंगल होते हैं। कमरे के कॉर्नर स्पेस का उपयोग करने के लिए आप वहां भी डिज़ाइनर सिंगल सिटर रख सकती हैं। वैसे छोटे कमरे में मेहमानों के बैठने के लिए स्लिम सिंगल सिटर सोफा की बजाय आप एक छोटी कॉफी टेबल और चेयर भी रख सकती हैं।

दीवान

यदि आप बेडरूम के लिए सोफा ख़रीदने की सोच रही हैं, तो नॉर्मल सोफा की बजाय दीवान आपके लिए बेस्ट रहेगा। ये बेंच की तरह होता है यानी इसके पीछे सपोर्ट नहीं रहता। बैठने के साथ ही आप इसमें कपड़े, बेडशीट, एक्स्ट्रा कपड़े आदि भी स्टोर कर सकती हैं। इसमें ऊपर की सीट हटाने पर अंदर स्टोरेज की व्यवस्था होती है, जिससे आप अपने अस्त-व्यस्त बेडरूम को सहेज सकती हैं।

home tips,sofa selection tips,tips and tricks

सोफा कम बेड

यदि आपके घर में अक्सर मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है या फिर घर छोटा है तो, नॉर्मल सोफा की बजाय सोफा कम बेड बेहतरीन विकल्प होगा। वैसे भी अब थ्री सिटर टिपिकल सोफा कम ही पसंद किया जाता है। मेट्रो सिटिज़ में कमरे छोटे होने के कारण सोफा कम बेड ज़्यादा पसंद किया जाता है।

ख़रीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

- सबसे पहले उस जगह का मेज़रमेंट कर लें जहां आप सोफा रखने वाली हैं, इससे आप आसानी से डिसाइड कर पाएंगी कि आपके लिए 3-4 सिटर या फिर सिंगल सोफा परफेक्ट है।
- सोफा ख़रीदते समय सबसे ज़्यादा अहमियत कंफर्ट को दें।
- यदि आप बेडरूम के लिए सोफा ख़रीद रही हैं, तो बहुत बड़ा सोफा ख़रीदने से बचें। हां, यदि कमरा बहुत स्पेसियस है, तो बड़ा सोफा ख़रीद सकती हैं।
- अपने होम डेकोर को डिफरेंट टच देने के लिए आप अलग-अलग डिज़ाइन के कुशन कवर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- सोफा का फैब्रिक ऐसा होना चाहिए जो आपके लाइफस्टाइल से मैच हो। कॉटन, सिल्क, सिंथेटिक आदि का चुनाव कर सकती हैं। वैसे यदि आप सोफा और घर दोनों को स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं, तो सिल्क बेस्ट रहेगा।
- सोफा का कलर सिलेक्ट करते समय अपनी पसंद के साथ ही कमरे के रंग भी ध्यान रखें।
- मार्केट में कई शेप व डिज़ाइन के सोफा उपलब्ध है, अपने घर की सजावट और जगह को ध्यान में रखकर शेप डिसाइड करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत